एक्सप्लोरर

हाईवे पर कार चलाते वक्त इन बातों का रखें ख्याल, वरना हो सकता है हादसा!

कई लोगों को कार ड्राइव करने का शौक होता है तो वहीं कई लोग सिर्फ जरूरी होने पर ही कार ड्राइव करते हैं.

कई लोगों को कार ड्राइव करने का शौक होता है तो वहीं कई लोग सिर्फ जरूरी होने पर ही कार ड्राइव करते हैं. ऐसे में अगर आप कार लेकर हाईवे पर निकलते हैं तो बहुत जरूरी है कि आपको कुछ बेसिक बातों के बारे में पता होना चाहिए. दरअसल, हाईवे की ड्राइविंग और शहर के अंदर की ड्राइविंग में काफी अंतर होता है. इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि जब आप हाईवे पर ड्राइव कर रहे होते हैं तो आपकी स्पीड काफी तेज होती है और तेज स्पीड में कार को नियंत्रित रखना एक बड़ी चुनौती हो सकती है. चलिए, आज कुछ ऐसी ही बातों के बारे में जानते हैं, जिनका आपको हाईवे पर ड्राइव करते हुए ख्याल रखना चाहिए.

स्पीड
जब आप हाईवे पर ड्राइव कर रहे हों तो इस बात को सुनिश्चित करें कि आपके वाहन की स्पीड आपके नियंत्रण से बाहर न जाए. इसके साथ ही इस बात को भी सुनिश्चित करें कि हाईवे पर मैक्सिमम स्पीड से चलने की सीमा से ज्यादा आपकी स्पीड ना हो. जी हां, हाईवे पर चलने की एक मैक्सिमम स्पीड होती है, जिसके बारे में आपको जगह-जगह पर लिखा हुआ भी दिख जाता है.

लेन बदलना
हाईवे पर लेन बदलते समय बहुत सावधानी बरतनी चाहिए. दरअसल, जब आप लेन बदल रहे होते हैं तब आपको अपने वाहन के पीछे आने वाले वाहनों को इंडिकेटर के जरिए संकेत देना चाहिए कि आप लेन बदल रहें हैं. इसके साथ ही, ऐसा करते वक्त आपको यह भी सुनिश्चित करना है कि आपके संकेत को पीछे वाले वाहन ने सही से समझा है ताकि कोई भी घटना होने की आशंका कम हो जाए.

दूसरे वाहनों से दूरी
हाईवे पर ड्राइव करते वक्त आपको आपके आगे चलने वाले वाहनों से दूरी सुनिश्चित करनी चाहिए. दरअसल, हाईवे पर सभी वाहन तेज गति से चलते हैं और ऐसे में अगर आपके और आपके आगे वाले वाहन के बीच में इतनी दूरी नहीं होगी कि अगर ब्रेक लगाए जाएं तो बिना आपस में भिड़े वाहन रुक जाए तो बहुत दिक्कत हो सकती है.

यह भी पढ़ें: बाइक की कीमत में मिल रही हैं स्विफ्ट वैगनआर ऑल्टो जैसी कारें, जानिए कहां

यह भी पढ़ें: Tata Nexon इलेक्ट्रिक कार में कितना बैटरी पैक, कितनी रेंज और कौनसा मोटर है? कीमत के साथ सब कुछ जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
29 kmpl Mileage वाली SUV की एंट्री, सिर्फ ₹21,000 में Booking
29 kmpl Mileage वाली SUV की एंट्री, सिर्फ ₹21,000 में Booking
MG Windsor का नया पत्ता खुला, Indulge Edition में क्या है खास?
MG Windsor का नया पत्ता खुला, Indulge Edition में क्या है खास?
आरसी में मोबाइल नंबर कैसे होता है अपडेट? वाहन मालिक जान लें तरीका
आरसी में मोबाइल नंबर कैसे होता है अपडेट? वाहन मालिक जान लें तरीका

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget