एक्सप्लोरर

Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण को लेकर एस्ट्रोलॉजर ने कह दी ये बड़ी बात

Surya Grahan 2024: 2 अक्टूबर को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण. ये सूर्य ग्रहण दिखेगा या नहीं? श्राद्ध के पहले और आखिरी दिन ग्रहण का क्या है अर्थ, पितृ पक्ष में सूर्य ग्रहण लगे तो क्या होता है, जानें.

Surya Grahan 2024: इस बार पितृपक्ष पखवाड़े में दो ग्रहण पड़ रहे हैं. पितृपक्ष की शुरुआत जहां चंद्रग्रहण के साथ हुई है. पितृपक्ष पखवाड़े का समापन सूर्यग्रहण के साथ होगा. अच्छी बात यह है कि यह दोनों ही ग्रहण भारतवर्ष में दिखाई नहीं देंगे.

दुनिया के अलग-अलग देशों में यह दिखेंगे. पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि वैदिक पंचांग के अनुसार 02 अक्टूबर 2024 को आश्विन अमावस्या (amavasya) है.

सनातन धर्म में आश्विन अमावस्या (ashwin amavasya 2024) तिथि का विशेष महत्व है. आश्विन अमावस्या पर वर्ष का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) लगने वाला है. यह सूर्य ग्रहण कंकण सूर्य ग्रहण होगा. यह सूर्यग्रहण कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में लगने जा रहा है.

सूर्य ग्रहण (Solar eclipse) का धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों महत्व है. इस दौरान तीन ग्रहों पर राहु की सीधी दृष्टि रहने वाली है. बुध, केतु और सूर्य तीनों ग्रह इस दौरान कन्या राशि में रहेंगे. राहु की सीधी दृष्टि इन सभी ग्रहों पर रहने वाली है.

ज्योतिष ग्रंथ बृहत्संहिता में ग्रहण के बारे में भविष्यवाणियां की गई हैं. इस ग्रंथ में लिखा है कि जब-जब एक ही महीने में दो ग्रहण (Grahan) एक साथ होते हैं, तब-तब दुनिया में हादसों की वजह से जनहानि होती है. 

2 अक्टूबर को दूसरा सूर्य ग्रहण (Solar eclipse of October 2, 2024)
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को होगा. यह भी भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल (Sutak) मान्य नहीं होगा. साल का आखिरी सूर्य ग्रहण एक वलयाकार ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा. यह तब होता है जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा हो, लेकिन इसकी दूरी धरती से दूर हो.

धरती से दूर होने के कारण चंद्रमा (Moon) छोटा दिखता है. इस कारण यह इतना बड़ा नहीं होता कि पूरे सूर्य की किरणों को रोक ले. इस वजह इसके चारों ओर एक रिंग जैसी आकृति दिखाई देती है. इस सूर्य ग्रहण का ज्यादातर पथ प्रशांत में होगा. दक्षिण अफ्रीका के चिली और अर्जेंटीना में यह एकदम साफ दिखेगा.

सूर्य ग्रहण समय (Surya Grahan 2024 Date, Time India): 2 अक्टूबर की रात्रि 09:13 मिनट से मध्य रात्रि 03:17 मिनट पर समाप्त होगा 
सूर्य ग्रहण की कुल अवधि: 6 घंटे 04 मिनट

यह भी पढ़ें- Shani Sade Sati: मेष राशि वालों की 2025 में बढ़ेगी टेंशन! लग जाएगी शनि की साढ़े साती

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget