एक्सप्लोरर

तुला राशिफल 15 जुलाई 2025: रिश्तों में मिठास बढ़ेगी, आर्थिक योजनाएं सफल होंगी! पढ़े राशिफल

Libra Horoscope Today, Tula Daily Rashifal 15 july 2025: तुला राशिफल वालों के लिए मंगलवार का दिन विशेष होने जा रहा है, क्या इस दिन आपकी आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने जा रही है.

Libra Horoscope 15 july 2025: तुला राशिफल 15 जुलाई 2025, मंगलवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. ज्योतिष ग्रंथों में इसे कला, प्रेम, सौंदर्य, सौभाग्य आकर्षण और भौतिकता का कारक माना गया है. आइए जानते हैं कि आपकी तुला राशि क्या कहती है.

तुला राशि नौकरी राशिफल: ऑफिस में आपके ज्ञान और कौशल की सराहना होगी. कार्यों की निरंतरता बनाए रखना जरूरी है,  जिस प्रकार काम चल रहे हैं, उसी लय में चलते रहें. योग्यतानुसार काम मिलने से आप मन लगाकर काम करेंगे.

तुला राशि बिज़नेस राशिफल: जो काम लंबे समय से रुके हुए हैं, उन्हें सही ढंग से व्यवस्थित करने का उत्तम समय है. कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें. काम अधिक होने पर प्राथमिकता तय करके ही शुरुआत करें.

तुला राशि पारिवारिक राशिफल: परिवार से मिली जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और सावधानी से निभाएं. घर का माहौल शांत रहेगा, बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा. रिश्तों में सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा.

तुला राशि लव राशिफल: सौभाग्य और सर्वार्थ सिद्धि योग के कारण अपोज़िट जेंडर से सहयोग या लाभ मिलने के संकेत हैं. लव लाइफ सुखद और संतोषजनक रहेगी.

तुला राशि युवा राशिफल: कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार है. पढ़ाई में निखार और फोकस बना रहेगा. साथ ही दिन की शुरुआत डेली रूटीन और अच्छी संगत के साथ करना आपके लिए लाभदायक होगा.

तुला राशि हेल्थ राशिफल: करियर संबंधी उलझनों की वजह से हल्का तनाव हो सकता है, इसलिए सेहत पर ध्यान देना जरूरी है. समय पर भोजन करें और नींद पूरी लें.

उपाय: रात में तकिए के नीचे थोड़े जौ रखें
           सुबह उन्हें पक्षियों को खिलाएं
           “ॐ शंखपालाय नमः” मंत्र का जाप करें

लकी नंबर: 7
लकी कलर: नीला

FAQs
Q1.
क्या तुला राशि के छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी?
A1. हां, पढ़ाई में निखार आएगा, विशेषकर प्रतियोगी छात्र लाभ में रहेंगे.

Q2. क्या आज बिजनेस से जुड़े निर्णय लेने चाहिए?
A2. हां, लेकिन अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर ही निर्णय लें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 23 August 2026: रविवार को पवित्रा एकादशी और सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, पदोन्नति व बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 23 August 2026: रविवार को पवित्रा एकादशी और सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, पदोन्नति व बंपर धन लाभ के योग!
Budh Gochar 2026: आज शाम 7:31 बजे बदलेगी बुध की चाल, 17 दिन न करें ये गलती
आज शाम 7:31 बजे बदलेगी बुध की चाल, 17 दिन न करें ये गलती
सूर्य का सिंह में महागोचर: अशुभ प्रभाव से बचने के लिए रोज करें ये 3 आसान काम, ज्योतिषाचार्य से जानें सही विधि
17 सितंबर तक सिंह राशि में रहेंगे सूर्य देव, जानें किन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें मेष से मीन तक पूरा राशिफल
Aaj Ka Rashifal 22 August 2026: 2:50 बजे एक साथ बदलेगा नक्षत्र और चंद्र राशि, किस पर क्या असर?
22 अगस्त राशिफल: 2:50 बजे एक साथ बदलेगा नक्षत्र और चंद्र राशि, किस पर क्या असर?

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget