एक्सप्लोरर

BYD: चीन की इस कंपनी ने Tesla को छोड़ा पीछे, बेचीं सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें

BYD Beats Tesla: BYD ने हाल ही भारतीय बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक MPV BYD e6 को लॉन्च किया था. इस कार ने सिंगल चार्ज में मुंबई से दिल्ली तक का सफर करके रिकॉर्ड बनाया था.

BYD Vs Tesla: अपने अलग-अलग फीचर्स को लेकर चर्चा में रहने वाली इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला(Tesla) एक बार फिर चर्चा में है. हालांकि, इस बार कंपनी अपने फीचर्स को लेकर नहीं बल्कि बिक्री के मामले में पीछे रहने के कारण सुर्खियों में है. चीन की वाहन निर्माता कंपनी बिल्ड योर ड्रीम्स (BYD) ने साल 2022 की पहली छमाही में बिक्री के मामले में टेस्ला को पीछे छोड़ दिया है. BYD ने 2022 के पहले 6 महीनों में 6.41 लाख इलेक्ट्रिक कारें बेची हैं. जबकि टेस्ला ने दुनिया भर में 5.64 लाख कारों की बिक्री की है. 

Volkswagen को भी छोड़ा पीछे

एक रिपोर्ट के मुताबिक, BYD ने इस साल 15 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बेचने का टारगेट रखा है. पिछले महीने ही BYD ने फॉक्सवैगन(Volkswagen)  को पीछे छोड़ते हुए 128.8 बिलियन डॉलर के मार्केट शेयर के आधार पर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कार निर्माता के रुप में अपनी जगह बना ली है. 

भारतीय बाजार में भी एंट्री

BYD ने हाल ही भारतीय बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक MPV BYD e6 को लॉन्च किया था. इस कार ने मुंबई से दिल्ली तक का सफर करके रिकॉर्ड बनाया था. इस दौरान इस ई-कार ने 6 दिन में 2203 किलोमीटर का सफर तय किया. कंपनी ने दावा किया है कि किसी भी इलेक्ट्रिक कार द्वारा एक बार में पूरी की जाने वाली सबसे ज्यादा दूरी है. चीनी कंपनी BYD भारत में 2007 से कारोबार कर रही है. कंपनी भारत में मुख्य रूप से बसों और ट्रकों की मैन्युफैक्चरिंग करती है, लेकिन भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने कमर्शियल पैसेंजर कार सेगमेंट में कदम रखने का फैसला किया है. 

सिंगल चार्ज पर 520Km की रेंज

BYD e6 में 71.7 kWh की ब्लेड बैटरी का इस्तेमाल किया गया है. यह बैटरी WLTP रेटिंग के अनुसार शहर की परिस्थितियों में सिंगल चार्ज पर 520 किलोमीटर की रेंज देती है. यह एमपीवी 70kWh इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा संचालित होती है, जो 180 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनेरेट करने में सक्षम है. इस इलेक्ट्रिक MPV की टॉप स्पीड 130 किमी प्रति घंटा है. MPV e6 को AC और DC दोनों फास्ट चार्जिंग सुविधाओं के जरिए रिचार्ज किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें-

Maruti Suzuki: नई मिड साइज SUV का नाम होगा Grand Vitara, बुकिंग शुरू

Ford: इंजन बंद होने पर भी लग रही आग! अमेरिकन कंपनी ने रिकॉल की अपनी हजारों गाड़ियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget