एक्सप्लोरर

Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण के तुरंत बाद शुरु हो जाएगी शारदीय नवरात्रि, घटस्थापना में इन बातों का रखें ध्यान

Shardiya Navratri 2024:सूर्य ग्रहण खत्म होते ही शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होगी. ग्रहण के समय पृथ्वी पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहता है. इसलिए जान लीजिए कि घटस्थापना करते समय किन बातों का ध्यान रखें.

Shardiya Navratri Ghatsthapana 2024: बुधवार 2 अक्टूबर को साल 2024 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा है. सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) की समाप्ति 3 अक्टूबर 2024 को होगी और 3 अक्टूबर से ही शारदीय नवरात्रि की शुरुआत भी होगी. ऐसे में जान लीजिए कि क्या ग्रहण का प्रभाव घटस्थापना (Ghatasthapana) या कलश स्थापना पर पड़ेगा या नहीं.

क्या घटस्थापना पर पड़ेगा ग्रहण का प्रभाव

ज्योतिषाचार्य और कुंडली विशेषज्ञ अनीष व्यास के अनुसार, साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगा है और 3 अक्टूबर की मध्यरात्रि 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. वहीं शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर सुबह 6 बजकर 24 मिनट से होगी. ऐसे में घटस्थापना के समय ग्रहण समाप्त हो जाएगा. हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देने के कारण ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा.

लेकिन हिंदू धर्म (Hindu Dharam) में सूर्य या चंद्र ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है. साथ ही कहा जाता है कि ग्रहण समाप्त होने के बाद भी ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पृथ्वी पर रहता है. वहीं शारदीय नवरात्रि में पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा (Maa Durga) के विभिन्न रूपों की पूजा होती है, जिसकी शुरुआत घटस्थापना से होती है. इसलिए ग्रहण के अशुभ या नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव से बचने के लिए घटस्थापना से पहले ये काम जरूर कर लें.

ग्रहण समाप्त होने के बाद घटस्थापना पर इन बातों का रखें ध्यान

सुबह जल्दी उठकर अच्छे से घर की साफ-सफाई करें और गंगाजल से पूरे घर पर छिड़काव करें. आपने घटस्थापना के लिए जो भी पूजा सामग्री लाई हो, उसे भी गंगाजल छिड़कर पवित्र कर लें. फिर स्नान कर शुद्ध हो जाएं और साफ कपड़े धारण कर पूजा की तैयारी करें. इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ होता है. घटस्थापना नवरात्रि का पहला दिन होता है, जिसमें मां शैलपुत्री की पूजा होती है. 

पूजा की तैयारी करने के बाद शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से घटस्थापना करें. बता दें कि घटस्थापना के लिए सुबह 6:24 से 8:45 तक का समय है. इसके बाद आप सुबह 11:52 से दोपहर 12:39 में भी घटस्थापना कर सकते हैं. यह अभिजीत मुहूर्त रहेगा.

ये भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि में माता की सवारी दे रही क्या संकेत? परिणाम जान उड़ जाएंगे होश

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का मिथुन राशिफल 28 सितंबर 2026: 11वें चंद्रमा से इनकम के अनेक स्रोत, कंपनी से मिलेगा इंसेंटिव, नई हायरिंग से बढ़ेगी बिजनेस ग्रोथ
आज का मिथुन राशिफल 28 सितंबर 2026: 11वें चंद्रमा से इनकम के अनेक स्रोत, कंपनी से मिलेगा इंसेंटिव, नई हायरिंग से बढ़ेगी बिजनेस ग्रोथ
आज का वृषभ राशिफल 28 सितंबर 2026: 12वें चंद्रमा से समझें कानूनी दांवपेच, मशीनरी कारोबार में बड़ा ऑर्डर, डाटा बैकअप पर दें ध्यान
आज का वृषभ राशिफल 28 सितंबर 2026: 12वें चंद्रमा से समझें कानूनी दांवपेच, मशीनरी कारोबार में बड़ा ऑर्डर, डाटा बैकअप पर दें ध्यान
आज का मेष राशिफल 28 सितंबर 2026: लग्न चंद्रमा से समाज में बढ़ेगी लोकप्रियता, स्मार्ट वर्क से तगड़ा मुनाफा, पीठ पीछे होगी काम की तारीफ
आज का मेष राशिफल 28 सितंबर 2026: लग्न चंद्रमा से समाज में बढ़ेगी लोकप्रियता, स्मार्ट वर्क से तगड़ा मुनाफा, पीठ पीछे होगी काम की तारीफ
Tarot Card Rashifal: वृषभ को पैतृक संपत्ति से लाभ, मकर के विदेशी व्यापार में बड़ा उछाल; देखें कार्ड्स का इशारा
टैरो राशिफल 28 सितंबर 2026: धनु को प्रमोशन और सैलरी में बढ़ोतरी, सिंह के ट्रांसफर योग; जानें 12 राशियों का भाग्य

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget