एक्सप्लोरर

Surya Gochar 2025: सूर्य 1 साल बाद उच्च राशि मेष में जाएंगे, सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा जानें

Surya Gochar 2025: ज्योतिष में सूर्य को एक महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है. सूर्य का सालभर बाद अपनी उच्च राशि में जाना कई राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए चुनौतियों भरा रहेगा.

Surya Gochar 2025: 14 अप्रैल को ग्रहों के राजा सूर्य मेष राशि में गोचर करेंगे. सूर्य आत्मा का कारक माना जाता है. सूर्य के मजबूत रहने से करियर और कारोबार मंर मन मुताबिक सफलता मिलती है. व्यक्ति ऊंचा मुकाम हासिल करने में कामयाब होता है. मेष राशि में सूर्य के गोचर से सोलर नववर्ष शुरू हो जाता है. ऐसे में सूर्य का मेष राशि में जाना 12 राशियों पर क्या प्रभाव डालेगा यहां जानें -

मेष राशि - सरकार और राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा होने की उम्मीद है. वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव दिखाई पड़ रहा है इसलिए पत्नी के साथ किसी भी प्रकार के वाद विवाद को जन्म नहीं दे.

वृष राशि - मानसिक तनाव और परिवार की ओर से कष्ट संभव है. इस गोचर के दौरान आपके खर्च में वृद्धि होगी और विदेश यात्राओं से कोई ख़ास लाभ नहीं होगा. इस समय आपके अपनी मां के साथ रिश्तें बिगड़ सकते हैं.

मिथुन राशि - आपको राजनीति में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है. उच्च के सूर्य के कारण सरकारी काम से जुड़े जातकों को भी लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है. परिवार के साथ यात्रा का योग दिखाई दे रहा है.

कर्क राशि - कार्यस्थल पर उच्च पद देने का काम करने वाली है. किसी काम के सिलसिले में यात्रा भी करेंगे. इस समय आपके घर में किसी मांगलिक आयोजन का मौका भी बन सकता है.

सिंह राशि - धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलने वाला है. पिता के साथ आपके मतभेद सामने आ सकते हैं वहीं उनकी सेहत का भी ध्यान रखना होगा. कई समय से अटका हुआ निवेश इस समय पूरा हो सकता है.

कन्या राशि - इस समय आपको चोट लगने की आशंका है वही किसी बीमारी का भी आगाज़ जीवन में हो सकता है. इस समय किसी को धन उधार नहीं दे वरना आपका पैसा अटक सकता है.

तुला राशि - आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें और आलस्य को त्याग दें. सरकार से जुड़कर आप कोई अच्छा काम शुरू कर सकते हैं. इस समय किसी मित्र के साथ कोई काम शुरू करना चाह रहे है तो उसे टाल दें.

वृश्चिक राशि - आपके सभी शत्रुओं का नाश होगा. इस समय आप अपने कार्यस्थल पर लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे. आपके जीवन में इस समय विदेश यात्रा और धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं.

धनु राशि - प्रेम और शिक्षा का विचार होता है. इस समय छात्र वर्ग को पढ़ाई में समस्या आ सकती है. प्रेम प्रसंग असफल हो सकते हैं. इस समय आपको सलाह दी जाती है कि अपने प्रेमी को धोखा न दें.

मकर राशि - आपके लिए समय बेहद कठिन होने वाला है. आपके खिलाफ शत्रु साजिश करेंगे. इस समय आप किसी भी प्रकार की कोई आर्थिक डील न करें तो अच्छा होगा. इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि होगी.

कुंभ राशि - आपके साहस में वृद्धि होगी और आपकी यात्राओं से आपको फायदा होगा. इस समय धार्मिक यात्राओं के योग भी बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए समय शुभ है.

मीन राशि - आपकी वाणी थोड़ी कठोर हो सकती है. इस समय आपको वाहन चलाते समय भी सावधानी रखनी है. ससुराल पक्ष से कोई भी आर्थिक लेनदेन नहीं करने की सलाह आपको दी जाती है.

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर विवाह करना कितना शुभ होता है?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

नीतिका शर्मा एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं फेमस टैरो कार्ड रीडर है. एमएससी कंप्यूटर साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट और ज्योतिष प्रवीण एवं ज्योतिष विशारद् शिक्षा प्राप्त नीतिका शर्मा के लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल में प्रकाशित होते रहते हैं. इन्हें वास्तु बताने में भी महारत हासिल है. ज्योतिष ग्रंथों का गहन अध्ययन करने के बाद आम जनमानस के जीवन को आसान और सुगम बनाने की दिशा में प्रयासरत नीतिका शर्मा की कई भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी हैं. ज्योतिष विषय में इनका अनुभव 10 वर्षों से अधिक का है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Budh Gochar 2026: आज शाम 7:31 बजे बदलेगी बुध की चाल, 17 दिन न करें ये गलती
आज शाम 7:31 बजे बदलेगी बुध की चाल, 17 दिन न करें ये गलती
सूर्य का सिंह में महागोचर: अशुभ प्रभाव से बचने के लिए रोज करें ये 3 आसान काम, ज्योतिषाचार्य से जानें सही विधि
17 सितंबर तक सिंह राशि में रहेंगे सूर्य देव, जानें किन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें मेष से मीन तक पूरा राशिफल
EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget