एक्सप्लोरर

Ravivar Ke Upay: सारे बिगड़े काम बनाते हैं रविवार के दिन किए गए ये 4 आसान उपाय

Sunday Upay: रविवार के दिन किए गए कुछ खास उपायों से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं. इनसे कुंडली में सूर्य स्थिति भी मजबूत होती है और जीवन मेंं सुख, संपत्ति आती है. जानिए रविवार के इन उपायों के बारे में.

Sunday Astro Tips:  हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित होता है. रविवार का दिन सूर्य देव की आराधना के लिए उत्तम माना जाता है. ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है. सूर्य देव की कृपा हो तो व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है और उसका स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहता है. कुंडली में सूर्य मजबूत हो तो जीवन में सुख, संपत्ति और यश की प्राप्ति होती है. वहीं सूर्य कमजोर या पीड़ित अवस्था में हो तो व्यक्ति अक्सर बीमार रहता है, धन की हानि होती है और बने-बनाए काम भी बिगड़ने लगते हैं. 

रविवार के दिन कुछ खास उपाय करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और काम में आ रही सारी बाधा दूर हो जाती है. रविवार के ये उपाय करने से कुंडली में सूर्य स्थिति भी मजबूत होती है. सूर्य की मजबूत स्थिति जीवन में सुख, संपत्ति और ऐश्वर्य दिलाती है. आइए जानते हैं रविवार के दिन किए जाने वाले इन खास उपायों के बारे में.

स्नान के बाद सूर्य देवता को अर्घ्य दें 

रविवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-स्वच्छ कपड़े पहनें. इसके बाद सूर्य देवता को अर्घ्य दें. अर्घ्य देते हुए 'ओम सूर्याय नमः ओम वासुदेवाय नमः ओम आदित्य नमः' मंत्र का उच्चारण जरूर करें. इससे सूर्य देवता जल्द प्रसन्न होंगे और आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करेंगे.

माथे पर चंदन का तिलक लगाएं

रविवार के दिन मस्तक पर चंदन का तिलक लगाना बहुत शुभ माना जाता है. घर से जब भी निकलें माथे पर चंदन का तिलक लगाकर ही निकलें. ऐसा करने से सभी जरूरी कार्य सफल होते हैं. इसके साथ ही रविवार के दिन लाल रंग का कपड़ा पहनना भी अच्छा माना जाता है.

रविवार के दिन देसी घी का दीपक जलाएं 

देसी घी को हिन्दू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है. इसलिए रविवार के दिन घर के बाहरी दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए. ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन और ऐश्वर्य का आशीर्वाद देती हैं.

रविवार के दिन करें इन चीजों का दान

दान करने के लिए रविवार का दिन बहुत शुभ माना जाता है. इस दिन सूर्य देवता को प्रसन्न करने के लिए गुड़, दूध, चावल और कपड़े का दान करें. इससे आपके किसी भी काम में अड़चन नहीं आएगी और सफलता मिलेगी.

Dalchini Ke Totke: चमत्कारी हैं दालचीनी के ये 3 टोटके, धन लाभ के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

Pitru Paksha 2022: पितृपक्ष में जन्म लेने वाले बच्चे कैसे होते हैं? ऐसा होता है भाग्य और स्वभाव

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Meen Rashifal 10 July 2026: व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
Aaj ka Kumbh Rashifal 10 July 2026: व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां
व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां
Aaj ka Makar Rashifal 10 July 2026: व्यापार में बढ़ सकती हैं मुश्किलें, नौकरी में रहें सतर्क, जल्दबाजी से हो सकता है बड़ा नुकसान
व्यापार में बढ़ सकती हैं मुश्किलें, नौकरी में रहें सतर्क, जल्दबाजी से हो सकता है बड़ा नुकसान
Aaj ka Dhanu Rashifal 10 July 2026: व्यापार में बनेंगे करोड़ों के अवसर, करियर में मिलेगी नई पहचान, प्रेम जीवन होगा मजबूत
व्यापार में बनेंगे करोड़ों के अवसर, करियर में मिलेगी नई पहचान, प्रेम जीवन होगा मजबूत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget