एक्सप्लोरर

Audi Q7 Limited Edition: ऑडी ने लॉन्च किया Q7 SUV का लिमिटेड एडिशन, जानें क्या है खास

ऑडी की नई Q7 SUV के लिमिटेड एडिशन की कीमत 88.08 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है. देश में इस कार की टक्कर में Mercedes-Benz GLS, BMW X7 और Volvo XC90 पहले से बाजार में उपलब्ध है.

Audi Q7: जर्मनी की वाहन निर्माता कंपनी ऑडी इंडिया (Audi India) ने देश में अपनी एसयूवी कार ऑडी क्यू 7 (Audi Q7) के नए लिमिटेड एडिशन को लॉन्च कर दिया है. यह एक बेहद शानदार और लग्जरी एसयूवी है. साथ ही इसमें एक बहुत पॉवरफुल इंजन का भी इस्तेमाल किया गया है. तो चलिए जानते हैं क्यों है यह कार खास. 

क्या है इस कार की खासियत?

ऑडी ने अपनी इस एसयूवी में पावरट्रेन के लिए एक 3.0L का इंजन दिया है, जो 335bhp की पॉवर और 500 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड को केवल 5.9 सेकेंड में ही प्राप्त कर लेती है. यह एसयूवी 250 किलोमीटर/घंटे की अधिकतम रफ़्तार से दौड़ सकती है. इस लिमिटेड एडिशन की खासियत यह है कि ऑडी इसकी केवल 50 यूनिट्स का ही प्रोडक्शन करेगी.  

Audi Q7 लुक  

Q7 के लिमिटेशन एडिशन का एक्सटीरियर बेहद खास तरीके से डिजाइन किया गया है. इस एडिशन के लिए नए बैरिक ब्राउन कलर का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही इसमें नया ग्रिल और इसके फ्रंट लुक में नए सिल ट्रिम को जोड़ा गया है. जबकि इसके ऑक्टागोनल आउटलाइन को पहले की तरह ही समान रखा गया है. 

Audi Q7 फीचर्स

ऑडी ने अपनी Q 7 एसयूवी में फीचर्स के तौर पर सेकेंड और थर्ड रो के लिए इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, आठ एयरबैग, ओल्फसेन का स्टीरियो सिस्टम, 10.1 इंच की टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, एयर प्यूरीफायर, 19 इंच के अलॉय व्हील, पावर्ड सीट के साथ मेमोरी फंक्शन, 360 डिग्री कैमरा, 30 शेड्स एंबीयेंट लाइटिंग और लेन डिपार्चर वार्निंग सिस्टम जैसे फीचर्स को शामिल किया है. 

ऑडी की नई Q7 SUV के लिमिटेड एडिशन कीमत 88.08 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है. देश में इस कार से टक्कर लेने के लिए Mercedes-Benz GLS, BMW X7 और Volvo XC90 पहले से बाजार में उपलब्ध हैं.

यह भी पढ़ें :-

Upcoming Electric Cars: भारत में जल्द लॉन्च होने वाली है BYD Atto 3, इन इलेक्ट्रिक कारों को मिलेगी तगड़ी टक्कर 

Nexon EV खरीदें या Mahindra XUV 400, जानिए कौन सी इलेक्ट्रिक कार आपके लिए रहेगी बेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget