एक्सप्लोरर

Ved Vaani: कॉमिक्स और मैगजीन ही नहीं पढ़िए वेद-पुराण भी, जीवन में बहुत काम आएंगी

Ved Vaani: वेद को भारतीय संस्कृति का मूलाधार कहा गया है. वेदों का ज्ञान बहुत महत्वपूर्ण है, जो व्यक्ति शुद्ध मन से वेदों का ज्ञान अर्जित करता है वह सांसारिक बंधनों से मुक्त रहने का मार्ग ढूंढ लेता है.

Ved Vaani, Vedas Importance of Life: वेद हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण और एकमात्र धर्मग्रंथ है. इसके चार भाग हैं, जिनमें ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद तथा अथर्ववेद है. ऋग्वेद को ज्ञान का भंडार, यजुर्वेद को कर्म का द्योतक, सामवेद को संगीत विद्या का धनी और अथर्ववेद को विज्ञान का पितामह कहा गया है. हम अपनी दिनचर्या या जीवनकाल में कई तरह के ज्ञान के अर्जित करते हैं.  लेकिन ईश्वरीय ज्ञान  वही कहलाता है जो ज्ञान सृष्टि के आदिकाल में दिया जाता है.

जीवन में वेदों का महत्व- साधारण और सरल भाषा में कहें तो जिस प्रकार दही में माखन, मनुष्यों में ब्राह्मण, ओषधियों में अमृत, नदियों में गंगा और पशुओं में गौ को श्रेष्ठ माना गया है. ठीक इसी तरह से समस्त ग्रंथों में वेद सर्वश्रेष्ठ और महत्वपूर्ण है. यदि संक्षेप में कहा जाए तो, वेद अमूल्य रत्नों के भण्डार हैं.

वेद के दूसरे भाग यजुर्वेद के 32वें अध्याय में कहा है कि 'यथेमांवाचं कल्याणी मावदानि जनेभ्य'. यानी जिस तरह सूर्य की प्रकाश सबके लिए है, वायु सबके लिए है. ठीक उसी प्रकार वेद का ज्ञान भी सबके लिए है. इसलिए सभी व्यक्ति को वेदों का ज्ञान अवश्य ग्रहण करना चाहिए. जानते हैं वेदों से जुड़ी ऐसी बातें जो जीवन को सफल और सरल बनाने में बहुत काम आती हैं.

।। सं गच्छध्वम् सं वदध्वम्।। (ऋग्वेद 10.181.2)

अर्थ: साथ चलें और मिलकर बोलें. उसी सनातन के मार्ग का पालन करें जिस पर हमारे पूर्वज चले हैं.

श्लोक : ।। मा भ्राता भ्रातरं द्विक्षन्‌, मा स्वसारमुत स्वसा। सम्यञ्च: सव्रता भूत्वा वाचं वदत भद्रया।।2।। (अथर्ववेद 3.30.3)

अर्थ: भाई का भाई संग द्वेष न हो, बहन, बहन से द्वेष न करें, समान गति से एक-दूसरे का आदर-सम्मान करते हुए एकसाथ मिल-जुलकर कर्मों को करने वाले होकर रहे और एकमत से हर कार्य करने वाले होकर भद्रभाव से परिपूर्ण होकर संभाषण करें. उक्त तरह की भावना रखने से कभी गृह क्लेश नहीं होता है और संयुक्त परिवार में रहकर व्यक्ति शांतिमय जीवन जी कर सर्वांगिण उन्नति करता है.

श्लोक : ।।अलसस्य कुतः विद्या अविद्यस्य कुतः धनम्। अधनस्य कुतः मित्रम् अमित्रस्य कुतः सुखम्।।

अर्थ: आलसी को विद्या कहां, अनपढ़ या मूर्ख को धन कहां, निर्धन को मित्र कहां और अमित्र को सुख कहां.

श्लोक : ।।यथा द्यौश्च पृथिवी च न बिभीतो न रिष्यतः। एवा मे प्राण मा विभेः।।1।।- अथर्ववेद

अर्थ:  व्यक्ति को कभी किसी भी प्रकार का भय नहीं पालना चाहिए. भय से जहां शारीरिक रोग उत्पन्न होते हैं वहीं मानसिक रोग भी जन्म लेते हैं. इसलिए डरे हुए व्यक्ति का कभी किसी भी प्रकार से विकास नहीं होता. संयम के साथ निर्भिकता होना जरूरी है. अगर भय रखना है तो सिर्फ ईश्वर का रखें.

श्लोक : ।। येषां न विद्या न तपो न दानं, ज्ञानं न शीलं न गुणो न धर्मः । ते मृत्युलोके भुवि भारभूता, मनुष्यरूपेण मृगाश्चरन्ति।।

अर्थ: जिस मनुष्य ने किसी भी प्रकार से विद्या का अध्ययन नहीं किया, न ही उसने व्रत और तप किए, थोड़ा बहुत अन्न-वस्त्र-धन या विद्या दान नहीं दिया, न उसके पास कोई ज्ञान न हो, न शील हो, न गुण हो और न ही धर्म हो. तो ऐसे मनुष्य इस धरती पर भार होते हैं. मनुष्य रूप में होते हुए भी वे पशु के समान जीवन व्यतीत करते हैं.

ये भी पढ़ें: Ved Vaani: मृत्यु के बाद इन विशेष कारणों से होता है आत्मा का पुनर्जन्म, जानें क्या होती है वजह

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का विरोध, राजस्थान में CJP से मारपीट... क्या 28 अगस्त तक और भड़केगी राजनीति?
बुध गोचर के बाद भड़केगी राजनीति? 28 अगस्त तक बड़े टकराव का संकेत
Kal Ka Rashifal 22 August 2026: कल शनिवार को इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनिदेव; बिजनेस में बंपर मुनाफा, नौकरी में बड़े बदलाव के संकेत!
Kal Ka Rashifal 22 August 2026: कल शनिवार को इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनिदेव; बिजनेस में बंपर मुनाफा, नौकरी में बड़े बदलाव के संकेत!
आज की तारीख में दो बार 3, ठीक 7 दिन बाद ग्रहण वाली राखी, जन्मांक 3, 6 और 9 वाले पढ़ लें संकेत
आज की तारीख में दो बार 3, ठीक 7 दिन बाद ग्रहण वाली राखी, जन्मांक 3, 6 और 9 वाले पढ़ लें संकेत
Meen Rashifal 21 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को होगा बड़ा आर्थिक लाभ, जॉब में मनचाहा बदलाव
Meen Rashifal 21 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को होगा बड़ा आर्थिक लाभ, जॉब में मनचाहा बदलाव

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget