एक्सप्लोरर

Tarot card reading: टैरो कार्ड्स से जानें अपना 17 नवंबर का राशिफल

Tarot Card Rashifal 17 November 2024: टैरो कार्ड के अनुसार 17 नवंबर, रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? इस दिन कौन सा कार्ड आपकी लाइफ में खुशियां भरने जा रहा है, जानें अपना टैरो राशिफल.सनिसस

Tarot Rashifal 17 November 2024: टैरो कार्ड से भी दैनिक जीवन में होनी वाली अच्छी बुरी घटनाओं के बारे में पता लगाया जा सकता है. रविवार, 17 नवंबर 2024 का दिन बिजनेस, करियर, शिक्षा, लव लाइफ और जॉब आदि को लेकर कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं सभी राशियों का टैरो राशिफल-

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि दिन की शुरुआत में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, इस कारण संयम बनाए रखें. तनावपूर्ण स्थिति में शांत रहने की कोशिश करें. काम को अपनी क्षमता के अनुसार पूरा करने की कोशिश करें.

वृषभ टैरो राशिफल (Tauras Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि योजना के अनुसार काम पूरा होने के बाद भी कम फायदा मिल सकता है. इस कारण एक काम का अवलोकन करने की कोशिश करें. आपका हर एक कदम महत्वपूर्ण है, इसलिए सही-गलत का फैसला ठीक से करें.

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, नकारात्मक बातों की वजह से चिंता और डर रहेगा. वर्तमान संबंधित बातों पर फोकस बढ़ाने की कोशिश करें. जो स्तोत्र आपको प्राप्त हुए हैं, उनका अधिक से अधिक फायदा उठाने की कोशिश करें.

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आपका झुकाव आध्यात्मिक बातों की तरफ बढ़ता हुआ नजर आएगा, इस कारण शांति प्राप्त होगी. जिन कामों में अभी तक बाधाएं नजर आ रही थीं, वह दूर होंगी और जीवन में बदलाव होता हुआ नजर आएगा. सेहत संबंधित जो तकलीफ थी, वह दूर होने की संभावना है.

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि काम की गति धीमी होने की वजह से बेचैनी महसूस हो सकती है. संयम बनाए रखें. सरकारी कामों को सुलझाने के लिए महत्वपूर्ण व्यक्ति का साथ मिलेगा और मार्गदर्शन मिलने की वजह से चिंता दूर होने लगेगी.

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक और नकारात्मक बातें मालूम होंगी. जिन बातों में आप जरूरत से अधिक अहंकार दिखा रहे हैं, उनमें बदलाव करना जरूरी है. आप जिन लोगों से जुड़े हैं, उनके कारण आपकी दुविधा बढ़ सकती है.

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि समय का ठीक से इस्तेमाल न करने की वजह से आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है. आपके कार्यों को पूरा करने के लिए कोई भी व्यक्ति क्षमता नहीं रखता है, इसलिए अन्य लोगों से अपेक्षा न रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों को खुद पूरा करने पर ध्यान दें.

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि अन्य लोगों की बातों के बारे में सोच-विचार करके आपको दुख महसूस हो सकता है. वक्त आने पर खुद की बातों को स्पष्ट रूप से बोलना जरूरी है. बीती बातों के बारे में सोच-विचार करके खुद को तकलीफ न होने दें.

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार परिवार या करियर में से किसी एक पर अधिक ध्यान देने की कोशिश करें. जब तक जीवन में संतुलन नहीं बनता, तब तक अन्य बातों के बारे में सोच-विचार बिल्कुल न करें. दिल और दिमाग में संतुलन बनाए रखें.

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि भौतिक सुखों की ओर झुकाव बढ़ सकता है. इस कारण लालच भी बढ़ सकता है. पैसों को महत्व देकर किसी करीबी व्यक्ति को दुख न पहुंचे, इस बात का ध्यान रखें.

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि जिस व्यक्ति पर आप निर्भर हैं, उनकी वजह से भावनात्मक तकलीफ हो सकती है. आपके मन में प्रतिशोध की भावना भी बढ़ सकती है. नकारात्मक बातों को खुद पर हावी न होने दें.

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि किसी काम की शुरुआत फिर से करनी पड़ सकती है. अपने जीवन को नई दिशा देने का नया मौका मिल रहा है, इसलिए पुरानी गलतियों को न दोहराएं. ध्यान से काम करने की आवश्यकता होगी. इस बार अपने अनुभव के कारण कई बातों को आसानी से पूरा कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें: Surya Gochar 2024: शनि के बाद सूर्य का गोचर, इन राशियों के लिए धन के मामले में नहीं है शुभ

नीतिका शर्मा एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं फेमस टैरो कार्ड रीडर है. एमएससी कंप्यूटर साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट और ज्योतिष प्रवीण एवं ज्योतिष विशारद् शिक्षा प्राप्त नीतिका शर्मा के लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल में प्रकाशित होते रहते हैं. इन्हें वास्तु बताने में भी महारत हासिल है. ज्योतिष ग्रंथों का गहन अध्ययन करने के बाद आम जनमानस के जीवन को आसान और सुगम बनाने की दिशा में प्रयासरत नीतिका शर्मा की कई भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी हैं. ज्योतिष विषय में इनका अनुभव 10 वर्षों से अधिक का है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
Papankusha Ekadashi 2026: पापांकुशा एकादशी पर भद्रा का साया, क्या भगवान विष्णु की पूजा पर भी पड़ेगा असर?
Papankusha Ekadashi 2026: भद्रा में कर सकते हैं विष्णु पूजा? जानें व्रत के नियम
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
दशहरे पर 2 योगों का संयोग, शुभ काम करने से पहले जानें कौन-सा नियम मानें
Dussehra 2026: दशहरे पर रवि और विडाल योग साथ, शुभ काम के लिए कौन-सा समय सही?

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget