एक्सप्लोरर

Car Tips: ठंड में कार के शीशों पर जम जाती है भाप, जानिए क्या हैं इसे हटाने के 5 तरीके

Car Driving Tips: कई बार यहां तक भाप जम जाती है कि कार को रोकना तक पड़ जाता है और उसे साफ करना पडता है.

Car Tips: सर्दियों में कार चलाते समय एक सबसे बड़ी दिक्कत होती है कि कार के शीशों पर अंदर की तरफ भाप जम जाती है. इससे कार चलाने में दिक्कत होने लगती है. विजिबलिटी कम हो जाती है. कई बार यहां तक हो जाता है कि कार को रोकना तक पड़ जाता है और साफ करना पडता है.

ऐसे प्रॉडक्ट करें इस्तेमाल
कार चलाने में ठंड में अगर परेशानी ज्यादा है तो एंटी फॉग प्रॉडक्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है, ये खासतौर पर इसी समस्या से निपटने के लिए बनाए जाते हैं. इन्हें कपड़े की सहायता से विंडस्क्रीन पर लगाना होता है और सूखते ही ये अपना काम करना शुरू कर देते हैं. शेविंग फोम भी तगड़ा जुगाड़ है जिसे शीशे पर लगाकर 2 मिनट बाद इसे कपड़े से पोछ दें, ऐसा करने पर विंडस्क्रीन भाप से बची रहती है.

यह भी पढ़ें: Yamaha Electric Scooter: यामाहा ने अनवील किया इलेक्ट्रिक स्कूटर 100kmph की है टॉप स्पीड, जानिए क्या हैं फीचर्स और कीमत

भाप जमने वाली जगह साफ रखें
विंडस्क्रीन पर भाप जमने के बाद कार के अंदर और बाहर हाथों के और बाकी निशान उभरकर दिखने लगते हैं. इसीलिए अपने विंडस्क्रीन को अंदर और बाहर दोनों तरफ से साफ रखें. इसके अलावा पानी के साथ वाइपर चलाएं और ग्लास क्लीनर का इस्तेमाल यहां काफी सहायक होता है, इससे विंडस्क्रीन साफ रहती है.

यह भी पढ़ें: 7 Seater Budget Car: 5 लाख रुपये के बजट में आती हैं ये 7 सीटर कार, CNG का भी है ऑप्शन

गाड़ी के अंदर हीटर चलाएं
कार के विंडस्क्रीन पर भाप जमते ही आपको कार का हीटर चालू कर देना चाहिए जिससे कार के अंदर की नमी खत्म हो सके. कार के केबिन का टेंपरेचर 40 डिग्री सेल्सियस पर कुछ देर तक बनाए रखें, ऐसा करने पर केबिन की नमी 10 गुना तक कम की जा सकती है. 

यह भी पढ़ें: Skoda Slavia: 2 पावरफुल इंजन और लग्जरी फीचर्स के साथ आएगी स्कोडा की नई कार, कीमत कम करने के लिए कंपनी ने किया है ये काम

कार की खिड़कियां खोल लें
कार खिड़की खोलना भी काफी मददगार ऑप्शन है. इससे बाहर और अंदर का टेंपरेचर तेजी से बराबर होने लगता है और कार की विंडस्क्रीन पर जमी भाप भी हटने लगती है. बहुत ज्यादा ठंड होने पर आंशिक रूप से खिड़की खोलने पर भी काम बन सकता है. इससे नम हवा भी कार से बाहर निकल जाती है. 

यह भी पढ़ें: Watch: हाईवे पर 414 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाई बुगाटी चिरोन कार, वीडियो में देखिए फिर क्या हुआ

डिफॉगर ऑन करें
केबिन की नमी कम होने के बाद विंडस्क्रीन पर हवा फेंकने के लिए भी एक बटन कार में दिया जाता है. ऐसे में बाहर और अंदर के तापमान को मिलाने के लिए कार में दिए डिफॉगर बटन को दबा दें. इस बटन को दबाते ही सीधी हवा कार के विंडस्क्रीन पर पड़ने लगती है और कुछ ही सेकंडों में जमी हुई भाप दूर होना शुरू हो जाती है और नजारा साफ होने लगता है.

यह भी पढ़ें: Budget Car: 5 लाख रुपये के बजट में लेनी है कार, जानिए क्या हैं आपके पास ऑप्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Paris में दिखेगा Renault का Electric अवतार, E-Space में क्या है खास?
Paris में दिखेगा Renault का Electric अवतार, E-Space में क्या है खास?
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
Black या White? MG Hector के 2 नए Edition हुए लॉन्च
Black या White? MG Hector के 2 नए Edition हुए लॉन्च
Navi Mumbai में Night Finale? BIC में 13 साल बाद लौटेगी Racing
Navi Mumbai में Night Finale? BIC में 13 साल बाद लौटेगी Racing

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
Embed widget