एक्सप्लोरर

Brake, Accelerator, Clutch: गाड़ी में ब्रेक, एक्सीलेटर, और क्लच का क्या होता काम, पढ़िए काम की खबर 

अगर आप नहीं जानते हैं कि गाड़ी में ब्रेक, एक्सीलेटर, और क्लच की क्या महत्वपूर्ण भूमिका होती है, और यह काम कैसे करता है तो पढ़ें पूरी खबर-

Important Part of Vehicles: गाड़ी चलाना तो हर किसी को पसंद होता है, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि गाड़ी भले ही कोई सुविधा न हो, लेकिन उसे चलाने के लिए तीन चीज़ें बहुत महत्वपूर्ण होती हैं. ये तीन चीजें हैं क्लच, ब्रेक और एक्सीलेटर. अगर आप इनके कार्यों के बारे में नहीं जानते, तो आज हम आपको बताने वाले हैं हर वाहन में इस्तेमाल किए जाने वाले इन तीन चीजों के बारे में, तो चलिए जानते हैं एक गाड़ी में क्या होती है इनकी भूमिका. 

क्या होता है ब्रेक?

सड़क पर वाहन चलाते समय तेज गति को कम करने या एक निश्चित दूरी पर रोकने के लिए जिस शक्ति का प्रयोग किया जाता है उसे ब्रेक कहते हैं. किसी भी वाहन को उसकी क्षमता के अनुरूप एक निश्चित गति से स्थिर करने वाले मैकेनिज्म को ब्रेकिंग सिस्टम कहा जाता है. यानि साधारण भाषा में कहें तो किसी भी चलते हुए वाहन के पहियों को रोकने के लिए जिस बल का प्रयोग होता उसे ब्रेक कहते हैं. वाहनों में कई प्रकार के ब्रेक का इस्तेमाल किया जाता है. जैसे, मकेनिकल ब्रेक (इसमें ब्रेक पैडल, ब्रेक शू, ब्रेक शू लाइनिंग, ब्रेक ड्रम, ब्रेक शू रिटर्न स्प्रिंग, केम, लिंक या रॉड का इस्तेमाल किया जाता है), फुट ब्रेक सिस्टम, हैंड ब्रेक, हाइड्रोलिक ब्रेक, वैक्यूम ब्रेक, इलेक्ट्रिक ब्रेक. 

क्लच क्या होता है?

ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में क्लच का उपयोग इंजन से ड्राइविंग व्हील्स तक पावर ट्रांसमिट करने के लिए किया जाता है. वाहनों में क्लच एक ऐसा उपकरण होता है जिसका इस्तेमाल एक गियर से दूसरे गियर में में शिफ्ट करने के लिए किया जाता है. गाड़ी का क्लच कुछ विशेष पार्ट्स को सम्मिलित करके बनाया जाता है, जिसमें फ्लाई व्हील, पायलट गियर, क्लच प्लेट, रिलीज लीवर, क्लच शाफ्ट शामिल हैं. 

कैसे काम करता है?

जब वाहन तेज या धीमा होता है, तो उसके रफ्तार में परिर्वतन के लिए  गियर को चेंज करने की होती है. ऐसा करने के लिए क्लच पेडल को दबाया जाता है, जिससे क्लच प्लेट का फ्लाईव्हील से संपर्क हट जाता है और इंजन का पॉवर पहियों को मिलना बंद हो जाता है. इसी समय गियर को बदलकर क्लच को वापस छोड़ दिया जाता है, जिससे इंजन का पॉवर पहियों को फिर से मिलने लगता है.

क्या होता है एक्सीलेटर?

किसी भी वाहन में एक्सीलेटर एक ऐसा उपकरण है, जिसे दबाकर वाहन की गति को तेज किया जा सकता है. यह उपकरण इंजन में फ्यूल और ऑक्सीजन की मात्रा को नियंत्रित करता है. जब इसे दबाया जाता है तो यह तेजी से ऑक्सीजन की मात्रा फ्यूल के साथ इंजन में भेजने लगता है जिससे इंजन अधिक पॉवर जेनरेट करने लगता है और वाहन की गति में इजाफा होने लगता है.

यह भी पढ़ें :-

Kia Car Recall: इस 7 सीटर कार को रिकॉल कर रही है कंपनी, जानिए क्या है वजह

Engine Torque: गाड़ी के परफॉर्मेंस में क्या होती है टॉर्क की भूमिका, पढ़िए काम की खबर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 लाख के बजट में ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज वाली कारें, देख लें लिस्ट
20 लाख के बजट में ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज वाली कारें, देख लें लिस्ट
Elon Musk की Flying Car बुक करना आसान नहीं, रकम जानकर उड़ेंगे होश
Elon Musk की Flying Car बुक करना आसान नहीं, रकम जानकर उड़ेंगे होश
जिस BMW में बैठे थे टाइगर श्रॉफ वह कितनी मजबूत, कितने में बनती है बुलेटप्रूफ?
जिस BMW में बैठे थे टाइगर श्रॉफ वह कितनी मजबूत, कितने में बनती है बुलेटप्रूफ?
पहाड़ों पर कितनी सक्सेस हैं इलेक्ट्रिक कार, पेट्रोल-डीजल के मुकाबले कहां?
पहाड़ों पर कितनी सक्सेस हैं इलेक्ट्रिक कार, पेट्रोल-डीजल के मुकाबले कहां?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget