एक्सप्लोरर

Upcoming Electric Cars: 6 लाख से भी कम में मिलेगी इलेक्ट्रिक कार, अहमदाबाद की कंपनी कर रही है तैयारी 

Tata Tigor भारत में सबसे कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक कार है. इसकी कीमत 12.4 लाख रुपये है. Hyundai भी सस्ती इलेक्ट्रिक कार बनाने का प्रयास कर रही है.

Affordable Electric Car: देश में सस्‍ती इलेक्ट्रिक कारों के उत्पादन की कवायद शुरू हो चुकी है. अहमदाबाद की एक कंपनी जेनसोल इंजीनियरिंग (Gensol Engineering) इलेक्ट्रिक कारों के निर्माण के लिए अमेरिका के एक स्‍टार्टअप का अधिग्रहण करने जा रही है. कंपनी ने यह भी खुलासा किया है कि वह ग्राहकों के लिए केवल 6 लाख रुपये में इलेक्ट्रिक कार को बाजार में लाने की योजना पर काम कर रही है. यह अमेरिकी स्‍टार्टअप कंपनी जेनसोल को इलेक्ट्रिक कार बनाने तकनीकी सहायता प्रदान करेगी. भारत में अभी तक सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार 12.4 रुपये (एक्स शोरूम) में मिलने वाली Tata Tigor है.

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, जेनसोल, एक सोलर पावर बिजनेस कंपनी है. कंपनी ने निवेशकों के साथ पिछले शुक्रवार को यह जानकारी साझा की कि वह अमेरिका के एक इलेक्ट्रिक व्‍हीकल बनाने वाले स्‍टार्टअप का अधिग्रहण करेगी जो इलेक्ट्रिक कार बनाने के लिए सहायता करेगी. जेनसोल की तरफ से इस स्टार्टअप कंपनी के नाम को उजागर नहीं किया गया है और न ही अधिग्रहण की राशि की जानकारी दी गई है.

सस्‍ती इलेक्ट्रिक कार की है आवश्यकता 

जेनसोल के मैनेजिंग डायरेक्टर अनमोल सिंह जग्गी के अनुसार भारत में सस्‍ती इलेक्ट्रिक कारों की आवश्यकता है. यहां 5-6 लाख रुपये तक की इलेक्ट्रिक कार होनी ही चाहिए. जग्‍गी ने कहा कि भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग में बड़े परिवर्तन की जरूरत है और यह तभी संभव हो सकता है कि जब देश में इलेक्ट्रिक कारों की कीमत 5 लाख रुपये से कम हों.

सबसे सस्‍ती कार की कीमत 12 लाख से अधिक 

Tata Tigor तत्काल में भारत में सबसे कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक कार है. जिसकी कीमत भी 12.4 लाख रुपये है. Hyundai भी सस्ती इलेक्ट्रिक कार बनाने का प्रयास कर रही है. एमजी मोटर्स इंडिया (MG Motor India) ने भी जानकारी दी थी कि वह 10-12 लाख रुपये की इलेक्ट्रिक कार बाजार में उतारेगी. अगर वैश्विक स्थिती की बात करें तो 4,200 डॉलर यानि लगभग 3.15 लाख रुपये की कीमत वाली चीन में बिकने वाली वूलिंग होंगगुआंग मिनी EV (Wuling Hongguang Mini EV) सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है. 

12,000 कारें सालाना बनाएगी कंपनी 

जेनसोल की ओर से निवेशकों से यह जानकारी साझा की गई है कि कंपनी तकनीकी विकास के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर बनाना चाहती है और उसका उद्देश्य 2023 में पुणे से उत्पादन शुरू करने का है. इस प्लांट की शुरुआती क्षमता सालाना 12,000 कार उत्पादन की होगी. जेनसोल के मैनेजिंग डायरेक्‍टर जग्गी ने मनीकंट्रोल को जानकारी दी कि वह इस वेंचर में 250-400 करोड़ रुपये का निवेश करने वाले हैं. कंपनी को इस वेंचर के लिए कम से कम 150 ऑटोमोबाइल इंजीनियर्स और डिजाइनर्स की जरुरत पड़ेगी.

यह भी पढ़ें :-

Tata Motors: इस घरेलू कंपनी की कारें हुईं महंगी, जानें कितनी पड़ेगीं जेब पर भारी

BYD: चीन की इस कंपनी ने Tesla को छोड़ा पीछे, बेचीं सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget