एक्सप्लोरर

नई कार खरीदने का कर रहे हैं प्लान, तो जान लीजिये किस कार पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट

अगर आप अगस्त महीने में एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि किस कार पर चल रहा है कितना डिस्काउंट.

नई दिल्ली: अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए कार कंपनियों के पास इस समय डिस्काउंट ही एक मात्र उपाय बचा है. गाड़ियों पर मिलने वाले डिस्काउंट के चलते बिक्री पर भी अच्छा असर दिख रहा है. अगर आप अगस्त महीने में एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि किस कार पर चल रहा है कितना डिस्काउंट.

Datsun की कारों पर 55,000 रुपये तक की बचत

Datsun अपनी  छोटी कार redi-Go पर इस समय 30,000 रुपये तक की बचत का मौका दे रही है. इस डिस्काउंट  के तहत कंपनी  15,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट और 10,000 रुपये का लॉयल्टी डिस्काउंट दे रही है. इसके अलावा इस कार पर 5,000 रुपये का मेडिकल प्रोफेशनल्स डिस्काउंट भी मिल रहा है. इतना ही नहीं इस कार की खरीद पर 7.99 फीसदी का कम रेट ऑफ़ इंटरेस्ट (Rate of interest) का भी ऑफर मिल रहा है. Datsun redi-Go की कीमत 2.83 लाख रुपए से शुरू होती है,

इसके अलावा Datsun Go पर 55,000 रुपये तक की बचत का मौका दे रही है. इस डिस्काउंट के तहत 20,000 रुपये का नगद डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट और 10,000 रुपये का लॉयल्टी डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा 5,000 रुपये का मेडिकल प्रोफेशनल्स डिस्काउंट भी इस कार पर मिल रहा है. Datsun Go की कीमत 3.99 लाख रुपए से शुरू होती है,

इसके अलावा कंपनी अपनी MPV (मल्टी पर्पस व्हीकल) Datsun Go Plus पर अगस्त के इस महीने में 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है. इस डिस्काउंट के तहत 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट और 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस मिल रहा है. इतना ही नहीं इस कार पर भी 5,000 रुपये का मेडिकल प्रोफेशनल्स डिस्काउंट मिल रहा है. Datsun Go Plus की कीमत 4.19 लाख रुपए से शुरू होती है, Datsun की सभी कारों पर मिलने वाला डिस्काउंट सिर्फ 31 अगस्त 2020 तक ही लागू रहेगा.

Maruti Suzuki  का खास  डिस्काउंट

मारुति सुजुकी अपनी कारों पर अगस्त के महीने में काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही है. अगर आप अगस्त के इस महीने में मारुति की स्विफ्ट कार खरीदते हैं तो आप पूरे 35 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं. इसके अलावा विटारा ब्रेजा की खरीद पर आपको पूरे 20 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा आप डिजायर पर 40 हजार रुपये की बचत कर सकते हैं.

Hyundai का स्पेशल डिस्काउंट

Hyundai Santro पर 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट जा रहा है जबकि Grand i10 पर  60,000 रुपये की बचत का मौका मिल रहा है. इसके अलावा i10 Nios पर 25,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. तो वहीं  Elite i20 पर 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. कॉम्पैक्ट सेडान कार AURA पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा Elantra पर 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है.

Mahindra की कारों पर बम्पर डिस्काउंट

महिंद्रा Alturas SUV पर 3.05 लाख रुपये तक के फायदे कंपनी की तरफ से दिए जा रहे हैं. इस कार पर 2.4 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपये का कैश बोनस और 15,000 रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा महिंद्रा की KUV100 पर 62,055 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. जबकि कंपनी अपनी पॉपुलर एसयूवी पर 60,000 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है. महिंद्रा XUV500 पर 56,760 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. जबकि बोलेरो खरीदने पर कंपनी की तरफ से 13,500 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं.

रेनो दे रही है 80,000 रुपए तक का डिस्काउंट  

रेनो डस्टर पर इस समय 80,000 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है लेकिन दिसोचुंत सिर्फ केरल में ही लागू है.बाकी देश के अन्य राज्यों में यह डिस्काउंट 70 हजार रुपये तक है. इसके अलावा कंपनी अपनी छोटी कार पर 40,000 हजार रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है. यह डिस्काउंट सिर्फ केरल में लागू है जबकि अन्य राज्यों में यह डिस्काउंट 35,000 रुपये तक है.

इसके अलावा कंपनी अपनी कॉम्पैक्ट MPV ट्राइबर पर 40,000 रुपये ताकि की बचत का मौका दे रही है और यह डिस्काउंट केरल में लागू हो जाएगा. जबकि अन्य राज्यों में यह डिस्काउंट 30,000 रुपये तक है.  इतना ही नहीं इस गाड़ियों की खरीद पर आपको 6.99 फीसदी की दर से स्पेशल रेट ऑफ़ इंटरेस्ट की सुविधा भी मिलेगी. इसके अलावा पहले 4 महीने तक NO EMI ऑफर भी दिया जा रहा है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चलती कार में इंजन स्टॉप बटन तब जाए तो क्या होगा, जान लें?
चलती कार में इंजन स्टॉप बटन तब जाए तो क्या होगा, जान लें?
कार के AC में बाहर की हवा लें या अंदर की, कब कौन सा मोड बेहतर?
कार के AC में बाहर की हवा लें या अंदर की, कब कौन सा मोड बेहतर?
बिना Down Payment घर लाएं Jawa या Yezdi बाइक, मिल रहा खास ऑफर
बिना Down Payment घर लाएं Jawa या Yezdi बाइक, मिल रहा खास ऑफर
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget