एक्सप्लोरर

Shani Dev: शनि देव चल रहें हैं भयंकर नाराज, जुलाई के साथ इस महीने भी रहना होगा बहुत संभलकर

Shani Dev: शनि देव लोगों के संकट हर लेते हैं , लेकिन शनि देव को कमजोर समझना हमारी बहुत बड़ी भूल होगी.जानते हैं धर्मप्रिय शनि या सेवाप्रिय शनि देव के बारे में.

Shani Dev: भले ही संकट शनि कहें या कंटक शनि, प्रहारक शनि कहें या विनाशक शनि, कष्ट निवारक शनि कहें या रक्षक शनि, धर्मप्रिय शनि कहें या सेवाप्रिय शनि, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता पर इतना जरूर जान लें कि इस बार वह वर्ष 2023 से लेकर मार्च 2025 तक शनि देव अच्छे मूड में नहीं हैं.

शनि नक्षत्र परिवर्तन 2023 (Shani Nakshatra Parivartan 2023)
रविवार 5 मार्च को अश्लेषा नक्षत्र के रहते फाल्गुनी कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को पूर्व में उदित होकर गतिशील होने के बाद अब शनिवार 17 जून को रोहिणी नक्षत्र के होते आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को 22,57 पर कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे. रविवार 15 अक्टूबर आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा नवरात्रा प्रारंभ के पहले दिन घनिष्ठा नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे. बाद में शनिवार 4 नवम्बर कार्तिक कृष्ण पक्ष की सप्तमी को पुनर्वसु नक्षत्र में होते मार्गी हो जाएंगे. फिर शुक्रवार 24 नवम्बर कार्तिक शुक्ल पक्ष की गरूड़ द्वादशी को पुनः शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.

जुलाई-सितंबर में शनि दे सकते हैं बुरे फल! (Astrology Predictions July - September)
मंगलवार 4 जुलाई को प्रथम श्रावण कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से गुरुवार 31 अगस्त को द्वितीय श्रावण पक्ष को खण्डित होती पूर्णिमा तक दोनों श्रावण-अधिकमास सहित शनि के वक्रत्व काल में ही है. इसी बीच शनि मित्र शुक्र भी रविवार 23 जुलाई प्रथम श्रावण शुक्ल की पंचमी को सिंह राशि में रहते 7.1 पर वक्री हो जाएंगे जो सोमवार 4 सितम्बर को कर्क राशि में रहते मार्गी होंगे यानी एक ओर देवाधिदेव श्री शिवप्रिय श्रावण में बाधा तो दूसरी और शनि तथा शुक्र की वक्रत्व स्थिति-इसे शुभ योग, अनुकूल समय नहीं माना जा रहा. इस संबंध में कुछ मतान्तर भी है.

शनि प्रदोष कब? (Shani Pradosh Vrat 2023)
इस बार शुक्रवार 19 मई को शनिदेव की जयन्ती के अलावा शनिवार 21 दिसम्बर तथा शनिवार 14 अक्टूबर को शनि अमावस्या है तो शनिवार 18 फरवरी, शनिवार 15 जुलाई, शनिवार 11 नवम्बर को कुल तीन शनि प्रदोष व्रत है. 

शनि कौन हैं (Mahima Shani Dev ki)
कर्त्तव्य पथ पर, न्याय के लिए, निष्पक्ष रहते अपने-पराए तथा क्षुद्र, विराट के अंतर की उपेक्षा करते हुए निर्भयता पूर्वक अपने कर्त्तव्य तथा उतरदायित्व को वहन करना शनि की विशेषता है. कृतज्ञता का प्रमाण यह कि लंका दहन के अवसर पर ही पवन पुत्र श्री हनुमान द्वारा मुक्त किए जाने के उपकारवश शनि श्रीशिव के बाद हनुमान के ही सामने झुकते हैं. इसी कृतज्ञता ज्ञापन के तहत् शनिवार को हनुमान की उपासना करने वालों को शनि देव अभय प्रदान करते हैं.

Narasimha Jayanti 2023: नृसिंह जयंती कब? इस दिन विष्णु जी को ये 6 खास चीजें चढ़ाने से दूर होती है हर परेशानी

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को चंद्रमा के राशि परिवर्तन से इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी, तुला राशि के जातकों को मिलेगा बंपर प्रॉपर्टी लाभ!
शनिवार को चंद्रमा के राशि परिवर्तन से इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी, तुला राशि के जातकों को मिलेगा बंपर प्रॉपर्टी लाभ!
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Vishnu Sahasranama: विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
Aaj ka Meen Rashifal 10 July 2026: व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget