एक्सप्लोरर

New School Cab Policy in Delhi: दिल्ली में जल्द लागू हो सकती नयी व्हीकल पॉलिसी, निजी वाहन भी स्कूल कैब में हो सकेंगे रजिस्टर्ड

School Cab: स्कूल कैब में तय नियम से ज्यादा बच्चों को बिठाने से किसी तरह की अनहोनी का का भी खतरा बना रहता है. नियमों में बदलाव होने से स्कूल कैब के वाहनों में बढ़ोत्तरी होगी.

New Cab Policy: जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सरकार ने प्राइवेट वाहनों के लिए एक नयी पॉलिसी तैयार की है. जिसके अनुसार अब निजी वाहनों को भी कमर्शियल वाहनों में रजिस्टर्ड करवाकर स्कूल के बच्चों ले जा सकेंगे. पॉलिसी के मुताबिक, ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट निजी वाहनों में स्पीड गवर्नर और रूफ करियर जैसे कुछ बदलाव करवाने के बाद इसके लिए अनुमति दे देगा.

कब से  होगी लागू

इस पॉलिसी को सभी विभागों के पास जांच के लिए भेजा गया है. सभी विभागों से स्वीकृति मिलने के बाद लागू कर दिया जायेगा.

निजी वाहन पर ऐसे मिलेगा कमर्शियल सर्टिफिकेट

अभी अगर कोई व्यक्ति अगर स्कूल के बच्चों के लिए कैब चलाना चाहता है, तो उसे वर्तमान में लागू नियमों के मुताबिक उसे नया वाहन खरीदना होगा और उसे स्कूल कैब कैटागरी के अंदर रजिस्टर्ड करवाना होगा. लेकिन नयी पॉलिसी आने के बाद, वैध सर्टिफिकेट के साथ सीएनजी वाहन को कमर्शियल वाहन की कैटेगरी में रजिस्टर्ड करवाकर स्कूल के बच्चों को लाना ले जाने के लिए परमिट लिया जा सकेगा.

दस साल पहले जोड़ा गया था ये नियम

वर्तमान स्कूल कैब पॉलिसी को 2007 में लागू किया गया था. जिसके 10 साल बाद इसमें एक  और नियम जोड़ा गया. जिसके अनुसार इस केटेगरी में केवल नए वाहनों को ही रजिस्टर किया जा सकेगा. 

नयी पॉलिसी से क्या होगा फायदा

दिल्ली सरकार की आने वाली नयी पॉलिसी से सबसे ज्यादा फायदा ऐसे लोगों को होगा, जिनकी कार काफी कम चलती है. ऐसे लोग अपनी कार से कुछ इनकम भी कर सकते हैं. साथ ही मौजूदा कैब में ज्यादा बच्चों को भरकर ले जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी. जैसा कि कभी-कभी देखने को मिलता है. स्कूल कैब में तय नियम से ज्यादा बच्चों को बिठाने से किसी तरह की अनहोनी का का भी खतरा बना रहता है. नियमों में बदलाव होने से स्कूल कैब के वाहनों में बढ़ोत्तरी होगी.

यह भी पढ़ें: Hero XPulse 200 2V: हीरो की ये वाली बाइक अब आप नहीं खरीद पाएंगे, शोरूम से भी हो जाएगी गायब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget