एक्सप्लोरर

Challan Rules: चालान से बचने के लिए सिर्फ हेलमेट पहनना नहीं है काफी, इस गलती से भी भरना पड़ सकता है जुर्माना

Traffic Rules: बाइक चालान नियमों से संबंधित एक और नियम बहुत महत्वपूर्ण है, जिसमें दोपहिया वाहन चालक यदि चप्पल पहनकर कर बाइक चलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसका भी चालान काटा जा सकता है.

Bike Challan: अक्सर सड़कों पर लोग बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाते हुए देखे जा सकते हैं, लेकिन यह यातायात के नियमों का उल्लंघन माना जाता है, और प्रत्येक टू व्हीलर चलाने वाले व्यक्ति को हेलमेट पहनना अनिवार्य है. इस नियम को देखते हुए काफी सारे लोग हेलमेट पहन तो लेते हैं लेकिन उन्हें नहीं पता होता कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा फिर भी उनका चालान काटा जा सकता है. जी हां चालान से बचने के लिए सिर्फ पहनना ही जरूरी नहीं बल्कि उसे नियमों के अनुरूप ठीक प्रकार से पहनना अनिवार्य है, और ऐसा न करने पर भारी जुर्माना भी देना पड़ सकता है. 

ये गलती करते हैं लोग

मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों के अनुसार टू व्हीलर चलाने वाले हर व्यक्ति को हेल्मेट पहनना अनिवार्य है, साथ ही हेलमेट को ठीक तरीके से भी पहना जाना आवश्यक है. अक्सर देखने में आया है कि वाहन चालक चालान से बचने के लिए हेलमेट पहनते हैं लेकिन उसके स्ट्रिप को लॉक नहीं करते, जिससे दुर्घटना होने पर हेलमेट के निकलकर बाहर होने की संभावना बढ़ जाती है. जिसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा हेलमेट पहनने के साथ ही उसके स्ट्रिप लॉक करने के लिए भी कड़ाई की जा रही है. यातायात के नियमों के अनुसार ऐसा न करने वाले व्यक्ति का पकड़े जाने पर 2,000 रुपए का चालान काटा जा सकता है.

ये है नियम

मोटर वाहन अधिनियम में वर्णित नियम 194डी यह कहता है कि यदि कोई व्यक्ति बिना हेल्मेट पहने दोपहिया वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है तो उस पर ₹1000 रुपए का चालान किया जाएगा. साथ ही बिना BIS मार्क वाला हेलमेट पहनने पर भी एक हजार रुपए का चालान भरना पड़ेगा और यदि कोई व्यक्ति हेलमेट पहनता है लेकिन उसका स्ट्रिप लॉक नहीं करता तो उसके लिए 2,000 रूपए के जुर्माने का प्रावधान है. 

इन नियमों की अनदेखी पर भी कटेगा चालान

बाइक चालान नियमों से संबंधित एक और नियम बहुत महत्वपूर्ण है, जिसमें दोपहिया वाहन चालक यदि चप्पल पहनकर कर बाइक चलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसका भी चालान काटा जा सकता है. साथ ही यदि कोई वाहन में क्षमता से अधिक लोड ले जाते हुए पकड़ा जाता है तो उस पर 20,000 रुपए का चालान किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें :-

Electric Cars in India: भारत में मौजूद इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट, यहां पढ़ें कीमत, रेंज और चार्जिंग की जानकारी

Ather 450X vs OLA S1 vs TVS iQube: खरीदने वाले हैं इलेक्ट्रिक स्कूटर, तो इन पॉपुलर मॉडल्स को न करें नजरंदाज, देखिए कौन है आपके लिए बेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget