एक्सप्लोरर

Car Tips: गाड़ी के एयर फिल्टर को लेकर न रहें लापरवाह, हो सकता है तगड़ा नुकसान

Car Maintenance: एयर फिल्टर के गंदा होने से इंजन ठीक से काम नहीं करता है, जिससे पॉवर में कमी मिलती है. साथ ही गाड़ी की आवाज में भी बदलाव आ जाता है.

Car Maintenance Tips: हर कोई चाहता है कि उसकी गाड़ी बिना किसी परेशानी के हमेशा बढ़िया तरीके से चलती रहे. लेकिन इसके लिए कार की लगातार मेंटेनेंस करने की भी जरूरत होती है. कार का सबसे महत्वपूर्ण पार्ट होता है उसका इंजन, जिसका खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है. इंजन कई छोटे बड़े पार्ट्स की मदद से काम करता है, जिसमें से एक है एयर फिल्टर. यह बाहर की हवा को साफ करके इंजन में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है. यह बेहद महत्वपूर्ण पार्ट होता है, जो बहुत जल्दी जल्दी गंदा होता है और इसके नियमित सफाई की जरूरत होती है. ज्यादा गंदगी होने पर यह जाम हो जाता है और गाड़ी में बहुत सारी परेशानियां पैदा कर सकता है, जिससे आपका भारी नुकसान होना तय है. इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गाड़ी के एयर फिल्टर को लेकर आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए. 

क्या होती है परेशानी?

जब भी गाड़ी के एयर फिल्टर में अधिक गंदगी जमा हो जाती है तो इंजन को ऑक्सीजन पहुंचने में दिक्कत होने लगती है, जिससे गाड़ी में पॉवर की कमी हो जाती है. साथ ही गाड़ी के अन्य फीचर्स भी ठीक से काम नहीं करते हैं. 

हो सकता है कार्बन डिपॉजिट?

एयर फिल्टर खराब होने के कारण जब इंजन में हवा नहीं पहुंचती है तो वहां कार्बन डिपॉजिट होने लगता है, जिससे इंजन के जाम होने की संभावना बढ़ जाती है. 

मिलता है कम माइलेज

एयर फिल्टर के जाम होने से इंजन में पेट्रोल की खपत बढ़ जाती है और जरूरी पॉवर भी नहीं मिल पाता है. इससे गाड़ी का माइलेज भी कम होने लगता है. 

इंजन मिसफायरिंग की होती है दिक्कत

गंदे एयर फिल्टर के कारण इंजन में अधिक मात्रा में कार्बन जमा होने लगता है, और साथ ही साथ स्पार्क प्लग पर भी कार्बन जमा होने लगता है, जिससे इंजन में मिसफायरिंग की समस्या उत्पन्न हो सकती है.

निकलता है काला धुआं

यदि आपके गाड़ी से काला या डार्क धुंआ निकल रहा है तो आप इससे समझ सकते हैं कि इंजन में कम्बशन ठीक ढंग से नहीं हो रहा है, और इसका कारण गाड़ी का गंदा एयर फिल्टर हो सकता है.  

आती है फ्यूल की गंध

एयर फिल्टर गंदा होने के कारण इंजन में पेट्रोल ठीक से नहीं जल पाता है जिससे एक्जॉस्ट पाइप से बिना जला हुई फ्यूल निकलने लगता है और उसकी तेज गंध आती है.  

गाड़ी की बदल जाती है आवाज

एयर फिल्टर के गंदा होने से इंजन ठीक से काम नहीं करता है, जिससे पॉवर में कमी मिलती है. साथ ही गाड़ी की आवाज में भी बदलाव आ जाता है.

यह भी पढ़ें :- सीएनजी वर्जन में लॉन्च हुई मारुति ऑल्टो के 10, टाटा की टिआगो से है मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
33 KM का Mileage और 5-Star Safety, जमकर बिक रही ये Car
33 KM का Mileage और 5-Star Safety, जमकर बिक रही ये Car
कम Salary में खरीदनी है Car, इन मॉडल्स की EMI पड़ेगी कम
कम Salary में खरीदनी है Car, इन मॉडल्स की EMI पड़ेगी कम
नई कार पर Ribbon लगाकर चलाना पड़ेगा भारी, पहले जान लें नियम
नई कार पर Ribbon लगाकर चलाना पड़ेगा भारी, पहले जान लें नियम

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्य निकेतन हादसा: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से दिल्ली की सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
सत्य निकेतन: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
'7वीं पीढ़ी से पहले हिंदू समाज को संगठित...', जानें क्या बोले मोहन भागवत
'अब RSS हर जगह किया जाता स्वीकार, विरोधी भी करते काम की वैल्यू' - मोहन भागवत
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
Embed widget