एक्सप्लोरर

Vastu Tips for Money: भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, नहीं तो हो जाएंगे बर्बाद

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में जीवन की आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ उपाय सुझाए गए हैं. जिनको अपनाने से हमारा जीवन सुखमय हो जाता है.

Vastu Tips for Money: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है. प्राचीन काल से ही लोग वास्तुशास्त्र के नियमों को मानते आ रहे हैं. इस शास्त्र में जीवन से संबंधित कई बातें बताई गई हैं. वास्तु शास्त्र के ज्ञाता यह बताते हैं कि अगर किसी इंसान के जीवन में हमेशा आर्थिक परेशानी बनी रहे या धन कमाने के संसाधनों में परेशानी आ रही हो तो इसका सीधा सा अर्थ होता है कि उसके घर में वास्तु दोष है. बिना वास्तु दोष को दूर किए उसकी समस्या का समाधान नहीं होगा. इसलिए वास्तु शास्त्र में बताई गई बातों को लोग गंभीरता से लेते हैं, और उन्हें दूर करने का यथासंभव प्रयास करते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

अंदर से बाहर की ओर लगाएं झाड़ू

झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. वास्तु शास्त्र में ऐसी मान्यता है कि झाड़ू को हमेशा अंदर से बाहर की ओर लगाना चाहिए. ऐसा करने से घर की आर्थिक परेशानियां कम होती हैं. कष्ट दूर भाग जाते हैं. झाड़ू को हमेशा ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां पर वह आसानी से बाहरी लोगों को नजर न आए.

कबूतर का घोंसला

वास्तु शास्त्र के अनुसार कबूतर का घोंसला लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता है. अगर किसी घर में कबूतर का घोंसला हो तो दरिद्रता आती है. घर में कबूतर का अंडा नहीं टूटना चाहिए. क्योंकि इससे आर्थिक परेशानियां बढ़ती हैं. घर में कबूतर का घोंसला अशुभ माना जाता है. इसलिए घर में कहीं भी कबूतर का घोंसला हो तो उसे तुरंत हटाया जाना चाहिए.

कांटेदार वृक्ष

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में या घर के बाहर कहीं भी कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए. क्योंकि इससे धन संबंधी समस्या आती है. अपने बगीचे में या आंगन में दूधिया पौधे भी नहीं लगाने चाहिए.

मकड़ी के जाले

वास्तु शास्त्र के अनुसार यह बताया गया है कि मकड़ी के जाले घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलाते हैं. अगर किसी के घर में कूड़ा करकट इकट्ठा रहता है तो उससे लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं. इसलिए आप अपने घर की साफ सफाई रखें. टूटी फूटी चीजें घर में अगर हो तो उसे तुरंत हटा दें.

नल से पानी टपकना

वास्तु शास्त्र के अनुसार नल से पानी टपकना भी दरिद्रता की निशानी होता है. क्योंकि पानी को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. जिस घर के दीवारों पर सीलन लगी रहती है वहां पर हमेशा पैसे की तंगी बनी रहती है. नल से पानी टपकता रहने से वहां कभी समृद्धि नहीं आती है.

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vrishabh Rashifal 21 August 2026: 7वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से वृषभ राशि वालों को पार्टनरशिप में होगा लाभ, डिनर डेट से महकेगा दांपत्य जीवन
Vrishabh Rashifal 21 August 2026: 7वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से वृषभ राशि वालों को पार्टनरशिप में होगा लाभ, डिनर डेट से महकेगा दांपत्य जीवन
Mesh Rashifal 21 August 2026: 8वें चंद्रमा से मेष राशि वाले यात्रा व निवेश में बरतें सावधानी, अड़ियल स्वभाव से बचें
Mesh Rashifal 21 August 2026: 8वें चंद्रमा से मेष राशि वाले यात्रा व निवेश में बरतें सावधानी, अड़ियल स्वभाव से बचें
Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 21 अगस्त 2026, मकर राशि वालों को मिलेगी पुराने विवादों से मुक्ति, मीन को जीवनसाथी का साथ; जानें मेष से मीन का भाग्य
टैरो राशिफल 21 अगस्त 2026, मकर राशि वालों को मिलेगी पुराने विवादों से मुक्ति, मीन को जीवनसाथी का साथ; जानें मेष से मीन का भाग्य
EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget