एक्सप्लोरर

Surya Gochar 2024: तुला राशि में आए सूर्य देव, 6 राशियों के लिए लाए बुरी खबर

Surya Gochar 2024: तुला राशि में सूर्य को गोचर हो चुका है. सभी 12 राशियों पर इस गोचर का असर होने जा रहा है. ज्योतिष की गणना से जानते हैं सूर्य गोचर से जुड़ी महत्वपूर्ण भविष्यवाणी.

Surya Gochar 2024: सूर्य एक राशि में लगभग 30 दिनों तक रहता है. फिर सूर्य दूसरी राशि में गोचर करता है. 30 दिनों के बाद 12 राशियां बदलने का मतलब है कि सूर्य का पारगमन एक कैलेंडर वर्ष में 12 बार होता है. सूर्य के गोचर का प्रभाव आपकी चंद्र राशि पर निर्भर करता है. मूल रूप से जन्म के चंद्रमा से तीसरे, छठे, दसवें और ग्यारहवें भाव में स्थित सूर्य जातक को अच्छे परिणाम देता है. लेकिन अन्य भावों में सूर्य जातक को प्रतिकूल परिणाम दे सकता है.

सूर्य अधिकार, शक्ति, पिता और सम्मान का ग्रह होने के कारण करियर और वैवाहिक जीवन पर एक अलग प्रभाव डालता है जहां जातक को करीबी लोगों के साथ बातचीत करनी होती है. सूर्य का सकारात्मक गोचर सभी रिश्तों और कार्यस्थलों में दूसरों पर बढ़त हासिल करने में असाधारण परिणाम दे सकता है. उसी प्रकार सूर्य का प्रतिकूल गोचर जातक को कमजोर और दूसरों के दबाव के आगे झुक सकता है.

देश-दुनिया पर असर

तुला राशि में सूर्य के आने से शेयर बाजार में गिरावट के साथ बिजनेस की गति कुछ थमेगी. अंतरराष्ट्रीय व्यापार में वृद्धि के साथ शेयर बाजार फिर से बढ़ने की भी संभावना रहेगी. इससे अर्थव्यवस्था मजबूत होने के योग बनेंगे. राजनीतिक उथल-पुथल एवं प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बढ़ेगी. लोगों को विशेष लाभ मिलेगा. शिक्षा प्रणाली में सुधार के भी योग बनेंगे. धरना, जुलूस, प्रदर्शन, आंदोलन, गिरफ्तारियां होगी. रेल दुर्घटना होने की संभावना. महिलाओं के लिए समय शुभ नहीं है. कोई बड़ी फिल्म अभिनेत्री से दुखद समाचार. देश और दुनिया में राजनीतिक बदलाव होंगे. सत्ता संगठन में परिवर्तन होगा. आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलेगा. मनोरंजन, फिल्म, टीवी, नाटक, फैशन, नृत्य आदि क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां चर्चाओं में रहेंगी.

उपाय (Upay)

भगवान श्री विष्णु की उपासना करें. बंदर, पहाड़ी गाय या कपिला गाय को भोजन कराएं. रोज उगते सूर्य को अर्घ्य देना शुरू करें. रविवार के दिन उपवास रखे. रोज गुढ़ या मिश्री खाकर पानी पीकर ही घर से निकलें. जन्मदाता पिता का सम्मान करें, प्रतिदिन उनके चरण छुकर आशीर्वाद लें. भगवान सूर्य की स्तुति आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें . 

4 राशियों के लिए अच्छा समय

वृष, सिंह, धनु और मकर राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. इन राशि वालों को किस्मत का साथ मिल सकता है. दुश्मनों पर जीत मिलने के योग बन बनेंगे. रुका हुआ पैसा मिल सकता है. सोचे हुए बड़े काम भी हो सकते हैं. प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में फायदे वाला समय रहेगा. जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है. सेहत के लिए भी समय अच्छा रहेगा.

मिथुन और कुंभ राशि के लिए सामान्य समय

सूर्य के राशि बदलने पर मिथुन और कुंभ राशि वालों के लिए मिला-जुला समय रहेगा. इन राशियों के लोगों के काम तो पूरे होंगे, लेकिन मेहनत भी ज्यादा रहेगी. खर्चा और तनाव बढ़ सकता है. रोजमर्रा के कामों में विवाद के हालात बन सकते हैं. साथ ही धन लाभ भी हो सकता है. कई मामलों में सितारों का साथ मिल सकता है. सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है.

6 राशियों के लिए मुश्किल समय

सूर्य के राशि परिवर्तन होने से मेष, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक और मीन राशि वालों की जॉब और बिजनेस के लिए मुश्किल समय हो सकता है. सूर्य के कारण विवाद और तनाव बढ़ सकता है. इन 5 राशि वालों को संभलकर रहना होगा. सूर्य के अशुभ प्रभाव से कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं. विवाद होने की आशंका है. धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं. नए काम की शुरुआत करने से बचना होगा. कर्जा न लें. कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Surya Gochar 2024: जो भी 'बॉस' हैं वे हो जाएं सावधान, बढ़ सकती हैं टेंशन, मिल सकती है चुनौती

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shani Gochar : 09 अक्टूबर तक शनि की टेढ़ी चाल इन 5 राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें, नौकरी-कारोबार और शेयर बाजार पर पड़ सकता है असर
Shani Gochar : 09 अक्टूबर तक शनि की टेढ़ी चाल इन 5 राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें, नौकरी-कारोबार और शेयर बाजार पर पड़ सकता है असर
Budh Gochar 2026: बुध का मिथुन राशि में गोचर, इन 3 राशियों की बंद किस्मत का खुलेगा ताला, करियर में बड़ी उछाल के संकेत!
Budh Gochar 2026: बुध का मिथुन राशि में गोचर, इन 3 राशियों की बंद किस्मत का खुलेगा ताला, करियर में बड़ी उछाल के संकेत!
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Budh Vakri 2026: 7 जुलाई से पलटेगी बुध की चाल, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत; जानें किसे रहना होगा सावधान!
7 जुलाई को मिथुन राशि में वक्री होंगे बुध; जानें सभी 12 राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget