एक्सप्लोरर

Guru Gochar 2023: मेष राशि में 12 साल बाद देव गुरु बृहस्पति की होने जा रही है एंट्री, इन 3 राशियों का सोने की तरह चमक सकता है भाग्य

Guru Gochar 2023: ज्योतिष के अनुसार गुरु बृहस्पति जल्द ही मेष राशि में गोचर करेंगे. गुरु ग्रह के गोचर का प्रभाव कुछ राशियों के लिए बहुत लाभकारी साबित होगा और इन्हें हर क्षेत्र में तरक्की हासिल होगी.

Jupiter Transit 2023 in Aries: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों के बारे में बताया गया है. सभी ग्रह एक निश्चित समयावधि के बाद गोचर यानी राशि परिवर्तन करते हैं. कुछ ग्रह जल्दी तो वहीं कुछ ग्रह का लंबे समय अंतराल के बाद गोचर होता है. ग्रह के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर अनुकूल या प्रतिकूल रूप से पड़ता है. अप्रैल के महीने में गुरु ग्रह बृहस्पति का गोचर होने जा रहा है.

ज्योतिष में गुरु ग्रह को अत्यंत शुभकारक ग्रह माना गया है, जोकि धनु और मीन राशि के स्वामी कहलाते हैं. साल 2023 में देव गुरु बृहस्पति 22 अप्रैल को मंगल की राशि मेष में गोचर करने वाले हैं. गुरु ग्रह करीब 13 महीने में राशि परिवर्तन करते हैं. लेकिन मेष राशि में गुरु ग्रह का गोचर पूरे 12 साल बाद होने जा रहा है. ज्योतिषीय दृष्टिकोण से गुरु का गोचर कुछ राशियों के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगा और इन्हें आक्समिक धन लाभ भी हो सकता है. वहीं नौकरी-व्यापार में तरक्की के योग हैं.

इन राशियों के लिए भाग्यशाली होगा गुरु का गोचर

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के 11वें भाव में गुरु गोचर करेंगे, जो आपके लिए अनुकूल रहेगा. इस भाव को आय और लाभ स्थान माना गया है. इसलिए गुरु के गोचर से आपके इनकम में भी ग्रोथ होगी. इस दौरान आक्समिक धन लाभ होंगे और आय के नए स्त्रोत बनेंगे. साथ ही इस दौरान आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे. आर्थिक स्थिति के लिए गुरु का गोचर आपको धनवान बना सकता है. नौकरी में बड़ा पद तो वहीं व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है.

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लोगों के लिए भी गुरु का गोचर शुभ फलदायी साबित होगा. गुरु ग्रह आपकी कुंडली में चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे. ज्योतिष में इसे भौतिक सुख और माता का स्थान माना गया है. इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. जमीन-जायदाद या प्रॉपर्टी खरीदने के लिए समय अनुकूल है. पैतृक संपत्ति मिलने के भी योग हैं.

तुला राशि (Libra)

देव गुरु बृहस्पति का गोचर तुला राशि वालों के लिए शुभ रहेगा. गुरु ग्रह आपकी राशि के सप्तम भाव में प्रवेश करेंगे. इसे जीवन और साझेदारी का स्थान माना गया. इससे आपके रुके हुए कई कार्य पूर्ण होंगे, वैवाहिक जीवन में तालमेल बढ़ेगा. इस दौरान किए गए निवेश से भविष्य में आपको लाभ मिलेगा.

ये भी पढ़ें: Holashtak 2023 Date: होलाष्टक कब से होंगे शुरू? नोट करें डेट, इन 8 दिनों में भूलकर भी न करें ये काम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Budh Gochar 2026: बुध का मिथुन राशि में गोचर, इन 3 राशियों की बंद किस्मत का खुलेगा ताला, करियर में बड़ी उछाल के संकेत!
Budh Gochar 2026: बुध का मिथुन राशि में गोचर, इन 3 राशियों की बंद किस्मत का खुलेगा ताला, करियर में बड़ी उछाल के संकेत!
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Budh Vakri 2026: 7 जुलाई से पलटेगी बुध की चाल, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत; जानें किसे रहना होगा सावधान!
7 जुलाई को मिथुन राशि में वक्री होंगे बुध; जानें सभी 12 राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव
Grah Gochar 2026: अचानक क्यों बढ़ रहे हैं आगजनी और भूकंप के मामले? ज्योतिषियों ने बताया जून का ये खतरनाक 'ग्रह कनेक्शन'
अचानक क्यों बढ़ रही हैं आगजनी और भूकंप की घटनाएं? सूर्य-मंगल के इस खतरनाक गोचर ने बढ़ाई चिंता!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget