एक्सप्लोरर

Shani Gochar 2023: कुंभ राशि में शनि गोचर से मकर वालों पर साढ़ेसाती का तीसरा चरण, अब काम होगा आसान

Shani Gochar 2023: शनि देव 17 जनवरी 2023 को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर गए हैं. इससे मकर राशि वालों पर साढ़ेसाती का तीसरा चरण शुरू हो गया है. इसका मकर पर क्या प्रभाव होगा? जानें

Shani Gochar 2023: कर्म प्रधान देवता शनि 17 जनवरी 2023 मंगलवार को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि मे प्रवेश कर चुके हैं. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, शनि लगभग 30 साल बाद अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में प्रवेश किये हैं. ज्योतिष गणना के मुताबिक़, शनि 17 जनवरी को शाम 8 बजकर 02 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश किये और ये यहां पर 30 मार्च 2025 तक रहेंगे. इसके बाद 17 जून 2023 से वक्री होकर संचरण करेंगे. शनि 4 नवम्बर 2023 तक कुंभ राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे. उसके बाद वे 4 नवंबर 2023 से मार्गी हो जाएंगे.

कुंभ राशि में संचरण के दौरान शनि एक बार फिर 29 जून 2024 से 14 नवंबर 2024 तक वक्री अवस्था में संचरण करेंगे. ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्म फलदाता कहा गया है. न्याय प्रदाता देवता शनिदेव की कृपा जिस व्यक्ति पर पड़ती है, उसका जीवन धन्य हो जाता है, लेकिन शनि की बुरी दृष्टि व्यक्ति को समस्या ग्रस्त कर देती है.

मकर राशि : शनि आपकी राशि के दूसरे घर में स्वगृही होकर विराजित हैं. शनि की तीसरी दृष्टि चौथे घर पर, सातवीं दृष्टि आठवें घर पर और दशवीं दृष्टि 11वें घर पर रहेगी. इससे आप पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा चरण शुरू हो गया है. अब आपको कई फायदे होने शुरू हो जायेंगे.

कुंभ में शनि गोचर का मकर राशि पर प्रभाव

  1. आपका प्रगतिशील आइडिया आपके बिजनेस को बढ़ाने में मदद देगा. इससे आपके बिजनेस में वृद्धि के साथ-साथ आपकी आय और धन में वृद्धि होगी.
  2. जो लोग नौकरी से जुड़े हुए हैं उन्हें मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है. जो कि बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है.
  3. सेहत को लेकर सचेत रहें और मानसिक तनाव से दूर रहें. यह आपके लिए मददगार सिद्ध हो सकती है.
  4. कार्य क्षेत्र पर धैर्य से काम लें क्योंकि सीनियर के साथ किसी मुद्दे पर वाद-विवाद हो सकता है.
  5. आपका पारिवारिक जीवन सुखमय और शांति पूर्ण रहेगा. परिवार का सहयोग मिलेगा.
  6. आसपास के ही किसी छोटे छोटे ट्रैवल पैकेज या कम दूरी की यात्रा से परिवार को खुश करने की कोशिश रहेगी.
  7. वैवाहिक जीवन में थोड़ा-बहुत मन मुटाव हो सकता है. आपका जीवनसाथी आपको शक की निगाह से देखे, तो आप रिश्ते में पारदर्शिता रखें क्योंकि पारदर्शिता और विश्वास ही रिश्ते को सुख-शांति प्रदान करती है.
  8. स्टूडेंट्स के लिए यह समय बेहतर रहेगा. वे उम्मीद से बेहतर परफॉर्म करेंगे.

मकर राशि वाले करें ये उपाय

नियमित सूर्योदय के समय तांबे के लौटे में जल भरकर पीपल के पेड़ में अर्पित करें और ‘‘ऊँ शर्वाय नमः नमः’’ मंत्र की एक माला जाप करें. प्रत्येक शनिवार शनि चालीसा का पाठ करें और काले कुत्तो और बंदरों को लड्डू खिलाएं.

यह भी पढ़ें 

Basant Panchami 2023: बसंत ने दी दस्तक, धरा की सुदंरता को लगेगें अब चार चांद, यहां जानें बसंत पंचमी का महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
Papankusha Ekadashi 2026: पापांकुशा एकादशी पर भद्रा का साया, क्या भगवान विष्णु की पूजा पर भी पड़ेगा असर?
Papankusha Ekadashi 2026: भद्रा में कर सकते हैं विष्णु पूजा? जानें व्रत के नियम
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
दशहरे पर 2 योगों का संयोग, शुभ काम करने से पहले जानें कौन-सा नियम मानें
Dussehra 2026: दशहरे पर रवि और विडाल योग साथ, शुभ काम के लिए कौन-सा समय सही?

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget