एक्सप्लोरर

Shani Margi 2025: नवंबर में शनि मीन राशि में मार्गी, 3 राशियों की खुलेगी किस्मत! जानें जरूरी उपाय

Shani Margi 2025: शनि न्याय और कर्म के देवता हैं, जो 28 नवंबर को मीन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं. शनि की सीधी का कुछ खास राशियों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा. जानिए इसके बारे में.

Shani Margi 2025: शनि देव न्याय और कर्म प्रधान देवता हैं, जो जातक को उसके कर्मों के हिसाब से फल प्रदान करते हैं. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनि ने करीब 30 साल बाद गुरु की राशि मीन में प्रवेश किया है और वे साल 2027 तक इसी राशि में रहने वाले हैं.

शनि के राशि परिवर्तन के कारण उनकी गति में कई बदलाव होंगे, जिसका प्रभाव देश-दुनिया में भी देखने को मिलेगा.

बीते माह जुलाई में शनि मीन राशि में वक्री हुए थे और वर्तमान में इसी अवस्था में चल रहे हैं. वहीं नवंबर के महीने में शनि मार्गी हो जाएंगे. शनि के मार्गी होने से कई राशियों पर इसके शुभ प्रभाव भी देखने को मिलेंगे, जिसके कारण नौकरी और व्यापार में आर्थिक स्थिरता आएगी. आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में.

शनि मार्गी 2025 का तीन राशियों पर शुभ प्रभाव
वैदिक पंचांग के मुताबिक शनि 28 नवंबर को सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर मीन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं. 

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि मार्गी काफी लाभकारी साबित हो सकता है. भाग्य भाव में शनि की सीधी चाल होने से इस राशि के जातकों की किस्मत उनका साथ दे सकती है, साथ ही रुका हुआ काम पूरा होने के साथ धन लाभ के भी बेहतर योग बन रहे हैं. नौकरीपेशा जातकों के लिए भी शनि मार्गी शुभ प्रभाव दिखा सकता है.

कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी. इस दौरान घर या बाहर किसी भी तरह की नई जिम्मेदारियां मिल सकती है. व्यापार और वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं. पहले के निवेश से अच्छा रिर्टन मिल सकता है.

शनि मार्गी के प्रभाव से मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. व्यक्तिगत जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी. 

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
शनि मार्गी का शुभ प्रभाव कुंभ राशि के जातकों पर भी देखने को मिल सकता है. दरअसल शनि देव खुद कुंभ राशि के स्वामी हैं. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनि देव दूसरे भाव में मार्गी होंगे, जिसे धन और वाणी का भाव माना जाता है.

कुंभ राशि में शनि साढ़े साती का आखिरी चरण भी चल रहा है. इस स्थिति में अचानक धन लाभ होने के साथ रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. कारोबार में बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे. कुंभ राशि के ऐसे जातक जिनका करियर वाणी, संचार या मार्केटिंग से जुड़ा हुआ है, उनके लिए ये समय काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है.

नौकरीपेशा जातकों को भी ऑफिस में प्रमोशन मिलने के साथ कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों को नए एग्रीमेंट्स और मुनाफे के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी.

वृषभ राशि (Tauru Horoscope)
शनि ग्रह के मार्गी होने से वृषभ राशि के जातकों को भी फायदा मिल सकता है. शनि देव इस राशि में 11वें भाव में विराजमान है. 11वां भाव आय और धन लाभ का भाव होता है. शनि की सीधी चाल से आपकी आमदनी में वृद्धि होने के साथ आय के नए स्त्रोत खुल खुल सकते हैं.

व्यापार में नए लोगों के साथ संबंध स्थापित होंगे और कई महत्वपूर्ण डील हाथ लग सकती है. शनि मार्गी के प्रभाव से यह समय आपके लिए न केवल धन कमाने का मौका देगा, बल्कि आप धन की बचत भी कर पाएंगे. 

शनि मार्गी के दौरान क्या करें?

  • शनि मार्गी के दौरान शनि देव की पूजा करने के साथ शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने के साथ ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए.
  • शनि देव की मूर्ति पर तिल या सरसों का तेल अर्पित करना चाहिए. सरसों का तेल शनि देव को प्रिय होता है. 
  • इस दौरान जरूरतमंदों को काले कपड़े, काले तिल, उड़द, सरसों का तेल और लोहे की वस्तुएं दान करना चाहिए. 
  • शनि दोष या पीड़ा से बचने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ सर्वकार्य सिद्ध होता है. इसका पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है. 
  • शनि देव का वाहन कौवा होता है, इस दौरान कौवा को दाना देना चाहिए. 
  • शनि देव न्याय प्रिय हैं, वो जातकों को कठिन परिस्थितियों के जरिए सही मार्ग पर लाते हैं. शनि मार्गी के दौरान अनुशासन और सत्य का पालन करना चाहिए.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

अंकुर अग्निहोत्री (Ankur Agnihotri)

Astrology & Religion Content Writer

अंकुर अग्निहोत्री ABP Live के Astro & Religion सेक्शन से जुड़े डिजिटल पत्रकार हैं, जो दैनिक राशिफल, व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय विषयों पर सरल, तथ्य-आधारित और उपयोगी लेखन करते हैं. उनका कंटेंट विशेष रूप से उन पाठकों के लिए तैयार होता है जो ज्योतिष और धर्म को आसान भाषा में समझना चाहते हैं.

अंकुर पिछले 2+ वर्षों से ABP Live (abplive.com) में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और ज्योतिष, अंक शास्त्र, वास्तु शास्त्र, शकुन अपशकुन शास्त्र, हस्तरेखा, स्वप्न शास्त्र, चाइनीच ज्योतिष आदि पर आर्टिकल्स प्रकाशित करते हैं.

उनका काम हाई-फ्रीक्वेंसी कंटेंट प्रोडक्शन, ट्रेंड-आधारित स्टोरी चयन और यूजर-इंटेंट आधारित लेखन पर केंद्रित है, जिससे उनके लेख लगातार अच्छा डिजिटल एंगेजमेंट प्राप्त करते हैं. इसके अतिरिक्त अंकुर अग्निहोत्री निम्नलिखित विषयों पर भी लेखन करते हैं:

  • दैनिक और साप्ताहिक राशिफल
  • ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय प्रभाव
  • व्रत-त्योहार और धार्मिक तिथियां

वे अपने लेखों में जानकारी प्रस्तुत करते समय, पंचांग आधारित तिथि, नक्षत्र और योग का संदर्भ लेते हैं. सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों (ग्रह-स्थिति, गोचर प्रभाव) का उपयोग करते हैं और पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों के आधार पर जानकारी देते हैं. अंकुर ABP Live जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हैं और Astro सेक्शन में नियमित रूप से कंटेंट प्रकाशित करते हैं.

उनके लेख धार्मिक मान्यताओं, पारंपरिक ज्योतिषीय सिद्धांतों और सामान्य स्रोतों पर आधारित होते हैं. वे किसी भी प्रकार के निश्चित या गारंटीड परिणाम का दावा नहीं करते और पाठकों को जानकारी को मार्गदर्शन के रूप में लेने की सलाह देते हैं. इन्होने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.

अंकुर का फोकस ज्योतिष और धर्म को सरल, व्यावहारिक और समझने योग्य रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी हर वर्ग के पाठकों तक पहुंच सके.

Personal Interests की बात करें तो अंकुर को अंक शास्त्र, वैदिक ज्योतिष, वास्तु और स्वप्न शास्त्र में रुचि. साथ ही साहित्य और फिल्में देखने का शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget