एक्सप्लोरर

Steve Jobs की इन बातों में छिपा है सफलता का राज, सफल और असफल बिजनेसमैन में क्या फर्क होता है, जानें

Success Mantra: स्टीव जॉब्स जब 17 साल के थे तभी कहा था कि, ‘मैं करोड़पति बनूंगा’. उन्होंने अपने इनोवेशन के जरिए भविष्य को देखने की अंतर्दृष्टि बदल दी. वो लाखों लोगों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं.

Steve Jobs Success Mantra in Hindi: हर इंसान के सक्सेस के पीछे का सबसे अहम कारण होता है उसकी सोच. अपने अलग और मजबूत सोच के कारण ही कोई इंसान कामयाब बनता है. स्टीव जॉब्स (Steve Jobs) को भी अलग सोच के कारण ही सफलता मिली थी. इसलिए तो उनकी सोच पर एक किताब लिखी गई है, जिसका नाम है ‘How To Think Like Steve Jobs’.

बिजनेस की दुनिया में आज भी अमेरिकी एंटरप्रेन्योर और एप्पल कंपनी के संस्थापक स्टीव जॉब्स ( Apple Co founder Steve Jobs) का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है. स्टीव जॉब्स का मानना था कि आविष्कार एक लीडर और फॉलोवर के बीच अंतर को बताता है. उन्होंने ऐसी ही कुछ अकाट्य बातें कही जो सफलता के लिए प्रेरणा का स्त्रोत साबित हो सकती है.

स्टीव जॉब्स ने अपनी सोच से बिजनेस, इनोवेशन, मैनेजमेंट और भविष्य को देखने की अंतर्दृष्टि को बदल दिया. वो जब तक जिए काम करते रहें. बता दें कि 5 अक्टूबर 2011 को पैन्क्रीऐटिक कैंसर (Pancreatic cancer) के कारण स्टीव जॉब्स की मृत्यु हो गई. जानते हैं स्टीव जॉब्स के ऐसे ही 10 नियमों के बारे में जो आपके लिए सफलता के मंत्र साबित हो सकते हैं.

स्टीव जॉब्स की सफलता के 10 मूलमंत्र (Top 10 Steve Jobs rules for success)

  • बड़ी और स्पष्ट दृष्टि (Big and Clear Vision): स्टीव जॉब्स का मानना है कि,“आपकी दृष्टि ही इस सृष्टि को बदल सकती है. स्टीव जॉब्स सफलता पाने के लिए आपने विजन को क्लियर और बड़ा रखने को जरूरी मानते थे.
  • जीवन का सार (Essence of Life): स्टीव जॉब्स कहते हैं कि, ‘मैं अपने जीवन को एक पेशा नहीं मानता, मैं कर्म में विश्वास रखता हूं, मैं परिस्थितियों से शिक्षा लेता हूं. यह पेशा या नौकरी नहीं है, बल्कि मेरे लिए तो यही जीवन का सार है.
  • हर सपना है जरूरी (Every Dream is Important): हर एक सपना जिसे आप पीछे छोड़ जाते हैं वह आपके भविष्य का एक हिस्सा है जो अब अस्तित्व में नहीं रहेगा.
  • सपने बेचिए, उत्पाद नहीं (Sell Dreams not Products): स्टीव जॉब्स का कहना था कि, हमें अपने ग्राहकों को उत्पाद नहीं बल्कि सपने बेचने चाहिए. उनके अनुसार आपके ग्राहक को आपके उत्पादों से कोई मतलब नहीं है. उन्हें अपनी आशाओं और आकांक्षाओं से मतलब है और अगर आपने उनके सपनों को अपने उत्पाद से जोड़ा तो आपको सफलता जरूर मिलेगी.
  • आत्मविश्वास (Self-confidence): स्टीव जॉब्स के अनुसार, मुझे यकीन है कि सफल और असफल उद्यमियों में आधा फर्क केवल आत्मविश्वास का ही होता है.
  • जुनून के साथ काम करें (Work with Passion): स्टीव जॉब्स कहते थे कि, किसी भी काम को करने के लिए आपके भीतर उसके लिए जुनून यानी लगाव होना चाहिए. क्योंकि जबरदस्ती या दबाव में किया गया काम बहुत ज्यादा दिनों तक आप खुद भी अच्छे से नहीं कर पाएंगे.
  • मजबूत टीम बनाएं (Build Strong Team): जिनके साथ आप काम करते हैं वही लोग आपको आपके लक्ष्य को पाने और आपके भविष्य को आकार देने में मददगार साबित होंगे. अगर आपके साथ सकारात्मक और ऊर्जावान लोग काम करने वाले होंगे तो इससे आपका भविष्य उज्ज्वल होगा. इसलिए एक मजबूत टीम का निर्माण करना जरूरी होता है.
  • मजबूत भरोसा (Strong Belief): कभी-कभी जिंदगी आपको ईंट से सिर पर मारेगी. लेकिन तब भी आपको अपना भरोसा नही खोना है.
  • दुनिया को बताएं कि आप हैं कौन: स्टीव जॉब्स के अनुसार, दुनिया को यह पता चलना चाहिए कि आप कौन हैं और जब तक आप दुनिया को बदलने का माद्दा नहीं रखेंगे, तब तक दुनिया आपको पहचानेगी नहीं.
  • स्टीव जॉब्स के अनुसार, सफलता की कहानियां एक दिन में नहीं गढ़ी जाती बेल्कि ‘रातों-रात सफलता की कहानियों में लंबा समय लगता है.’

ये भी पढ़ें:Success Mantra: अंबानी जैसा धनवान बनाती हैं ये काम की बातें, आप भी जान लें सफलता के ये 5 मंत्र

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Donation Rules: दान करते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, धर्म ग्रंथों में बताए गए हैं खास नियम
Donation Rules: दान करते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, धर्म ग्रंथों में बताए गए हैं खास नियम
Tarot Rashifal: टैरो राशिफल 24 जुलाई 2026, धनु राशि वालों की बनेगी नई योजना, मिथुन को मिलेगा रुका हुआ धन; जानें मेष से मीन का भाग्य
टैरो राशिफल 24 जुलाई 2026, धनु राशि वालों की बनेगी नई योजना, मिथुन को मिलेगा रुका हुआ धन; जानें मेष से मीन का भाग्य
Mangal Gochar 2026: 2 अगस्त 2026 को मंगल का मिथुन राशि में गोचर, इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत
Mangal Gochar 2026: 2 अगस्त 2026 को मंगल का मिथुन राशि में गोचर, इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत
Vastu Tips: घर के मंदिर में कितनी अगरबत्ती जलानी चाहिए? जानें क्या है सही नियम
Vastu Tips: घर के मंदिर में कितनी अगरबत्ती जलानी चाहिए? जानें क्या है सही नियम

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget