एक्सप्लोरर

Car Washing Fine: साफ पानी से धोई कार तो भरने होंगे 5000 रुपये, बेंगलुरु के बाद गुरुग्राम में भी नियम लागू

Car Washing Fine in Gurugram: देश के ज्यादातर हिस्सों में भयंकर गर्मी पड़ रही है. गुरुग्राम में पानी की समस्या के समाधान के लिए साफ पानी से कार धोने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा.

Car Washing Rule in Gurugram: अगर आप साफ पानी से कार की धुलाई कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए, क्योंकि ऐसा करने पर आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है. गुरुग्राम के म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने साफी पानी को बर्बाद करने वालों पर रोक लगाने के लिए ये फैसला लिया है, जिससे गुरुग्राम के ज्यादातर हिस्सों की पानी की समस्या को सुलझाया जा सके. बेंगलुरु में भी साफ पानी से कार धोने वालों के खिलाफ पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

क्या है नया नियम?

गुरुग्राम के नागरिक निकाय (Civic Body) ने गुरुग्रामवासियों से कहा है कि सुबह पांच बजे से लेकर नौ बजे के बीच में पीने योग्य पानी से अपने वाहन की धुलाई न करें. इसके साथ ही ये भी सूचना जारी की गई है कि अगर कोई भी व्यक्ति इस नियम का पालन नहीं करेगा, तो म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन उस व्यक्ति पर पांच हजार रुपये का फाइन लगाएगा.

वहीं, अगर किसी ने एक बार के बाद दोबारा इस कानून को तोड़ा, तो उस व्यक्ति के घर का पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा. इसके साथ ही उस व्यक्ति को एक बार और 5000 रुपये जुर्माने के तौर पर भरने पड़ेंगे और पानी का कनेक्शन जुड़वाने के लिए 1000 रुपये अलग से देने होंगे.

पानी को बचाने के लिए ठोस कदम

गुरुग्राम के नागरिक निकाय के मुताबिक, सप्लाई लाइन में मोटर और पंप की लगातार इंस्टॉलेशन से गुरुग्राम के कई क्षेत्रों में पानी की कमी देखने को मिल रही है. गुरुग्राम के म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर नरहारी सिंह बैंगर ने बताया कि नागरिक निकाय पूरे गुरुग्राम में गैर-कानूनी कार वॉशिंग सेंटर का भी पता लगा रहा है. नागरिक निकाय का उद्देश्य इन सेंटर्स का पता लगाकर उन्हें बंद कर देना है. इसके साथ ही इन कार वॉशिंग सेंटर के पानी के कनेक्शन को भी काट दिया जाएगा.

गुरुग्राम से पहले बेंगलुरु में लागू है नियम

कर्नाटक वॉटर सप्लाई और सीवर बोर्ड ने मार्च 2024 में ही इस नियम को लागू कर दिया था. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हाल ही में पानी की कमी को लेकर खबर सामने आई थी. बेंगलुरु में ग्राउंड वॉटर लेवल अपने निचले स्तर पर पहुंच गया था. इसके लिए वहां के नागरिक निकाय ने पीने योग्य पानी से कार धोने के खिलाफ पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाने का ऐलान किया और इस नियम को लागू किया गया.

ये भी पढ़ें

Car and Bike Tips: गर्मियों में गाड़ी के फ्यूल टैंक को फुल कराना चाहिए या नहीं? यहां जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 लाख के बजट में ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज वाली कारें, देख लें लिस्ट
20 लाख के बजट में ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज वाली कारें, देख लें लिस्ट
Elon Musk की Flying Car बुक करना आसान नहीं, रकम जानकर उड़ेंगे होश
Elon Musk की Flying Car बुक करना आसान नहीं, रकम जानकर उड़ेंगे होश
जिस BMW में बैठे थे टाइगर श्रॉफ वह कितनी मजबूत, कितने में बनती है बुलेटप्रूफ?
जिस BMW में बैठे थे टाइगर श्रॉफ वह कितनी मजबूत, कितने में बनती है बुलेटप्रूफ?
पहाड़ों पर कितनी सक्सेस हैं इलेक्ट्रिक कार, पेट्रोल-डीजल के मुकाबले कहां?
पहाड़ों पर कितनी सक्सेस हैं इलेक्ट्रिक कार, पेट्रोल-डीजल के मुकाबले कहां?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget