एक्सप्लोरर

Shukra Gochar 2023: 25 दिसंबर तक तुला में शुक्र, बुरे प्रभाव से बचने के लिए जानें राशिनुसार उपाय

Venus Transit In Libra 2023: ज्योतिष में शुक्र को बहुत महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है. शुक्र का तुला राशि में गोचर कुछ राशियों को विशेष लाभ दिलाने वाला है. जानतें हैं राशि से जुड़े उपायों के बारे में.

Venus Transit: ज्योतिष में ग्रह-नक्षत्रों को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. समय-समय पर इन ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होता रहता है, जिसका सभी जातकों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. शुक्र देव ने 30 नवंबर को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर लिया है और वो 25 दिसंबर तक तुला राशि में रहेंगे. इसके बाद 25 दिसंबर को शुक्र वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अनीष व्यास ने बताया बताया कि इस दिन किस राशि वालों को कौन से उपाय करने से लाभ होगा. इन उपायों को करने से बुरे प्रभाव से भी बचा जा सकता है.

मेष राशि (Aries) 

वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी. दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी. शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा. ससुराल पक्ष से भी सहयोग के योग.

वृषभ राशि (Taurus) 

अप्रत्याशित परिणाम वाला सिद्ध होगा. स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहना होगा. गुप्त शत्रुओं से भी बचना होगा. झगड़े विवाद तथा कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं. 

मिथुन राशि (Gemini) 

प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी. विवाह भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से अवसर अनुकूल रहेगा. संतान के दायित्व की पूर्ति होगी. नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग.

कर्क राशि (Cancer) 

मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग. शासन सत्ता का भी सहयोग मिलेगा. सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी. लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी. 

सिंह राशि (Leo) 

परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा. छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें. धर्म तथा आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी. धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे. 

कन्या राशि (Virgo) 

कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें बेहतर रहेगा. कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी सावधान रहना होगा. विवादित मामले से दूर ही रहें.

तुला राशि (Libra) 

पद और गरिमा की वृद्धि होगी. शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी. दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी. संतान सुख में भी वृद्धि होगी. नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग हैं.

वृश्चिक राशि (Scorpio) 

विलासितापूर्ण वस्तुओं पर भी अधिक खर्च करेंगे. विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग. कार्य-व्यापार के लिए विदेश जाने की सोच रहे हों तो यह अवसर बेहतरीन रहेगा. 

धनु राशि (Sagittarius) 

परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा. आय के साधन बढ़ेंगे. काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद. प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी. 

मकर राशि (Capricorn) 

माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें. जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे. मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग. यात्रा के समय सामान चोरी होने से बचाएं.

कुंभ राशि (Aquarius) 

जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वहीं मदद के लिए आगे आएंगे. कार्यक्षेत्र में षड्यंत्रकारी परास्त होंगे. न्यायिक मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं.

मीन राशि (Pisces)

सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी. किए गए कार्यों की सराहना होगी. इस अवधि के मध्य षड्यंत्र का शिकार होने से बचें. पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे.

ये भी पढ़ें

इन राशियों के लिए शुभ नहीं दिसंबर का महीना, एक के बाद एक आएंगी कई मुसीबतें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Meen Rashifal 10 July 2026: व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
Aaj ka Kumbh Rashifal 10 July 2026: व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां
व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां
Aaj ka Makar Rashifal 10 July 2026: व्यापार में बढ़ सकती हैं मुश्किलें, नौकरी में रहें सतर्क, जल्दबाजी से हो सकता है बड़ा नुकसान
व्यापार में बढ़ सकती हैं मुश्किलें, नौकरी में रहें सतर्क, जल्दबाजी से हो सकता है बड़ा नुकसान
Aaj ka Dhanu Rashifal 10 July 2026: व्यापार में बनेंगे करोड़ों के अवसर, करियर में मिलेगी नई पहचान, प्रेम जीवन होगा मजबूत
व्यापार में बनेंगे करोड़ों के अवसर, करियर में मिलेगी नई पहचान, प्रेम जीवन होगा मजबूत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget