एक्सप्लोरर

Christmas 2020: क्रिसमस पर खरीदें दमदार माइलेज वाली सब कॉम्पेक्ट SUV, मिलेगा 23 किमी तक का माइलेज

क्रिसमस पर आप कॉम्पैक्ट एसयूवी कार खरीद सकते हैं. स्टाइलिश स्पोर्टी लुक, एडवांस फीचर, ज्यादा ग्राउंड क्लीरेंस और बहुत महंगी ना होने की वजह से कॉम्पैक्ट एसयूवी कारें यंग जेनेरेशन को बहुत पसंद आ रही है. ये कार आपको शानदार माइलेज भी देती हैं. आइये जानते हैं क्या हैं ऑप्शन.

क्रिसमस और नए साल पर लोग नई कार खरीदना पसंद करते हैं. ऐसे में अगर आप भी एक नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको बता दें इंडियन कार मार्केट में इन दिनों एसयूवी कार की डिमांड लगातार बढ़ रही है. इस सेगमेंट में खास तौर पर लोगों को सब कॉम्पैक्ट एसयूवी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. ये कारें प्रीमियम और कॉम्पैक्ट एसयूवी की तुलना में सस्ती हैं, लेकिन लुक स्पोर्ट्स वाला है. सब कॉम्पेक्ट एसयूवी में आपको शानदार और एडवांस फीचर्स भी मिलेंगे. इन कारों को पसंद करने के पीछ इनका माइलेज भी एक खास बजह है. ये कार पेट्रोल इंजन से 17-18 किलोमीटर और डीज़ल इंजन से 23 किलोमीटर तक का माइलेज दे रही हैं. आपको बताते हैं सब इंडियन मार्केट में कौन सी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी दे रही है कितना माइलेज?

1- होंडा WR-V- सब कॉम्पैक्ट एसयूवी में जापान की फेमस कार कंपनी होंडा की WR-V भी अच्छा माइलेज देती है. होंडा WR-V कार का पेट्रोल इंजन 16 से 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और डीजल इंजन 23 से 24 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है

2- टाटा नेक्सन- इंडियन ब्रांड होने के साथ टाटा की नेक्सन माइलेज में भी अच्छी है इसलिये इंडियन कस्टमर्स को काफी पसंद आ रही है. टाटा की नेक्सन कार पेट्रोल इंजन के साथ 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और डीजल इंजन के साथ 21 से 22 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. टाटा की हैरियर भी एसयूवी सेगमेंट में बहुत पॉपुलर हो रही है और ये मार्केट में डीज़ल इंजन के साथ मिल रही है. डीज़ल इंजन में अगर माइलेज की बात करें तो ये 17 से 18 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है.

3- फोर्ड इको स्पोर्ट्स- अमेरिका की टॉप ऑटोमोबाइल कंपनी की कार फोर्ड इको स्पोर्ट्स भी इंडिया में सब कॉम्पैक्ट एसयूवी की रेंज में अच्छा ऑप्शन है. इस कार के साथ बड़े ब्रांड का नाम जुड़ा है साथ ही इसका माइलेज भी अच्छा है. फोर्ड इको स्पोर्ट्स का पेट्रोल मॉडल 15 से 16 किलोमीटर प्रति लीटर और डीजल मॉडल में 21 से 22 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज आता है.

4- हुंडई वेन्यू- माइलेज के मामले में सब कॉम्पैक्ट एसयूवी जो सबसे ज्यादा माइलेज देती है उसमें हुंडई की वेन्यू है. इंडियन मार्केट में ये कार 2019 में लॉन्च हुई थी. वेन्यू का पेट्रोल मॉडल 17 से 18 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है वहीं इस एसयूवी कार के डीजल इंजन में 23 से 24 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज आ जाता है. हुंडई की क्रेटा भी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में काफी पॉपुलर है. क्रेटा का पेट्रोल मॉडल 17  किलोमीटर प्रति लीटर और डीज़ल इंजन में 21 से 22 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज आता है.

5- मारुति की विटारा ब्रेजा- अपने देश की कार की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुज़ुकी की सब कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा भी अच्छी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी है. ब्रेजा कार अब सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ मिल रही है और ये कार गियरबॉक्स के साथ 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे रही है और ऑटोमैटिक मॉडल 18 से 19 किलोमीटर का माइलेज दे रही है.

6- किया सोनेट- इंडियन मार्केट में हाल में साउथ कोरियन कंपनी किया ने एंट्री ली है. किया सेल्टॉस भी टॉप सेलिंग एसयूवी में शामिल हैं. किया सेल्टॉस का पेट्रोल इंजन वाला मॉडल  16 से 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और डीजल इंजन 20 से 21 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे रहा है. इसके बाद किया ने एक और सब कॉम्पैक्ट एसयूवी सोनेट लॉन्च की है. ये दोनों कारें कस्टमर्स को बहुत पसंद आ रही है. कार के लुक और फीचर्स की वजह से ये कॉम्पैक्ट एसयूवी काफी डिमांड में हैं. किया सोनेट के माइलेज की बात करें तो इसके लगभग सभी मॉडल 18 से 19 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे रही है.

7- महिंद्रा की XUV 300- इंडियन कार कंपनी महिंद्रा की सब कॉम्पैक्ट कार XUV 300 भी माइलेज के हिसाब से अच्छी कार है. इंडियन कंपनी होने की वजह से लोगों को इस पर भरोसा भी है. अगर माइलेज की बात करें तो ये कार पेट्रोल इंजन वेरिएंट में 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और डीजल वेरिएंट में 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब कार में सिर्फ माइलेज नहीं, स्टाइल भी जरूरी, युवाओं में इन SUVs का बढ़ रहा क्रेज
अब कार में सिर्फ माइलेज नहीं, स्टाइल भी जरूरी, युवाओं में इन SUVs का बढ़ रहा क्रेज
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?
इन 3 सरकारी पोर्टल पर 3 लाख में मिल जाती है 12 लाख की गाड़ी, आज ही नोट कर लें तीनों के नाम
इन 3 सरकारी पोर्टल पर 3 लाख में मिल जाती है 12 लाख की गाड़ी, आज ही नोट कर लें तीनों के नाम

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget