एक्सप्लोरर

Kitchen Vastu: रसोई में भूलकर भी न लगाएं ये टाइल्स, वरना छा जाएगी दरिद्रता!

Vastu Tips for Kitchen: किचन घर की समृद्धि और स्वास्थ्य का मुख्य केंद्र है. लेकिन अक्सर लोग टाइल्स चुनते समय ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनसे वास्तु दोष पैदा होता है. किचन के लिए सही टाइल्स को चुनें.

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की सबसे खास जगह रसोई होती है, जहां पूरे परिवार की सेहत, ऊर्जा और तो और खुशहाली का ख्याल रखा जाता है. शास्त्रो में रसोई को अग्नि तत्व का स्थान माना गया है और यहां इस्तेमाल होने वाली हर वस्तु घर के माहौल पर असर डालती है.

विशेषज्ञों का कहना है कि किचन में गलत टाइल्स का चुनाव नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाकर रिश्तों और स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है. ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा ने बताया कि किचन की सजावट करते समय इन तीन तरह की टाइल्स से बचना बेहद जरूरी है.

इन रंग की टाइल्स से दूरी बनाएं
अगर आप रसोईघर को सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रखना चाहते हैं, तो रसोई में काले या बहुत गहरे रंग की टाइल्स का इस्तेमाल न करें. वास्तु शास्त्र के अनुसार, ये रंग नकारात्मकता को बढ़ावा देते हैं, जिससे परिवार में तनाव और विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है.

इसके बजाय हल्के रंग जैसे क्रीम, ऑफ-व्हाइट या हल्का पीला बेहतर विकल्प हैं, जो रसोई को उज्ज्वल और शांत माहौल देते हैं.

इस डिज़ाइन वाली टाइल्स का करे इस्तेमाल
मार्केट में "क्रैक इफेक्ट" टाइल्स का चलन भले ही बढ़ रहा हो, लेकिन इन्हें किचन में लगाना शुभ नहीं माना जाता. दरारें टूटन अस्थिरता का प्रतीक हैं. ऐसी टाइल्स परिवार के सदस्यों के बीच अनबन और मानसिक तनाव का कारण बन सकती हैं.

वास्तु के अनुसार, किचन में हमेशा सादी और सिम्पल डिज़ाइन वाली टाइल्स ही लगानी चाहिए.

ग्लॉसी टाइल्स का न करें प्रयोग 
ग्लॉसी टाइल्स देखने में आकर्षक तो लगती हैं, लेकिन किचन में इनका अत्यधिक प्रयोग ठीक नहीं है. उनकी तेज चमक आंखों और मन दोनों पर नकारात्मक असर डाल सकती है. वास्तु शास्त्र कहता है कि अत्यधिक ग्लॉसी सतह मानसिक बेचैनी और तनाव बढ़ाती है. ऐसे में सेमी-ग्लॉसी या मैट फिनिश टाइल्स बेहतर विकल्प हैं.

किचन का वास्तु संतुलित रखने के उपाय

  • चूल्हे की सही दिशा दक्षिण-पूर्व मानी जाती है.
  • गैस और सिंक को आमने-सामने न रखें.
  • रसोई में हल्के और गर्माहट देने वाले रंगों का उपयोग करें.
  • कचरा और गंदगी जमा न होने दें, क्योंकि इससे सकारात्मक ऊर्जा रुक जाती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
सावधान! गलत दिशा में रखा ‘फ्रेंडशिप ट्री’ ला सकता है कंगाली, वास्तु का यह नियम जान लें
क्या आप भी कर रहे हैं यह गलती? फ्रेंडशिप ट्री रखते समय दिशा का रखें ध्यान, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी
बनते काम बिगड़ रहे हैं और नहीं टिक रहा पैसा? घर के ब्रह्म स्थान से तुरंत हटाएं ये चीजें, जानें जरूरी नियम
Vastu Tips: बनते काम बिगड़ रहे हैं और नहीं टिक रहा पैसा? घर के ब्रह्म स्थान से तुरंत हटाएं ये चीजें, जानें जरूरी नियम
Vastu Shastra: घर से निकलते वक्त पीछे से क्यों नहीं टोकना चाहिए? जानें इसके पीछे का धार्मिक और ज्योतिष कारण
क्या आप भी करते हैं यह गलती? जानें घर से बाहर निकलते वक्त पीछे से आवाज देना क्यों है महा-अपशकुन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget