एक्सप्लोरर

Car Mileage Tips: इन बातों पर ध्यान देंगे, तो अपनी कार से ले पाएंगे ज्यादा माइलेज

कार से सही माइलेज न मिलने की एक वजह व्हील अलाइनमेंट भी होती है. लेकिन कई बार इसपर ध्यान ही नहीं जा पाता और आपकी जेब को चूना लगता रहता है. इसलिए समय-समय पर व्हील अलाइनमेंट भी करवाते रहें.

Car Mileage Tips: अगर आपके पास भी एक कार है और आप भी कार से मिलने वाले कम माइलेज से परेशान हैं. तो आपको हम कुछ आसान से टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करने पर आपके कार का माइलेज बेहतर हो सकता है.

इंजन बेहतर रखें

ये आपकी कार का सबसे जरूरी और सबसे अहम हिस्सा है जिस पर कार निर्भर होती है. इसलिए अपनी कार के इंजन को हमेशा बेहतर रखें. यानि कार की सर्विस समय पर करवाएं और किसी पार्ट में खराबी आने पर या पार्ट के खराब होने पर उसे समय से डलवा दें. इससे पहले कि उसकी वजह से कार के किसी और पार्ट में खराबी आये.

कार में कम सामान रखें

कई लोग अपनी कार को अपने घर का कमरा समझ लेते हैं और उसमें गैर जरूरी सामान का ढेर लगा देते हैं. जिससे कार पर बेवजह का वजन बढ़ जाता है, जिसका सीधा असर कार के माइलेज पर पड़ता है. इससे बचना चाहिए.

सही इंजन आयल का इस्तेमाल करें

आप जब भी अपनी कार की सर्विस करवाएं, तब उसमें पड़ने वाले इंजन आयल का खास ध्यान रखें. क्योंकि इंजन आयल ही वो चीज है जो कार के इंजन को सही काम करने में मदद करता है. अगर कुछ पैसे बचाने के चक्कर में सस्ता इंजन आयल डलवा लेंगे, तो आपका ही नुकसान होगा.

पैडल का प्रयोग संभलकर करें

यहां पैडल से मतलब एक्सेलेरेटर से है. इसका प्रयोग सीमित और जरुरत के मुताबिक ही करना चाहिए. कई लोग बेवजह और जरुरत से ज्यादा करते हैं, जिससे सही माइलेज नहीं मिल पाता. 

टायर्स में हवा का ध्यान रखें

आपकी कार में सब कुछ सही होने के बाद अगर टायर्स में हवा सही नहीं रहती, तो आप सही माइलेज नहीं ले पाएंगे. इसलिए समय समय पर टायर्स की हवा चेक करवाते रहें.

गियर का प्रयोग सही से करें

ड्राइविंग करते समय गियर का प्रयोग स्पीड के मुताबिक ही करें. बेहतर होगा इसके लिए आप कार के मैन्युअल को पढ़ लें, क्योंकि हर कार में इंजन अलग-अलग होता है.

व्हील अलाइनमेंट है जरूरी

कार से सही माइलेज न मिलने की एक वजह व्हील अलाइनमेंट भी होती है. लेकिन कई बार इसपर ध्यान ही नहीं जा पाता और आपकी जेब को चूना लगता रहता है. इसलिए समय-समय पर व्हील अलाइनमेंट भी करवाते रहें.

यह भी पढ़ें- Electric Vehicle: इलेक्ट्रिक कार लेने में नहीं घाटा, ये बताने के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी जा रही टाटा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi UAE Visit: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच UAE दौरा पीएम मोदी का मास्टरस्ट्रोक! एक्सपर्ट ने बताया भारत को क्या फायदा होगा?
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच UAE दौरा पीएम मोदी का मास्टरस्ट्रोक! एक्सपर्ट ने बताया भारत को क्या फायदा होगा?
यूपी में नए मंत्रियों को विभाग देने में क्यों हो रही देरी? 5 दिन बाद भी नहीं हो सका फैसला
यूपी में नए मंत्रियों को विभाग देने में क्यों हो रही देरी? 5 दिन बाद भी नहीं हो सका फैसला
चिलकुर बालाजी मंदिर और भारतीयों पर ये क्या बोल गए US सीनेटर एरिक श्मिट, विवादित बयान पर मचा बवाल
चिलकुर बालाजी मंदिर और भारतीयों पर ये क्या बोल गए US सीनेटर एरिक श्मिट, विवादित बयान पर मचा बवाल
IPL 2026 Longest Six: धर्मशाला में तिलक वर्मा का धमाका, सीजन का सबसे लंबा छक्का जड़ बनाया रिकॉर्ड
IPL 2026 Longest Six: धर्मशाला में तिलक वर्मा का धमाका, सीजन का सबसे लंबा छक्का जड़ बनाया रिकॉर्ड

वीडियोज

UP Storm Death News : UP में कुदरत का कहर! आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही | Weather Update
Sansani: कंगाल बॉयफ्रेंड की करोड़पति गर्लफ्रेंड | Crime News | Uttar Pradesh News | Crime News Hindi
Janhit with Chitra Tripathi | Inflation:3 साल का Record टूटा, 3.88% से सीधे 8.30% पहुंची महंगाई दर!
UP Storm Death News : उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही | Weather Update | Bharat Ki Baat
Wholesale Inflation | Sandeep Chaudhary: PM अपील के बाद महंगाई का महा-विस्फोट | PM Modi Appeal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi UAE Visit: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच UAE दौरा पीएम मोदी का मास्टरस्ट्रोक! एक्सपर्ट ने बताया भारत को क्या फायदा होगा?
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच UAE दौरा पीएम मोदी का मास्टरस्ट्रोक! एक्सपर्ट ने बताया भारत को क्या फायदा होगा?
यूपी में नए मंत्रियों को विभाग देने में क्यों हो रही देरी? 5 दिन बाद भी नहीं हो सका फैसला
यूपी में नए मंत्रियों को विभाग देने में क्यों हो रही देरी? 5 दिन बाद भी नहीं हो सका फैसला
चिलकुर बालाजी मंदिर और भारतीयों पर ये क्या बोल गए US सीनेटर एरिक श्मिट, विवादित बयान पर मचा बवाल
चिलकुर बालाजी मंदिर और भारतीयों पर ये क्या बोल गए US सीनेटर एरिक श्मिट, विवादित बयान पर मचा बवाल
IPL 2026 Longest Six: धर्मशाला में तिलक वर्मा का धमाका, सीजन का सबसे लंबा छक्का जड़ बनाया रिकॉर्ड
IPL 2026 Longest Six: धर्मशाला में तिलक वर्मा का धमाका, सीजन का सबसे लंबा छक्का जड़ बनाया रिकॉर्ड
Friday OTT Release: फ्राइडे को ओटीटी पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हो रहीं 'धुरंधर 2' से 'कर्तव्य' तक ये जबरदस्त 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर नहीं होंगे बोर
फ्राइडे को ओटीटी पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हो रहीं 'धुरंधर 2' से 'कर्तव्य' तक ये 7 नई फिल्में-सीरीज
Weather Forecast: अगले 24 घंटे पड़ेंगे भारी, 10 राज्यों में तूफानी बारिश और तेज हवाओं का रेड अलर्ट, जानें यूपी-दिल्ली, बिहार का हाल क्या?
अगले 24 घंटे पड़ेंगे भारी, 10 राज्यों में तूफानी बारिश और तेज हवाओं का रेड अलर्ट, जानें यूपी-दिल्ली, बिहार का हाल क्या?
जहां बन रहा खाना वहीं पनप रही बीमारी, क्या आपके बच्चों को भी बीमार कर रही किचन की सिंक?
जहां बन रहा खाना वहीं पनप रही बीमारी, क्या आपके बच्चों को भी बीमार कर रही किचन की सिंक?
कार धोने से पहले हो जाएं सावधान, इन 5 हिस्सों में भूलकर भी न डालना पानी, वरना होगा बड़ा नुकसान
कार धोने से पहले हो जाएं सावधान, इन 5 हिस्सों में भूलकर भी न डालना पानी, वरना होगा बड़ा नुकसान
Embed widget