एक्सप्लोरर

Car Tips: अगर रात में सफर कर रहे हैं तो इन बातों का रखें खास ख्याल, नहीं होगी कोई दिक्कत

Driving Tips: रात में गाड़ी चलाते समय ओवर स्पीड का ध्यान रखें. कोशिश कीजिए कि आपकी गाड़ी की रफ्तार कम हो, इससे आपका कंट्रोल गाड़ी पर बना रहेगा.

Car Driving Tips: अक्सर ऐसा होता है कि हमें रात में अपनी कार से सफर पर कहीं निकलना पड़ जाता है. अगर आप भी अपनी कार से रात में सफर पर निकल रहे हैं तो आपको कुछ बातें ध्यान रखनी चाहिए. दिन का सफर है तो ठीक है लेकिन रात में लंबी ड्राइव करना सुरक्षा के लिहाज से थोड़ा मुश्किल होता है. इसलिए रात को ट्रैवलिंग के दौरान कुछ बातों का खास ख्याल रखें, जिससे सफर आरामदायक और सेफ रहे. आइए जानते हैं इससे जुड़े कुछ जरूरी टिप्स. 

कार को ठीक से चेक करें
रात में सफर पर जाने से पहले अपनी कार को ठीक से चेक करें. जैसे हेडलैम्प्स, फोग लैम्प्स, कूलेंट की मात्रा और इंजन ऑयल की मात्रा देखना. आप अपने साथ एक्स्ट्रा इंजन ऑयल और कूलेंट रख सकते हैं.

चेक करें हवा का प्रेशर 
ड्राइव पर निकलने से पहले गाड़ी के सभी टायर्स में हवा का प्रेशर चेक कर लें. हवा का प्रेशर सही होने से गाड़ी सही चलेगी और रास्ते में कोई दिक्कत नहीं होगी. अगर किसी टायर का वाल्व खराब हो या लीक हो तो उसे ठीक करवा लें. ताकि रास्ते में टायर से हवा न निकले.

स्पीड लिमिट पर ध्यान दें
रात में गाड़ी चलाते समय ओवर स्पीड का ध्यान रखें, कोशिश कीजिए कि आपकी गाड़ी की रफ्तार कम हो, इससे आपका कंट्रोल गाड़ी पर बना रहेगा. अक्सर कुछ जगह ऐसी होती हैं जहां काफी अंधेरा होता है और खराब रास्तों का पता नहीं चल पता जिसकी वजह से हादसे हो जाते हैं.

केबिन लाइट बंद रखें
रात में ड्राइव करते समय हमेशा केबिन लाइट बंद ही रखें. इससे बाहर की लाइट समझने में दिक्कत नहीं होगी. साथ ही बाहर चलते किसी को भी कार के अंदर बैठे लोगों को अंदर की स्थिति का पता भी नहीं लग सकेगा, सेफ्टी के लिहाज से यह बेहतर है.

ऐसी जगह पर गाड़ी बिलकुल न रोकें
रात में हाईवे पर पर गाड़ी चलाते समय किसी सुनसान जगह पर गाड़ी रोकने से बचें और अगर बहुत जरूरी हो तो आप किसी पेट्रोल पम्प या ढाबे/रेस्टोरेन्ट पर गाड़ी को रोक सकते हैं. गाड़ी रोकते समय पार्किंग इंडिकेटर का इस्तेमाल जरूर करें.

पावर बैंक साथ में रखें
आजकल नई कारों में मोबाइल चार्जिंग की सुविधा आती है, लेकिन रात के सफर के दौरान एक पावर बैंक अपने साथ लेकर चलें, क्योंकि फोन की बैटरी खत्म हो सकती है और जरूरत पड़ने पर दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें

Hybrid Cars: चाहते हैं बेहतर माइलेज तो हाइब्रिड कारें हैं बढ़िया ऑप्शन, जानें क्या है इनके फायदे

3 Series Gran Limousine: बीएमडब्ल्यू ने भारत में लॉन्च की नई कार, जानें इसकी कीमत और फीचर्स

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कड़ाके की ठंड में धोखा नहीं देगी कार, सर्दियों से पहले अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स
कड़ाके की ठंड में धोखा नहीं देगी कार, सर्दियों से पहले अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स
फेस्टिव सीजन से पहले ये कार और बाइक्स होंगी लॉन्च, देख लें लिस्ट
फेस्टिव सीजन से पहले ये कार और बाइक्स होंगी लॉन्च, देख लें लिस्ट
कार खरीद रहे हैं? इन 5 खर्चों से बढ़ सकता है बजट
कार खरीद रहे हैं? इन 5 खर्चों से बढ़ सकता है बजट
सिर्फ 1500 लोग ही खरीद पाएंगे Renault की ये धांसू SUV, ऐसा क्या है खास?
सिर्फ 1500 लोग ही खरीद पाएंगे Renault की ये धांसू SUV, ऐसा क्या है खास?

वीडियोज

प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?
इस्तीफा या महाभियोग... Gyanesh Kumar का क्या होगा? ​विश्लेषकों का सटी​क विश्लेषण
मस्जिद पर कार्रवाई के बीच सामने आई बड़ी खबर! मचा हड़कंप

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के कॉलेजियम ने बतौर जज नियुक्ति के लिए सरकार को भेजी 3 नामों की सिफारिश
SC के कॉलेजियम ने बतौर जज नियुक्ति के लिए सरकार को भेजी 3 नामों की सिफारिश
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
अक्टूबर में बच्चों की मौज, गांधी जयंती से दशहरा तक देखें छुट्टियों की लिस्ट 
अक्टूबर में बच्चों की मौज, गांधी जयंती से दशहरा तक देखें छुट्टियों की लिस्ट 
Embed widget