एक्सप्लोरर

कोरोना संकट के बीच ऑटो इंडस्ट्री की शानदार वापसी, यात्री वाहनों की ब्रिकी में 14 फीसदी उछाल

लॉकडाउन के कारण मार्च से जुलाई तक वाहनों की बिक्री प्रभावित रही है.लॉकडाउन के दौरान लोग यात्रा के लिए निजी वाहनों को वरीयता दे रहे हैं.

कोरोना महामारी संकट और मंदी से जूझ रहे ऑटो सेक्टर के लिए अगस्त महीना राहत भरा रहा है. यात्री वाहनों की थोक बिक्री में 14 फीसदी और दुपहिया वाहनों की बिक्री में तीन फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई. देश में यात्री वाहनों की बिक्री अगस्त में 14.16 प्रतिशत बढ़कर 2,15,916 इकाई रही. पिछले साल इसी माह में यह आंकड़ा 1,89,129 वाहन था. इसमें कारों की बिक्री 14.13 फीसद बढ़कर 1,24,715 इकाई, उपयोगी वाहनों की बिक्री 15.54 फीसद बढ़कर 81,842 इकाई और वैनों की बिक्री 3.82 फीसदी की वृद्धि के साथ 9,359 इकाई रही.
घरेलू वाहन विनिर्माताओं के संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियाम) ने शुक्रवार को इस संबंध में आंकड़े जारी किए. आंकड़ों के मुताबिक समीक्षावधि में दोपहिया वाहनों की बिक्री तीन प्रतिशत बढ़कर 15,59,665 वाहन रही. पिछले साल अगस्त में यह 15,14,196 वाहन थी. इसमें मोटरसाइकिल की बिक्री 10.13 प्रतिशत बढ़कर 10,32,476 इकाई और स्कूटर की बिक्री 12.3 प्रतिशत घटकर 4,56,848 रही.
पिछले साल यह आंकड़ा क्रमश: 9,37,486 और 5,20,898 इकाई था. इसके अलावा 215 इलेक्ट्रिक वाहन भी बिके. कोविड-19 के कारण 24 मार्च से देश भर में लगाए गए लॉकडाउन के कारण मार्च से जुलाई तक वाहनों की बिक्री प्रभावित रही थी.
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अध्यक्ष केनिची अयुकावा ने कहा, "ब्रिकी में बढ़ोत्तरी दिखनी शुरू हो गई जो हमारी इंडस्ट्री में विश्वास पैदा कर रहा है, विशेष रूप से दोपहिया और यात्री वाहनों में ये उल्लेखनीय है. एक साल पहले के मुकाबले अगस्त में बिक्री बढ़ी है, लेकिन अगस्त 2019 में बिक्री में भारी गिरावट रही थी. उस समय यात्री वाहनों की बिक्री 32 फीसद और दुपहिया वाहनों की 22 फीसद घट गई थी.  फिर भी अगस्त 2020 में यात्री वाहनों में 14 फीसदी और दोपहिया वाहनों में 3 फीसदी की बढ़ोत्तरी यह दर्शाता है कि इंडस्ट्री वापसी कर रही है.  इसमें कुछ कोविड-19 के कारण रुकी हुई मांग और त्योहारी मौसम की मांग का योगदान भी है."
तीन पहिया वाहनों की बिक्री में अभी भी 14,534 इकाइयों की गिरावट दर्ज की गई है जबकि पिछले साल इसी महीने में 58,818 इकाइयों की बिक्री हुई थी. लॉकडाउन के दौरान लोग यात्रा के लिए निजी वाहनों को वरीयता दे रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget