एक्सप्लोरर

HOP OXO Electric Bike: 150 किलोमीटर की जबरदस्त रेंज के साथ 5 सितंबर को लॉन्च होगी HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक

Hop Electric Bike Booking : होप इलेक्ट्रिक कम्पनी ने अपनी इस इलेक्ट्रिक बाइक के लिए पिछले महीने ही बुकिंग शुरु कर चुकी है.

Hop Electric Bike: पिछले कुछ समय से सभी आटोमोबाइल कंपनियां देश में इलेक्ट्रिक वाहनों में अपना उज्जवल भविष्य देख रही हैं, जिसके तहत लगातार नए मॉडल्स की लॉन्चिंग का सिलसिला भी जारी है. बीते कुछ महीनों में कई इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लॉन्चिंग के बाद अब इसी श्रृंखला में होप इलेक्ट्रिक (Hop Electric) भी अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक को 5 सितंबर को लॉन्च करने वाली है. इस बाइक का नाम हॉप ऑक्सो (Hop Oxo) होगा. आइए जानते हैं इस इलेक्ट्रिक बाइक की खासियत के बारे में.

Hop Oxo का लुक

कंपनी ने अभी कुछ दिनों पहले ही इस फ्लैगशिप बाइक के संदर्भ में एक टीजर जारी किया था जिसके अनुसार यह कहा जा सकता है कि इस इलेक्ट्रिक बाइक को एक बोल्ड लुक वाले डिजाइन के साथ ट्रेंडी वाइजर, डीआरएल, स्पीयर शेप टर्न इंडिकेटर्स, एलईडी हेडलैंप जैसी खूबियों से लैस करके बाजार में उतारा जाएगा. यह बाइक सिंगल सीट के विकल्प में आएगी जिसका सबसे मुख्य आकर्षण इसकी रेंज है. यह बाइक प्रति चार्ज 100-150 km तक का रेंज दे सकती है. इस बाइक की अधिकतम गति 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. 

यहां होगी बिक्री

कंपनी इस बाइक को देश के 20 अलग अलग शहरों में 1 लाख किलोमीटर तक चलाकर परीक्षण कर चुकी है. कम्पनी अपनी इस बाइक की बिक्री देश के विभिन्न हिस्सों में मौजूद अपने 140 टचपॉइंट्स पर कर सकती है. अभी तक यह इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी केवल इलेक्ट्रिक स्कूटर के सेगमेंट में ही अपने मॉडल्स पेश कर रही थी और अब कंपनी इलेक्ट्रिक बाइक के सेगमेंट में भी बाजार में उतारने को तैयार है. 

इतनी हो चुकी है प्री बुकिंग 

होप इलेक्ट्रिक कम्पनी ने अपनी इस इलेक्ट्रिक बाइक के लिए पिछले महीने ही बुकिंग शुरु कर चुकी है. इस बाइक की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बुकिंग शुरु होने के चंद घंटों में ही लोगों ने 5,000 से ज्यादा यूनिट्स बुक कर डालीं और अभी भी लगातार इसकी बुकिंग जारी है.

यह भी पढ़े :-

Apache RTR 160: 160 सीसी की इंजन साथ आने वाली नई TVS Apache, कंपनी ने शुरू की टेस्टिंग

New Hyundai Venue: हुंडई कारों के दीवाने हो जाएं तैयार, 6 सितंबर को होगी Venue N-Line के कीमतों की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget