एक्सप्लोरर

Moto Morini: ये इटालियन कंपनी भारत में लॉन्च करेगी कई मोटरसाइकिल, Royal Enfield से होगा मुकाबला

Moto Morini की स्थापना 1937 में Alfonso Morini ने की थी. मोटरसाइकिल निर्माता ने हाल ही में भारतीय बाजार में आने की घोषणा की थी. कंपनी का कहना है कि भारत में उसकी चार प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की योजना है.

Moto Morini Upcoming Bikes In India: 7 जुलाई को इटली की प्रमुख मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी मोटो मोरिनी (Moto Morini) ने अपने कई नए बाइक मॉडल्स के साथ भारतीय बाजार में दोबारा कदम रखने की घोषणा की है. यह कंपनी अपनी टूरर, एडवेंचर टूरर, रेट्रो स्ट्रीट और स्क्रैम्बलर जैसी बाइक सीरीज के साथ भारत में आएगी. कंपनी की ओर से अभी एक्स-केप 650, एक्स-केप 650एक्स, सीइमेमेज़ो 650 रेट्रो स्ट्रीट और सीमेमेज़ो 650 स्क्रैम्बलर मॉडलों को लॉन्च करने की पुष्टि की गई है.

भारत में मोटो मोरिनी का कारोबार देख रहे आदिश्वर ऑटो राइड इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास झाबख ने कहा कि मोटो मोरिनी की बाइक्स अपने बेहतरीन बनावट, आकर्षक लुक और शानदार मजबूती के लिए प्रसिद्ध हैं. उन्होंने बताया कि यूरोपीय बाजार में इस मोटर बाइक कंपनी ने अच्छी पकड़ बनाई है और अब कंपनी का लक्ष्य भारत में भी इस ब्रांड को मजबूत बनाना है. प्रीमियम रेंज की बाइक बनाने वाली मोटो मोरिनी देश में 650cc के मॉडल्स के साथ आती है.

पावरफुल होगा बाइक का इंजन 

एक्स-केप 650 टूरर और एडवेंचर टूरर जैसी बाइक मॉडल्स की बात करें तो इसके एक्स-केप 650 सीरीज के मोटरसाइकिल में 649cc का इंजन बॉश ईएफआई के साथ देखने को मिलता है, जो कि इन-लाइन ट्विन-सिलेंडर, फोर-स्ट्रोक, आठ-वाल्व, लिक्विड-कूल्ड इंजन जैसी खासियत के साथ आता है. 8,250 आरपीएम पर यह इंजन 60 एचपी की पावर और 7,000 आरपीएम पर 54 एनएम का टार्क जेनरेट करता है.

रेट्रो डिजाइन में आती हैं बाइक

इसके एक रेट्रो स्ट्रीट वर्जन और स्क्रैम्बलर स्टाइल में आने वाले वर्जन के Seiemmezzo 650 की रेंज में बॉश ईएफआई के साथ 649 सीसी का इंजन मिलता है, जिसमें इन-लाइन ट्विन-सिलेंडर, फोर-स्ट्रोक, आठ-वाल्व, लिक्विड-कूल्ड इंजन का फीचर मिलता है. यह इंजन 8,250 आरपीएम पर 55 एचपी की पावर और 7,000 आरपीएम पर 54 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है.

हाल ही में की थी भारत में एंट्री की घोषणा

मोटो मोरिनी कंपनी की स्थापना 1937 में Alfonso Morini ने की थी. मोटरसाइकिल निर्माता ने हाल ही में भारतीय बाजार में आने की घोषणा की थी. कंपनी का कहना है कि उसकी, देश में चार प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की योजना है. इसके लिए उसने लिए आदिश्वर ऑटो राइड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (AARI) के साथ हाथ मिलाया है. इन बाइक्स के डिजाइन को पूरी तरह से इटली में विकसित किया गया है जिन्हें AARI के सहयोग से भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा. कंपनी के अब तक कई रेसिंग बाइक के मॉडल ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध हैं. यह कंपनी 50 और 60 के दशक के दौरान हल्के, तेज रेसिंग बाइक बनाने के लिए मशहूर थी.

यह भी पढ़ें :-

2023 में भारत में दस्तक देगी Maruti Jimny 5-Door Mild Hybrid SUV, पढ़िए डिटेल्स

आपको भी है अपनी जान प्यारी? अपनी गाड़ी में इन एक्सेसरीज का कभी भी न करें इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget