एक्सप्लोरर

Royal Enfield ने ग्राहकों से वापस मंगाईं अपनी क्लासिक-350, जानें आपको भी देनी होगी या नहीं?

Classic 350 Recall: रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 350 बाइक के ब्रेकिंग सिस्टम में तकनीकी खामी का पता चला है. इसीलिए कंपनी 26300 बाइक रिकॉल की हैं. अगर आपकी बाइक में फॉल्ट नहीं है तो आपको वापस नहीं करनी है.

Royal Enfield Recall: अपनी पावरफुल बाइक्स के लिए मशहूर रॉयल एनफील्ड के ग्राहकों के लिए बुरी खबर है. कंपनी ने अपनी क्लासिक 350 मोटरसाइकिलों की 26,300 यूनिट्स के रिकॉल की घोषणा की है. कंपनी ने इसी साल क्लासिक 350 का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल लान्च किया है. इसी मॉडल को रिकॉल किया जा रहा है. 

कंपनी की टेक्निकल टीम को क्लासिक 350 के स्विंग आर्म से जुड़े ब्रेक रिएक्शन ब्रैकेट में खराबी का पता चला है. कंपनी को डर है कि यह एक खास राइडिंग कंडीशन में खराब हो सकता है. कंपनी 1 सितंबर से लेकर 5 दिसंबर 2021 के बीच निर्मित क्लासिक 350 के सभी 26300 सिंगल चैनल एबीएस और रियर ड्रम ब्रेक वेरिएंट को रिकॉल कर रही है. 

कितनी बड़ी है समस्या 
कंपनी के अनुसार अचानक ब्रेक लगाने पर जब राइडर ज्यादा लोड ब्रेक पैडल पर डालता है तो इससे रिएक्शन ब्रैकेट को नुकसान हो सकता है. इससे तेज आवाज आ सकती है और हो सकता है कि अचानक प्रेस करने पर ब्रेक कम लगे. इससे दुर्घटना होने की संभावना है.

कंपनी ने दिया भरोसा
रॉयल एन्फील्ड के इतिहास में यह सबसे बड़े रिकॉल में से एक है. इस बीच कंपनी ने एक बयान में लोगों से परेशान न होने के लिए कहा है. कंपनी के अनुसार ब्रेक में जो समस्या आई है, वह सिर्फ बेहद कठिन राइडिंग कंडीशन में ही पेश आती है. कंपनी ग्राहकों के लिए मुफ्त में यह तकनीकी खामी ठीक कर रही है.

क्या करें ग्राहक
रॉयल एनफील्ड के अनुसार ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. कंपनी सर्विस टीम और स्थानीय डीलरशिप उन ग्राहकों से संपर्क कर रही है जिन्होंने बताए गए मैन्युफैक्चरिंग पीरिएड में बाइक खरीदी है. ग्राहकों कंपनी के हेल्पलाइन नंबर 1800 210007 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

21 लाख रुपये की Triumph बाइक में ऐसा क्या खास? दुनिया में सिर्फ 750 यूनिट्स ही बिकेंगी
21 लाख रुपये की Triumph बाइक में ऐसा क्या खास? दुनिया में सिर्फ 750 यूनिट्स ही बिकेंगी
Hero की नई बाइक्स का मेगा प्लान, 150cc से 411cc तक जल्द आएंगे कई नए मॉडल
Hero की नई बाइक्स का मेगा प्लान, 150cc से 411cc तक जल्द आएंगे कई नए मॉडल
Yamaha की नई Sports Bike जल्द होगी लॉन्च, KTM RC200 की बढ़ी टेंशन, जानें क्या होगा खास
Yamaha की नई Sports Bike जल्द होगी लॉन्च, KTM RC200 की बढ़ी टेंशन, जानें क्या होगा खास
अगर खरीदने का प्लान था तो जान लें, Bajaj की ये बाइक अब नहीं मिलेगी
अगर खरीदने का प्लान था तो जान लें, Bajaj की ये बाइक अब नहीं मिलेगी

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget