एक्सप्लोरर

Mars Transit 2023: ग्रहों के सेनापति मंगल 1 जुलाई को सिंह राशि में गोचर करेंगे, सभी 12 राशियां अपनी राशि अनुसार करें उपाय

Mars Transit 2023, Mangal Gochar: 1 जुलाई शनिवार के दिन मंगल ग्रह सिंह राशि में गोचर करेंगे. जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, इसके प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय.

Mars Transit 2023, Mangal Gochar: मंगल ग्रह को देवताओं का सेनापति माना जाता है. मंगल ग्रह 30 जून की रात यानि 01 जुलाई 2023 को सुबह 02:17 के बाद सिंह राशि में गोचर करेंगे जो 18 अगस्त 2023 तक सिंह राशि में ही रहेंगे. इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा. सभी 12 राशियां अपनी राशि अनुसार करें ये उपाय. जानें मंगल गोचर के समय सभी राशियां कौन से उपाय करें.

मेष राशि (Aries)- मंगलवार के दिन हनुमान को प्रसाद चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें इससे मंगल के दोष दूर होते है. 

वृषभ राशि (Tauras)- आज आप सूर्योदय से पहले तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें 21 पत्ते पीपल के रखें. उसमें 21 बूंद गंगाजल की डाले और थोड़े से काले तिल मिला लें, फिर ‘ऊँ हं हनुमंते नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करने के बाद वह जल पीपल के पेड़ में विसर्जित कर दें.
 
मिथुन राशि (Gemini)- मंगलवार का व्रत करें व ऊँ अं अगारकाय नमः मत्र का जाप करें. एक लाल कपड़े में मसूर की दाल, पांच लाल फल, गुड़, एक मीठा पान, दस ग्राम लौंग, पांच रुपए का सिक्का, सिन्दूर की पुड़िया इन सभी को बांधकर हनुमान जी के चरणों में रख दे. 

कर्क राशि (Cancer)- आप मंगलवार का व्रत करें हनुमान जी के मंदिर में बिना नमक की रोटी, गुड़ व घी के साथ चढ़ाएं. व वहीं बैठकर सुंदरकाण्ड व हनुमान चालीसा का पाठ करें. 
 
सिंह राशि (Leo)- मंगलवार के दिन जल का एक पात्र हनुमान जी कि प्रतिमा के सामने रखकर हनुमान बाहुक का 26 या 21 दिनों तक पाठ करें. प्रतिदिन उस जल को ग्रहण करें और दूसरा जल रखें. हनुमानजी की कृपा से शरीर की समस्त पीड़ाओं से आपको मुक्ति मिल जाएगी. 
 
कन्या राशि (Virgo)- मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में जाएं और गुड़, चना अर्पित करें. ऐसा आप 21 दिन तक करें और जब 21 दिन पूरे हो जाएं तो हनुमानजी को चोला चढ़ाएं. हनुमानजी तुरंत ही घर में सुख-शांति कर देंगे. 

तुला राशि (Libra)- मंगलवार के दिन 7 त्रिकोणी ध्वजा हनुमान जी के मंदिर में चढ़ाएं इससे मंगल से सम्बधित समस्या दूर होगी. 

Mangal Gochar 2023: 1 जुलाई से बदल जाएगा इन राशियों का भाग्य, सिंह राशि में प्रवेश कर मंगल बरसाएंगे कृपा

वृश्चिक राशि (Scorpio)- मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करने से समस्त दुखों का नाश होता हैं. भगवान हनुमान को राम जी के निमित्त सिंदूर चढ़ाने से इच्छा और भी जल्दी होती हैं.

धनु राशि (Sagittarius)- मंगलवार को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में बरगद के वृक्ष का एक पत्ता लेकर उसे गंगाजल से धोये. इस पत्ते पर अपनी इच्छा लाल रंग के पेन से लिखकर हनुमान जी के चरणों में अर्पित करें.

मकर राशि (Capricorn)- मंगलवार के दिन भगवान हनुमान को पान का बीड़ा चढ़ाएं. ऐसा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. ये उपाय रोजगार प्राप्ति के लिए अत्यंत कारगर हैं.

कुंभ राशि (Aquarius)- मंगलवार को लाल रंग के वस्त्र पहनकर हनुमान मंदिर में जाएं. हनुमान जी को केवड़े का इत्र और गुलाब के फूलों की माला चढ़ाएं. 

मीन राशि (Pisces)- मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें व गेहूँ एवं मसूर की दाल के सात-सात दानें तथा लाल पत्थर के टुकड़े पर सिंदूर लगाकर तीनों वस्तुओं को लाल रुमाल में लपेट कर बहते पानी में बहा दे इससे मंगल से सम्बधित समस्या दूर होगी.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget