एक्सप्लोरर

7-Seater Car: 10 लाख रुपये की रेंज में 7-सीटर कार, Maruti-Mahindra के दमदार मॉडल शामिल

7-Seater Cars Under 10 Lakh: भारतीय बाजार में 10 लाख रुपये की रेंज में 7-सीटर कारों के कई मॉडल शामिल हैं. इस लिस्ट में मारुति सुजुकी, महिंद्रा और रेनो की गाड़ियां भी शामिल हैं.

7-Seater Car In India: लोग बड़ी फैमिली के लिए बड़ी कार खरीदना पसंद करते हैं. लेकिन कम बजट होने की वजह से वे लोग छोटी कार खरदीकर अपने सपनों से समझौता कर लेते हैं. लेकिन अगर आपका बजट 10 लाख रुपये है और आप इस प्राइस-रेंज में बेहतर 7-सीटर कार खरीदना चाहते हैं तो मारुति, महिंद्रा और रेनो की कार खरीद सकते हैं. इन ब्रांड्स की 7-सीटर कार बेहतर स्पेस के साथ आती हैं.

मारुति अर्टिगा (Maruti Ertiga)

मारुति अर्टिगा एक 7-सीटर कार है. मारुति सुजुकी की इस कार की एक्स-शोरूम प्राइस 8.84 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप मॉडल की कीमत 13.13 लाख रुपये तक जाती है. मारुति अर्टिगा दो पावरट्रेन ऑप्शन के साथ आती है- पेट्रोल और सीएनजी. इस कार के टोटल नौ वेरिएंट्स मार्केट में शामिल है, जिनमें सात पेट्रोल वेरिएंट और दो सीएनजी वेरिएंट हैं.

मारुति की इस कार में K15C स्मार्ट हाईब्रिड इंजन लगा है. कार में लगे इस इंजन से 6,000 rpm पर 75.8 kW की पावर मिलती है और 4,300 rpm पर 139 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. गाड़ी के इंजन के साथ में 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन जुड़ा है.

7-Seater Car: 10 लाख रुपये की रेंज में 7-सीटर कार, Maruti-Mahindra के दमदार मॉडल शामिल

महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero)

महिंद्रा बोलेरो एक बड़ी गाड़ी है. ये 7-सीटर सब कॉम्पैक्ट एसयूवी है. महिंद्रा की इस कार की एक्स-शोरूम प्राइस 9.79 लाख रुपये से शुरू होकर 10.91 लाख रुपये तक जाती है. इस गाड़ी में mHAWK 75 BSVI इंजन लगा है. कार में लगे इस इंजन से 55.9 kW की पावर मिलती है और 210 Nm का पीक टॉर्क जनरेट होता है.

महिंद्रा बोलेरो प्रीमियम केबिन स्पेस के साथ आती है. इस कार में सेफ्टी के लिए डुअल एयरबैग्स दिए हैं. ये कार तीन कलर ऑप्शन डायमंड व्हाइट, DSAT सिल्वर और लेकसाइड ब्राउड में आती है. इस कार में माइक्रो हाईब्रिड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. गाड़ी में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फीचर भी शामिल है. महिंद्रा की इस कार में डिजिटल इंफॉर्मेशन क्लस्टर भी लगा है.

7-Seater Car: 10 लाख रुपये की रेंज में 7-सीटर कार, Maruti-Mahindra के दमदार मॉडल शामिल

रेनो ट्राइबर (Renault Triber)

रेनो ट्राइबर एक अल्ट्रा मॉड्युलर 7-सीटर कार है. ये कार मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन के साथ आती है. मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ इस कार की एक्स-शोरूम प्राइस 6.09 लाख रुपये से शुरू है और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ इस 7-सीटर कार की एक्स-शोरूम कीमत 8.74 लाख रुपये से शुरू होती है.

रेनो की इस गाड़ी में 625 लीटर का बूट-स्पेस मिलता है. गाड़ी में 23 लीटर का इंटरनल स्टोरेज भी दिया गया है. कार में 20.32-सेंटीमीटर की टचस्क्रीन लगी है. इस कार में 17.78-सेंटीमीटर का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगा है. ये देश में बिकने वाली सबसे सस्ती 7-सीटर कार है.

7-Seater Car: 10 लाख रुपये की रेंज में 7-सीटर कार, Maruti-Mahindra के दमदार मॉडल शामिल

यह भी पढ़ें

बुलेट ट्रेन से भी तेज दौड़ेगी Aston Martin की ये कार, भारत में हुई लॉन्च, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार का धुआं बता रहा है खतरे का संकेत? ऐसे पहचानें गड़बड़ी
कार का धुआं बता रहा है खतरे का संकेत? ऐसे पहचानें गड़बड़ी
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
E10 Petrol News: पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget