एक्सप्लोरर

Vastu Tips: घर में लगाएं मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर, मिलेगा बेशुमार धन-दौलत

Vastu Tips For Home: मां लक्ष्मी की पूजा से धन और वैभव की प्राप्ति होती है. घर में मां लक्ष्मी की एक खास तस्वीर लगाने से उनकी कृपा बनी रहती है और घर में कभी भी धन का अभाव नहीं रहता है.

Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर एक सामान और दिशा में ऊर्जा होती है. वास्तु में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिसे अपनाने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है. वास्तु में घर में रखने वाले सामानों की दिशा से लेकर देवी-देवताओं की तस्वीरों का भी जिक्र किया गया है. इसके अनुसार घर में मां लक्ष्मी की एक खास तरीके की तस्वीर लगाने से उनकी कृपा बनी रहती है और घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है. आइए जानते हैं कि घर में मां लक्ष्मी की कैसी तस्वीर लगानी चाहिए.

घर में मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगाएं

यह हम सभी जानते हैं कि मां लक्ष्मी की पूजा से धन और वैभव की प्राप्ति होती है. घर में माता लक्ष्मी की तस्वीर जरूर रखनी चाहिए. मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर रखनी चाहिए जिसमें ऐरावत हाथी हो. ऐरावत हाथी के साथ माता लक्ष्मी की तस्वीर बेहद शुभ मानी जाती है. अगर इस तस्वीस में हाथी ने अपनी सूंड में कलश लिया हो तो यह और भी शुभ फल प्रदान करने वाली तस्वीर मानी जाती है.

हाथी पर सवार मां लक्ष्मी को गजलक्ष्मी कहा जाता है. मां के इस रूप का पूजन करने से हर तरह की आर्थिक समस्या से मुक्ति मिलती है. घर में हाथी पर सवार मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर या मूर्ति रखने से संपन्नता, सुख-समृद्धि, शांति, वैभव, ऐश्वर्य और उन्नति के मार्ग खुल जाते हैं.

इस दिशा में रखें गजलक्ष्मी की मूर्ति

गजलक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर को घर के उत्तर-पूर्व कोने या मंदिर में दाईं तरफ रखना चाहिए. देवी लक्ष्मी की गज पर सवार प्रतिमा को उत्तर दिशा में रखना भी शुभ माना गया है. इन दिशाओं में गजलक्ष्मी की तस्वीर लगाने से घर के सदस्यों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और खूब तरक्की होती है. मां लक्ष्मी के शुभ वाहन में चांदी या सोने का हाथी बहुत पवित्र माना गया है. हालांकि आप अपनी  क्षमता अनुसार पीतल, लकड़ी, कांसे, संगमरमर और रेड स्टोन की तस्वीर भी ला सकते हैं. इन्हें भी शुभ माना जाता है.

हाथी पर सवार मां लक्ष्मी आरोग्य,सौभाग्य और सफलता की प्रतीक हैं. घर में मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर रखने से अन्य देवी- देवताओं का भी आशीर्वाद मिलता है. इस तरह की तस्वीर या प्रतिमा रास्ते में आने वाली बाधाओं को हटाती है और आगे बढ़ने के मार्ग प्रशस्त करती है. 

ये भी पढ़ें

गुरु गोचर से आज बदल जाएगी इन लोगों की किस्‍मत, मिलेगा बेशुमार पैसा और मान-सम्‍मान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget