एक्सप्लोरर

Budget 2024: महाभारत काल में भी स्त्रियां संभालती थी वित्त विभाग, शास्त्रों से जानिए क्यों जरूरी है स्त्री के हाथ में घर का बजट

Union Budget 2024: आज बजट (Budget) पेश किया जाएगा, जिसपर सभी की नजरें टिकी हैं. लगभग सभी घरों में घर का बजट देखने की जिम्मेदारी स्त्रियों पर होती है, क्योंकि स्त्री को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है.

Union Budget 2024: आज मंगलवार, 23 जुलाई 2024 को वित्त मंत्री (Finance Minister) निर्मला सीतारमण वित्त बजट साझा करेंगी.

सभी को आशा है कि इस बजट से देश का लाभ हो और जनसामान्य को कर (Tax) में राहत मिले.

निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) देश की पहली वित्त मंत्री हैं. भारत के लिए यह गर्व का विषय है कि एक महिला ने देश का वित्त विभाग संभाला है.

महाभारत (Mahabharat) काल में भी सम्राट युधिष्ठिर का वित्त विभाग द्रौपदी (Draupadi) ने ही संभाला था.

चलिए प्रमाण देखते है महाभारत ग्रंथ से और दूंढते है की क्या ऐसा सचमुच हुआ था जब पूरा वित्त विभाग एक महिला ने संभाला था?

महाभारत वन पर्व 233.53–56 के अनुसार द्रौपदी खुद यह बात कृष्ण की पत्नी सत्यभामा से कहती हैं-

"सर्वे राक्षः समुद्यमायं च व्ययमेव च । एकाहं वेनि कल्याणि पाण्डवानां यशस्विनि ॥ 53

अर्थ – कल्याणी एवं यशस्विनी सत्यभामे! महाराज और अन्य पांडवों को जो कुछ आय, व्यय और बचत होती थी, उस सबका हिसाब मैं अकेली ही रखती और जानती थी.

मयि सर्व समासज्य कुटुम्बं भरतर्षभाः। उपासनरताः सर्वे घटयन्ति वरानने ॥ 54 ॥

अर्थ- भरतश्रेष्ठ पांडव कुटुम्ब का सारा भार मुझपर ही रखकर उपासना में लगे रहते और तदनुरूप चेष्टा करते थे.

तमहं भारमासक्तमनाधृष्यं दुरात्मभिः । सुखं सर्व परित्यज्य राज्यहानि राज्यहानि घटामि वै।

अर्थ- मुझपर जो भार रखा गया था, उसे दुष्ट स्वभाव के स्त्री-पुरुष नहीं उठा सकते थे. लेकिन मैं सब प्रकार का सुख-भोग छोड़कर रात-दिन उस दुर्वह भार को वहन करने की चेष्टा किया करती थी.

अधृष्यं वरुणस्येव निधिपूर्णमिवोदधिम् । एकाहं वेद्मि कोशं वै पतीनां धर्मचारिणाम् ॥56॥

अर्थ- मेरे धर्मात्मा पतियों का भरा-पूरा खजाना वरुण के भंडार और परिपूर्ण महासागर के समान अक्षय एवं अगम्य था. केवल मैं ही उसके विषय की ठीक जानकारी रखती थी.

क्यों जरूरी है महिला के हाथ में वित्त विभाग

आज भी भारत के लगभग प्रत्येक घर में स्त्री ही वित्त संभालने का जिम्मा लेती हैं, स्त्री के हाथ में घर का वित्त देना बहुत लाभकारी होता है, क्योंकि वह प्रत्येक वस्तु तोल मोल कर खरीदती है, जिससे बचत होती है.

विष्णु पुराण 1.8.35 भी यही सिखाता है कि प्रत्येक नारी माता लक्ष्मी जी (Lakshmi ji) का ही स्वरुप है और महाभारत शांति पर्व 226.12 अनुसार, लक्ष्मीजी सत्य, दान, व्रत, तपस्या, पराक्रम और धर्म में निवास करती हैं.

ये भी पढ़ें: Union Budget 2024: वेद, रामायण और महाभारत काल में कैसी होती थी अर्थ व्यवस्था और बजट?

नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. यह ज़रूरी नहीं है कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.

मुंबई के रहने वाले अंशुल पांडेय धार्मिक और अध्यात्मिक विषयों के जानकार हैं. 'द ऑथेंटिक कॉंसेप्ट ऑफ शिवा' के लेखक अंशुल के सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म और समाचार पत्रों में लिखते रहते हैं. सनातन धर्म पर इनका विशेष अध्ययन है. पौराणिक ग्रंथ, वेद, शास्त्रों में इनकी विशेष रूचि है, अपने लेखन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहें.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Weekly Rashifal 19 -25 July 2026: क्या इस सप्ताह नौकरी का बड़ा ऑफर मिलेगा और निवेश से होगा लाभ?
क्या इस सप्ताह नौकरी का बड़ा ऑफर मिलेगा और निवेश से होगा लाभ?
Kumbh Weekly Rashifal 19-25 July 2026: क्या इस सप्ताह प्रॉपर्टी विवाद होगा खत्म और बिजनेस में मिलेगी बड़ी डील?
क्या इस सप्ताह प्रॉपर्टी विवाद होगा खत्म और बिजनेस में मिलेगी बड़ी डील?
Makar Weekly Rashifal 19- 25 July 2026: क्या इस सप्ताह करियर में मिलेगा प्रमोशन और प्रॉपर्टी से होगा बड़ा लाभ?
क्या इस सप्ताह करियर में मिलेगा प्रमोशन और प्रॉपर्टी से होगा बड़ा लाभ?
Dhanu Weekly Rashifal 19-25 July 2026: क्या इस सप्ताह नौकरी की चुनौतियों के बीच मिलेगा सम्मान और परिवार में आएंगी खुशियां?
क्या इस सप्ताह नौकरी की चुनौतियों के बीच मिलेगा सम्मान और परिवार में आएंगी खुशियां?

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget