एक्सप्लोरर

Shani Uday 2024: शनि उदय होने से इन राशियों की मुश्किलों का होगा अंत, शनि दिलाएंगे खूब सफलता

Saturn Rise: शनि को न्याय का देवता कहा गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्मों के आधार पर शनि देव फल प्रदान करते हैं. शनि उदय होकर कुछ राशियों को लाभ पहुंचाने वाले हैं.

Shani Uday: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को महत्वपूर्ण दर्जा प्राप्त है. कर्मों के अनुसार फल देने की वजह से उन्हें कर्मफल दाता भी कहा जाता है. शनि देव अभी कुंभ राशि में अस्त अवस्था में हैं और जल्द ही वो इस राशि में उदित होने जा रहे हैं.

शनि महाराज 18 मार्च 2024 को कुंभ राशि में उदित हो जाएंगे. शनि के उदय होने से कुछ राशियों के मुश्किलों का अंत हो जाएगा. इन राशि वालों को शनि देव खूब सफलता दिलाएंगे. जानते हैं इन राशियों के बारे में.

मेष राशि (Aries)

शनि देव मेष राशि के जातकों के ग्यारहवें भाव में उदित होने जा रहे हैं. इसके परिणामस्वरूप, आपको कार्यक्षेत्र में खूब सफलता मिलेगी. नए लोगों के साथ आपके संपर्क स्थापित होंगे. कार्यक्षेत्र में आपको खूब तरक्की प्राप्त होगी. उदय होकर शनि देव आपकी सारी इच्छाएं पूरी करेंगे. इस अवधि में आप मेहनती, अनुशासित और व्यवस्थित होंगे. 

शनि की कृपा से मेष राशि के लोग करियर के क्षेत्र में खूब आगे बढ़ेंगे. शनि का कुंभ राशि में उदय के दौरान आपके आकस्मिक धन लाभ होने के योग बनेंगे. इस राशि के लोगों के वेतन में भी वृद्धि होने की संभावना है. इस राशि के जो लोग व्यापार करते हैं, उन्हें अच्छा मुनाफा मिलेगा. 

वृषभ राशि (Taurus)

उदय होने के बाद शनि वृषभ राशि के लोगों को खूब लाभ पहुंचाएंगे. यह आपके लिए लाभकारी ग्रह माने गए हैं. शनि का उदित होना आपके करियर के लिए बहुत अच्छा रहेगा. आपको कई सुनहरे अवसरों की प्राप्ति होगी. कार्यक्षेत्र में आप खूब तरक्की करेंगे. 

शनि देव आपको आपकी कड़ी मेहनत का पूरा फल दिलाएंगे. इस राशि के लोगों को पदोन्नति का लाभ होगा. आप करियर में खूब आगे बढ़ेंगे. इस राशि के जिन लोगों का अपना बिजनेस है, वो व्यापार में खूब लाभ कमाएंगे.

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों की कुंडली में शनि देव आठवें और नौवें भाव के स्वामी हैं. शनि के उदय होने का आपको बहुत शुभ फल मिलेगा. मिथुन राशि के लोग इस समय कार्य में खूब सफलता हासिल करेंगे. आपको हर क्षेत्र में पूरा लाभ होगा. 

शनि देव का उदय होना आपके लिए बहुत अनुकूल रहने वाला है. आपको पुरानी सारी मुश्किलों से छुटकारा मिलेगा. परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी. इस राशि के जातक लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगी. विदेश यात्रा पर जाने के भी योग बन सकते हैं.

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए शनि महाराज पांचवें और छठे भाव के स्वामी हैं. सरकार या कानूनी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय शानदार रहने वाला है. अगर आपका कोई कानूनी मुकदमा चल रहा है तो इस बात की प्रबल संभावना है कि इन मामलों का परिणाम आपके पक्ष में आएगा. 

कन्या राशि के जातकों को विदेश से नौकरी का ऑफर आ सकता है. प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने जा रहे छात्रों को इसमें सफलता प्राप्त होगी. कन्या राशि के जो जातक सरकारी नौकरी करते हैं उन्हें उनकी कड़ी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. 

ये भी पढ़ें

मीन राशि में उदित हुए बुध, इन राशियों को मिलेंगे आय कमाने के नए अवसर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 29 October 2026: तुला को संतान व प्रतियोगिता में बड़ी सफलता, कन्या के बिगड़े काम साथियों के सहयोग से बनेंगे; देखें कार्ड्स का इशारा
Tarot Card Rashifal 29 October 2026: तुला को संतान व प्रतियोगिता में बड़ी सफलता, कन्या के बिगड़े काम साथियों के सहयोग से बनेंगे; देखें कार्ड्स का इशारा
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की थाली में क्या रखें? पूजा से पहले मिला लें सामान, जानें मुहूर्त
करवा और छलनी ले आए? करवा चौथ की पूजा से पहले ये सामान भी मिला लें
Israel Election Results 2026: नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! मंगल-केतु और शनि बढ़ा रहे चुनौती
Israel Election Results 2026: नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! मंगल-केतु और शनि बढ़ा रहे चुनौती
Diwali 2026: 8 नवंबर को लक्ष्मी पूजा और 9 को अमावस्या स्नान-दान, जानें क्यों अलग-अलग दिन होंगे दोनों पर्व
8 नवंबर को लक्ष्मी पूजा और 9 को अमावस्या स्नान-दान, जानें क्यों अलग-अलग दिन होंगे दोनों पर्व

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget