एक्सप्लोरर

22 मई राशिफल: मिथुन, तुला और कुंभ राशि वाले न करें आज ये काम, जाने अन्य राशियों का राशिफल

22 May 2020 Rashifal: पंचांग के अनुसार आज अमावस्या की तिथि है. इस दिन कई महत्वपूर्ण पर्व और व्रत हैं. जिनका जीवन में अपना विशेष महत्व है. इस दिन शनि जयंती है, जिन राशियों पर साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही है वे शनिदेव को प्रसन्न करें. आइए जानते हैं आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal: आज के दिन ग्रह और नक्षत्र की स्थिति बता रही है कि मेष राशि वालों को दूसरों पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है. इसलिए पहले अच्छे ढंग से जांच परख कर लें उसके बाद ही भरोसा करें. वृष राशि के जातक आज अपने काम पूर्ण कर लें. आज ऊर्जा से भरे रहेंगे. नए दोस्त बनाएंगे. समय अच्छी बितेगा.

मेष- आज के दिन किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना होगा सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को पर्सनल बातें शेयर न करें. कर्मक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है. इसलिए अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना अति लाभकारी होगा. कारोबार की बात की जाए तो व्यापारियों की कलात्मक बोली उनके बेहद काम आने वाली है आज इस कला को बनाए रखना होगा. जो लोग विदेशी भाषाओं का ज्ञान लेना चाहते हैं उनके लिए समय उपयुक्त है. स्किन संबंधित समस्याओं को लेकर अलर्ट रहें. वहीं राजकीय भोजन का आनंद ले सकते हैं. इलेक्ट्रानिक वस्तुओं की ख़रीददारी के लिए समय उपयुक्त है.

वृष- आज के दिन खुद को सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे. ग्रहों का सपोर्ट भी आपको बखूबी मिल रहा है. जो कि नियम बनाने और खुद को डिवेलप करने के लिए परफेक्ट है. ग्रहों की स्थिति को समझते हुए अपने बिगड़े हुए नियम को बनाने चाहिए और यदि कोई कोर्स आदि करना चाहते हैं जैसे पर्सनालिटी डवलपमेंट के लिए तो कर सकते हैं. बॉस की महत्वपूर्ण सलाह पर गौर करें. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा. स्वास्थ्य कि दृष्टि से उन चीजों का सेवन करें जो आपके हेल्थ के लिए लाभकारी से हो. मां के पैरों में दर्द रहता है तो उनके पैर दबाने चाहिए. मिथुन- आज के दिन सरकार के नियमों का उल्लंघन करना मुश्किलों में डाल सकता है, यदि घर से किसी कारणवश बाहर निकलना पड़ता है तो नियमों का बखूबी पालन करें. वहीं दूसरी ओर घर के बड़ों का सम्मान करें. ऑफिशियल कार्यों को गैर जिम्मेदारी से करना वर्तमान समय के लिए ठीक नहीं, कार्य के प्रति सजग होकर रहना होगा. जो व्यापारी नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं या उसकी योजना तैयार कर रहे हैं तो किसी वरिष्ठ की सलाह अवश्य लें. सेहत को लेकर क्षणिक क्रोध स्वास्थ्य में गिरावट कर सकता है. घर में अचानक खर्चों की लिस्ट लंबी होने की आशंका है. कर्क- आज के दिन सभी लोगों के साथ बैलेंसिंग व्यवहार करना होगा हंसी मजाक भी उतना ही करें, जितने की आवश्यकता हो क्योंकि आपका मजाक किसी को चोट पहुंचा सकता है. अपने कार्य के प्रति पॉजिटिव रहें, तभी विजय का पताका फहरा पाएंगे. आज किसी व्यापारिक परियोजना अथवा प्रोपर्टी में निवेश करने की सोच रहें हो तो समय इसके प्रतिकूल चल रहा है इसलिए इससे बचना चाहिए. पौष्टिक डाइट को महत्व दें. कड़ी मेहनत करने के लिए आहार भी अच्छा लेना अनिवार्य है साथ ही दिन में कुछ ड्राई फ्रूट का सेवन भी कर सकते हैं. पिता को यदि शुगर है तो सचेत रहने की सलाह दें. सिंह- आज के दिन आपके कर्मक्षेत्र का हाउस काफी एक्टिव है, नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को अपने कार्य में लगना होगा, वहीं दूसरी और जो लोग नई नौकरी की तलाश में है उनको कंपनियों से संपर्क बनाने चाहिए, दूसरी जगह से सकारात्मक सूचना मिल सकती है. सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को कार्य में तेजी बनाए रखनी होगी. जो लोग दवाइयों से संबंधित व्यापार करते हैं उनको लाभ मिलने की संभावनाएं हैं. वहीं लग्जरी सामान की बिक्री करने वालों को भी लाभ होगा. रात का भोजन हल्का करें डिहाइड्रेशन होने की आशंका हैं. कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पूर्व सभी की राय लेनी चाहिए. कन्या- आज के दिन हो सकता है कार्यों में रुकावट अधिक आए लेकिन आपको मेहनत करने से पीछे नहीं हटना है, मेहनत बेकार नहीं जाएगी. ऑफिशियल कार्यों की बात करें तो दिन की शुरुआत बहुत गर्मजोशी से करना होगा कार्य बने या न बने आपको दिन के अंत तक हार नहीं माननी है. बिज़नेस यदि पार्टनरशिप में शुरू करने की सोच रहें है तो अभी कुछ समय के लिए रुक जाना चाहिए. स्वस्थ्य रहने के लिए अपनी फिटनेस का ध्यान दें. घर पर ही सही लेकिन कुछ देर वर्कआउट करना चाहिए. संतान  यदि छोटी है तो उसके बिहेवियर पर ध्यान देते हुए संस्कारों को बताना होगा. तुला- आज के दिन कार्य को लेकर बेवजह चिंता करने से बचे, वर्तमान समय में सोचे गए कार्य अगर पूर्ण नहीं हो रहे हैं तो कुछ समय के लिए रुक जाना ही आपके लिए बेहतर होगा. वहीं दूसरी ओर सिर से उधारी का बोझ भी थोड़ा- थोड़ा करके कम करते चलना होगा. ऑफिस कि बात करें तो बॉस से आपको ताल-मेल बना कर रखना है, उनके द्वारा दिए गए टास्क को पूरा करने पर ध्यान दें. ट्रांसपोर्ट से संबंधित कारोबार करने वालों को मुनाफा हाथ लगेगा. पेट में अग्नि प्रधान ग्रह जलन की समस्या दें सकते हैं. पितामह (दादा जी) के स्वास्थ्य में गिरावट होने की आशंकाएं हैं. वृश्चिक- आज के दिन घर का माहौल शांत रहें इस पर विशेष ध्यान रखें वहीं दूसरी ओर यदि बिजली से संबंधित कोई समस्या चल रही है तो उसे जल्दी ठीक कराना होगा, ग्रहों की स्थितियाँ अग्नि संबंधित दुर्घटनाएँ करा सकती हैं. स्वास्थ्य अगर ठीक नहीं हो तो आज के दिन बहुत अधिक कार्यभार लेने से बचना चाहिए, साथ ही आराम करने से आपकी स्थितियों में सुधार आएगा. कुछ काम बनते-बनते रुक सकते हैं लेकिन आपको परेशान नहीं होना है. एक बात हमेशा ध्यान रखिए कि गणपति जी यदि कोई काम रोक रहे हैं उसमें भी आपका भला है. विद्यार्थी वर्ग अति आत्मविश्वास में न रहें.

धनु- आज के दिन खुद को एक्टिव रहना है यानी शारीरिक और मानसिक रूप से आलस्य न करें. दिन भर कुछ न कुछ एक्टिविटी करते रहना होगा. वहीं दूसरी ओर कर्ज लेकर सुख-सुविधाएं लेने से बचना चाहिए. जो लोग सेल्स संबंधित जॉब करते हैं वह अपनी बात प्रभावशाली तरीके से रखते हुए, अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हो. व्यापारी ग्राहकों कि संख्या बढ़ाने के लिए उनकी सुख-सुविधाओं पर ध्यान दें ताकि कोई भी ग्राहक दुकान से खाली हाथ न जाएं. जिन लोगों को स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल रहा है तो डॉक्टर की सलाह से पैथी बदल सकते हैं. बहन भाई के साथ आपको अच्छा बर्ताव रखना होगा.

मकर- आज का दिन आपके लिए बहुत शानदार रहने वाला है. ग्रहों की स्थितियाँ जैसी चल रही है उसको देखते हुए दिमाग में कई क्रिएटिव आइडिया आएंगे. सकारात्मक ऊर्जा को लेते हुए रुके हुए कार्य पर ध्यान देना होगा. जो बैंकिंग सेक्टर में जॉब करते हैं उनको बैंक की ओर से कई टारगेट मिल सकते हैं. जो लोग फाइनेंस संबंधित व्यापार करते हैं उनको बिना सोचे-समझे पैसे का लेन देन नहीं करना चाहिए, अन्यथा भविष्य में धन हानि होने की आशंका है. सेहत में दिमाग शांत रहेगा तो आप भी स्वस्थ महसूस करेंगे. अपने खान-पान में दूध को अवश्य शामिल करें. रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ा कर रखना होगा. कुंभ- आज के दिन यदि कार्य के चलते घर से बाहर जा रहे हैं, तो कीटाणु से रोकथाम के लिए सभी नियमों का पालन करें. सुरक्षा को लेकर कहीं भी कोई लापरवाही नहीं करनी चाहिए. मुख में मास्क सैनिटाइजर आदि का प्रयोग करते रहें. जिन लोगों ने हाल ही में पुनः ऑफिस ज्वाइन किया है उनको कार्य पर ध्यान देना चाहिए. व्यापार में जो लोग कई दिनों से आर्थिक समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे, अब जल्दी उनको समाधान मिलता हुआ दिख रहा है. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा. विवाह योग्य लोगों के विवाह की बात जोर पकड़ सकती है. मीन- आज का दिन आपको कई ऐसे महत्वपूर्ण सीख देगा जो भविष्य में बहुत कारगर साबित होंगे. दूसरों से सीखना अति आवश्यक है, क्योंकि भविष्य में आने वाली चुनौतियाँ के लिए खुद को तैयार करना होगा. काम को पूरा करने के लिए दूसरे के सहारे की आपको आवश्यकता पड़ेगी. व्यापारियों को पहचान बनाने के लिए कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके लिए आज आपको तैयार रहना होगा. विद्यार्थी वर्ग मित्रों से नोट्स शेयर करते समय सावधानी बरतें. सेहत में मांसपेशियों से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. पारिवारिक कलह से आपको बहुत अलर्ट रहना होगा. किसी भी बात को तूल नहीं देना चाहिए.

आज के व्रत और पर्व: आज है शनि जयंती, शनि अमावस्या, वट सावित्री व्रत और कार्तिगाई दीपम का पर्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 20 October 2026: विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग से धनु को इंटरनेशनल डील और मकर को बड़ा सम्मान!; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
Kal Ka Rashifal 20 October 2026: विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग से धनु को इंटरनेशनल डील और मकर को बड़ा सम्मान!; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
नवमी पर कन्या पूजन के लिए 9 बच्चियां नहीं मिल रहीं? क्या कम कन्याओं के साथ भी पूरी हो सकती है पूजा?
नवमी पर नौ कन्याएं जुटाना मुश्किल हो रहा है? कम बच्चियों के पूजन पर यह बात जान लें
Kanya Pujan 2026: नवरात्रि कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
नवरात्रि 2026: कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: सुबह 10:54 के बाद नवमी तिथि और श्रवण नक्षत्र, सोमवार को किसकी चमकेगी किस्मत?
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: सुबह 10:54 के बाद नवमी तिथि और श्रवण नक्षत्र, सोमवार को किसकी चमकेगी किस्मत?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget