एक्सप्लोरर

Vidur Niti: इन गुणों से संपन्न इंसान होते हैं सच्चे ज्ञानी, हर कोई इनके सामने हो जाता है नतमस्तक

Vidur Niti: विदुर नीति में कुछ ऐसे गुणों का वर्णन किया गया है, जो व्यक्ति को ज्ञानी बनाता है. इन गुणों से संपन्न व्यक्ति का हर कोई सम्मान करता है.

Vidur Niti , Qualities of Wise Man: महाभारत (Mahabhart) में महात्मा विदुर (Mahatma Vidur) बहुत ही महत्वपूर्ण व्यक्तित्व थे. उन्होंने महाराजा धृतराष्ट्र को बहुत सारी जीवनोपयोगी बातें बताई हैं जो आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं. विदुर नीति (Vidur Niti) में कुछ ऐसे गुणों का वर्णन किया है जो सच्चे मायने में ज्ञानी पुरुष के पास होता है. अर्थात इन गुणों से युक्त व्यक्ति ही सच्चा ज्ञानी कहलाता है. ऐसे ज्ञानी इंसान के पास किसी चीज की कमी नहीं होती है. इनके सामने हर कोई नतमस्तक होता है. आइये जानें इन गुण को.

दुर्लभ वस्तु पाने की नहीं होती कामना

श्लोक: नाप्राप्यमभिवाञ्छन्ति नष्टं नेच्छन्ति शोचितुम् । आपत्सु च न मुह्यन्ति नराः पण्डितबुद्धयः ॥

भावार्थ: जो व्यक्ति दुर्लभ वस्तु को पाने की इच्छा नहीं रखते हैं और नाशवान वास्तु को खोने का शोक नहीं करते हैं. विपत्ति आने पर उनका सामना करते हैं. वे ज्ञानी कहलाते हैं.

नहीं होता क्रोध, अहंकार आदि जैसे दुर्गुण

श्लोक: क्रोधो हर्षश्च दर्पश्च ह्रीः स्तम्भो मान्यमानिता। यमर्थान् नापकर्षन्ति स वै पण्डित उच्यते ॥

भावार्थ: जिस व्यक्ति में क्रोध, अहंकार, स्वार्थ, अति-उत्साह, दुष्कर्म, उद्दंडता आदि जैसे दुर्गुण नहीं होते हैं. उन्हें सच्चा ज्ञानी कहते हैं.

अपने राजधर्म में रखते हैं तटस्थ भाव

श्लोक: यस्य कृत्यं न विघ्नन्ति शीतमुष्णं भयं रतिः । समृद्धिरसमृद्धिर्वा स वै पण्डित उच्यते ॥

भावार्थ: अमीरी-गरीबी, सर्दी-गर्मी, प्रेम- घृणा आदि जैसी विषम परिस्थितियां भी जिस इंसान को अपने राजधर्म के पथ से विचलित न कर सके. वही सच्चा ज्ञानी होता है.

हर कार्य को समझते हैं अपना कर्तव्य

श्लोक: क्षिप्रं विजानाति चिरं शृणोति विज्ञाय चार्थ भते न कामात्। नासम्पृष्टो व्युपयुङ्क्ते परार्थे तत् प्रज्ञानं प्रथमं पण्डितस्य ॥

भावार्थ: जो लोग किसी भी विषय को बहुत ही जल्दी समझ लेते हैं. उसके बाद भी उसे बहुत ही धैर्य से सुनते हैं तथा किसी भी काम को अपना कर्तव्य समझकर करते हैं. किसी दूसरे के विषय में व्यर्थ की बातें नहीं करते हैं. सच्चा ज्ञानी कहलाते हैं.

 विपरीत स्थिति में भी धर्म-पथ से नहीं होता विमुख

श्लोक: आत्मज्ञानं समारम्भः तितिक्षा धर्मनित्यता। यमर्थान्नापकर्षन्ति स वै पण्डित उच्यते ॥

भावार्थ: जो इंसान अपनी योग्यता को समझता हो और उसी के अनुरूप कल्याणकारी कार्य करता हो. विपरीत परिस्थिति में भी अपने धर्म –पथ से विचलित न होता हो, दुःख सहने की क्षमता रखता हो. उसे ज्ञानी पुरुष कहते हैं.

 

 

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 20 October 2026: विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग से धनु को इंटरनेशनल डील और मकर को बड़ा सम्मान!; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
Kal Ka Rashifal 20 October 2026: विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग से धनु को इंटरनेशनल डील और मकर को बड़ा सम्मान!; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
नवमी पर कन्या पूजन के लिए 9 बच्चियां नहीं मिल रहीं? क्या कम कन्याओं के साथ भी पूरी हो सकती है पूजा?
नवमी पर नौ कन्याएं जुटाना मुश्किल हो रहा है? कम बच्चियों के पूजन पर यह बात जान लें
Kanya Pujan 2026: नवरात्रि कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
नवरात्रि 2026: कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: सुबह 10:54 के बाद नवमी तिथि और श्रवण नक्षत्र, सोमवार को किसकी चमकेगी किस्मत?
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: सुबह 10:54 के बाद नवमी तिथि और श्रवण नक्षत्र, सोमवार को किसकी चमकेगी किस्मत?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget