एक्सप्लोरर

Rahu Ketu Gochar 2023: 30 अक्टूबर को साल का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन, राहु-केतु के गोचर से इन राशियों को मिलेगी राहत

Rahu Ketu Gochar 2023: 30 अक्टूबर 2023 को इस साल का सबसे बड़ा गोचर होने जा रहा है. करीब डेढ़ साल बाद राहु-केतु के राशि बदलते ही कछ राशियों पर चल रहे गुरु चांडाल योग का प्रभाव भी खत्म हो जाएगा.

Rahu Ketu Gochar 2023: ज्योतिष के अनुसार 30 अक्टूबर 2023 को राहु-केतु का गोचर होगा. इसे इस साल का सबसे बड़ा गोचर या राशि परिवर्तन बताया जा रहा है. बता दें कि, राहु-केतु करीब डेढ़ साल तक किसी राशि में रहते हैं और इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं.

राहु-केतु ऐसे मायावी ग्रह हैं, जिनका नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं. ज्योतिष में इन्हें छाया ग्रह कहा गया है. इन्हीं दोनों ग्रहों के कारण कुंडली में कालसर्प दोष, पितृ दोष, गुरु चांडाल योग, अंगारक योग आदि बनते हैं, जिसका व्यक्ति के जीवन पर बहुत अशुभ प्रभाव पड़ता है.

राहु-केतु गोचर से खत्म होगा चांडाल योग

11 अप्रैल 2022 से राहु मेष राशि में विराजमान हैं तो वहीं केतु तुला राशि में हैं. अब डेढ़ साल बाद 30 अक्टूबर 2023 को राहु-केतु राशि बदलेंगे. राहु मेष राशि से मीन राशि में जाएंगे तो वहीं केतु तुला राशि से निकलकर कन्या राशि में जाएंगे और इस राशि में दोनों डेढ़ साल तक रहेंगे.

ज्योतिष के अनुसार, किसी ग्रह जब भी गोचर होता है तो, इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है. लेकिन राहु-केतु के गोचर से मेष राशि वाले लोगों को विशेष राहत मिलेगी, क्योंकि इस गोचर से मेष राशि में चल रहे गुरु चांडाल योग का प्रभाव खत्म हो जाएगा. बता दें कि, मेष राशि में गुरु और राहु दोनों के होने से गुरु चांडाल योग का निर्माण हुआ है.

राहु-केतु गोचर 2023 का समय   

ज्योतिष के अनुसार, राहु-केतु का गोचर 30 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 13 मिनट पर होगा. राहु वक्री चाल चलते हुए मेष से मीन राशि में गोचर करेंगे. तो वहीं केतु तुला राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे.

राहु-केतु के गोचर से इन राशियों को राहत   

  • मेष राशि (Aries): 30 अक्टूबर को राहु मेष राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे. इससे मेष राशि वालों पर चल रहा गुरु चांडाल योग खत्म हो जाएगा और मेष राशि वालों के जीवन में शुभता का आगमन होगा. आपके कार्य फिर से तरक्की पकड़ने लगेंगे. सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी और मानसिक तनाव में कमी आएगी. लेकिन आपको सेहत का ध्यान रखना होगा.
  • वृषभ राशि (Taurus): राहु-केतु का राशि परिवर्तन वृषभ राशि वालों से शुभ रहने वाला है. इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और करियर-कारोबार में भी लाभ मिलेगा. पारिवारिक जीवनभी खुशहाल बना रहेगा और आपके रुके कार्य पूरे होंगे.
  • मिथुन राशि (Gemini): राहु-केतु का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए भी अच्छे दिन लेकर आने वाला है. आपको जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और रुका हुआ धन भी मिल सकता है. धन लाभ के योग हैं. कार्यों में आने वाली बाधाएं एक के बाद एक दूर होने लगेंगी.

ये भी पढ़ें: Guru Chandal Yog 2023: गुरु चांडाल और अंगारक योग का साया इन राशियों को कर रहा है परेशान, जानें कब मिलेगी मुक्ति

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guru Uday 2026: आज सूर्य ग्रहण के दिन गुरु हुए उदित, 4 राशियों का होगा भाग्योदय
आज सूर्य ग्रहण के दिन गुरु हुए उदित, 4 राशियों का होगा भाग्योदय
Surya Grahan 2026: सावन अमावस्या पर साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, 64 साल बाद बन रहा दुर्लभ योग, जानें भारत में सूतक काल के नियम
12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण: भारत में अंधेरा छाएगा या नहीं? जानें 64 साल बाद बने इस अनोखे संयोग का सच
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त की रात सूर्य ग्रहण और अमावस्या का दुर्लभ संयोग, भारत में दिखेगा नहीं फिर भी इन 4 राशियों को क्यों रहना होगा सावधान?
12 अगस्त की रात सूर्य ग्रहण, अमावस्या बढ़ाएगी असर! इन 4 राशियों की नौकरी, पैसा और रिश्ते पर संकट
Surya Grahan 2026: मंगल ने बदला नक्षत्र, आर्द्रा में प्रवेश से 3 राशियों को लाभ
मंगल ने बदला नक्षत्र, आर्द्रा में प्रवेश से 3 राशियों को लाभ

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget