एक्सप्लोरर

Car Comparison: जानिए मारूति बलेनो सीएनजी से कितनी अलग है टोयोटा ग्लैंजा सीएनजी, देखिए फुल कंपेरिजन

मारूति बलेनो, टोयोटा ग्लैंजा से थोड़ी सस्ती है, लेकिन लुक और बढ़िया बिल्ड क्वॉलिटी के मामले में ग्लैंजा काफी आगे है.

Maruti Baleno S-CNG vs Toyota Glanza E-CNG: वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर ने हाल ही में अपने हैचबैक कार ग्लैंजा को सीएनजी वर्जन में लॉन्च किया है. यह कंपनी की पहली सीएनजी कार है. यह कार भारतीय बाजार में मारूति सुजुकी की बलेनो S-CNG से टक्कर लेगी. यदि आप भी इनमें से कोई एक खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको पहले इन दोनों का कंपैरिजन देख लेना चाहिए. 

कैसा है लुक?

टोयोटा ग्लैंजा CNG में रूफ-माउंटेड स्पॉइलर, फॉग लैंप हाउसिंग के लिए सी-आकार का क्रोम सराउंड, पावर एंटेना, चौड़ा एयर डैम, ब्लैक-आउट ग्रिल, मस्कुलर बोनट और क्रोम आउटलाइन के साथ एक नया अपडेटेड लुक दिया गया है. 

जबकि बलेनो CNG में एक रीडिजाइन बॉडी पैनल के साथ थोड़ा अलग लुक दिया गया है. यह कार पहले से थोड़ी बड़ी लगती है. बाकी पूरा लुक मौजूदा मॉडल जैसा ही लगता है.  

इंजन

ग्लैंजा में BS6 मानकों को पूरा करने वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है. कंपनी ने इसी इंजन को CNG किट के साथ ग्लैंजा CNG में शामिल किया है. एक किलो CNG में यह कार 30.61 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है.

मारुति सुजुकी बलेनो S-CNG भी 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन के साथ इंजन स्टार्ट/स्टॉप तकनीक से लैस है. यह इंजन 76.4hp की पावर और 98.5Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है.

कैसे हैं फीचर्स?

फीचर्स के मामले में इन दोनों ही कारों में 5-सीटर केबिन के साथ कनेक्टेड कार टेक,  360 डिग्री का कैमरा, एयरबैग, पार्किंग कैमरा, एंड्रायड ऑटो, 9-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर, ऐपल कारप्ले को सपोर्ट, वायरलेस फोन चार्जर, नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स के साथ कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं.

कौन सी कार है बेस्ट ?

देश में टोयोटा ग्लैंजा CNG की कीमत 8.43 लाख रुपये से शुरु होती है. जबकि इसका टॉप मॉडल 9.46 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध है. जबकि मारुति सुजुकी बलेनो S-CNG की एक्स शोरूम कीमत 8.28 लाख से 9.21 लाख रुपये मध्य है.  

मारूति बलेनो, टोयोटा ग्लैंजा से थोड़ी सस्ती है, लेकिन लुक और बढ़िया बिल्ड क्वॉलिटी के मामले में ग्लैंजा काफी आगे है.

यह भी पढ़ें :- जल्द भारत में आने वाली है 650 सीसी की ये नई बाइक, इस बाइक से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
Royal Enfield को टक्कर देने आईं ये 5 धांसू बाइक्स, देखें कीमत और फीचर्स
Royal Enfield को टक्कर देने आईं ये 5 धांसू बाइक्स, देखें कीमत और फीचर्स
ई-स्कूटर vs पेट्रोल स्कूटर, 365 दिन का खर्च जानकर चौंक जाएंगे
ई-स्कूटर vs पेट्रोल स्कूटर, 365 दिन का खर्च जानकर चौंक जाएंगे
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget