एक्सप्लोरर

Pitru Paksha 2023: पितरों की पूजा के लिए श्राद्ध पक्ष के यह 5 दिन विशेष, पितर होंगे संतुष्ट

Shradh 2023: पितृ पक्ष में पितरों के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है. पितृ पक्ष में कुछ दिन बहुत खास माने गए हैं. इस दिन श्राद्ध करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है.

Pitru Paksha Dates: पितृ पक्ष की शुरुआत आज 29 सितंबर से हो गई है. पितृ पक्ष में पूर्वजों के प्रति श्रद्धा भाव प्रकट किया जाता है. पितृ पक्ष 29 सितंबर से 14 अक्टूबर तक चलेंगे. इस दौरान पूर्वजों की तिथि पर पूरी पवित्रता के साथ श्राद्ध, पिंडदान, तर्पण श्राद्ध कर्म किए जाते हैं. पितृ पक्ष में पूर्वजों के प्रति सम्मान दिखाते हुए उन्हें प्रसन्न करने के प्रयास किए जाते हैं.

पितृ पक्ष में खास माने गए हैं ये दिन

वैसे तो जिस तिथि पर पूर्वजों की मृत्यु होती है पितृ पक्ष में उसी तिथि को उनका धूप-ध्यान और श्राद्ध किया जाता है लेकिन,खास वजह में मृत्यु की तिथि नहीं बल्कि उसका कारण बड़ा माना गया है. पितरों की पूजा के लिए श्राद्ध पक्ष की नवमी,एकादशी,त्रयोदशी,चतुर्दशी और अमावस्या तिथि के दिन भी खास होते है. इन खास दिनों में किए गए श्राद्ध से पितर संतुष्ट हो जाते हैं. ये व्यवस्था इसलिए बनाई गई ताकि कोई भी पूर्वज श्राद्ध से न छूटें और सभी को पितृ लोक मिले. 

पितृ पक्ष की नवमी तिथि 

8 अक्टूबर को पितृ पक्ष की नवमी तिथि है. इस तिथि को मातृ नवमी भी कहा जाता है. किसी सुहागिन महिला की मृत्यु तिथि पता न हो तो इस तिथि पर श्राद्ध करना चाहिए. इसी तिथि पर परिवार की अन्य मृत महिलाओं के लिए भी श्राद्ध किया जा सकता है.

पितृ पक्ष की एकादशी तिथि 

पितृ पक्ष की एकादशी तिथि को उन लोगों का श्राद्ध किया जाता है जो संन्यासी हो गए और उनकी मृत्यु तिथि की जानकारी नहीं हो. ऐसे लोगों के लिए पितृ पक्ष की एकादशी तिथि पर श्राद्ध करने का विधान है, ये तिथि इस बार 10 अक्टूबर को है.

त्रयोदशी तिथि
 
12 अक्टूबर को त्रयोदशी तिथि है, इस तिथि पर बच्चों का श्राद्ध करने का विधान है. जिन बच्चों की मृत्यु तिथि पता न हो उनका श्राद्ध इस तिथि पर करना चाहिए. 

पितृपक्ष की चतुर्दशी तिथि

पितृपक्ष की चतुर्दशी तिथि पर उन लोगों का श्राद्ध होता है जिनकी अकाल मृत्यु हुई हो. यानी जो लोग किसी सड़क दुर्घटना में मरे हों, उनकी हत्या की गई हो, जहर खाकर, पानी में डूबने या फिर आत्महत्या करने वालों का श्राद्ध इसी दिन किया जाता है. इस दिन श्राद्ध करने से पूर्वजों को संतुष्टि मिलती है. ये तिथि इस बार 13 अक्टूबर को है.  

सर्व पितृ अमावस्या

इस बार 14 अक्टूबर को श्राद्ध पक्ष की सर्व पितृ अमावस्या है. अमावस्या का श्राद्ध मृतकों को सब कुछ दिलाने वाला कहा गया है. परिवार के जिन लोगों की मृत्यु तिथि नहीं पता होती है. उनका श्राद्ध सर्व पितृ अमावस्या को करना चाहिए. इससे कुटुम्ब-परिवार के भूले-भटके पितरों के प्रति कृतज्ञता जताई जा सके. इससे कोई भी पितर नाराज नहीं रहते.

ये भी पढ़ें

शुक्र के गोचर से इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव, मिलेगा बेशुमार धन

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले ईशान कोण में न रखें ये 6 चीजें, जानें क्या कहता है वास्तु
सावन शुरू होने से पहले ईशान कोण में न रखें ये 6 चीजें, जानें क्या कहता है वास्तु
Kal Ka Rashifal 9 July 2026: गुरुवार को सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, भद्र राजयोग से इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी
गुरुवार को सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, भद्र राजयोग से इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, वृश्चिक राशि के कर्मचारियों को मिलेगा बंपर इंक्रीमेंट!
वृषभ राशि Horoscope 2026: अगले 6 महीने आपके लिए कितने शुभ?
वृषभ राशि वालों, जुलाई के बाद बदल सकती है आपकी आर्थिक स्थिति! पढ़ें अगले 6 महीनों का भविष्यफल
14 Vidya 64 Kala List: क्या हैं वो 14 विद्याएं और 64 कलाएं, जो साधारण इंसान को भी बना देती हैं 'महामानव'?
14 Vidya 64 Kala List: क्या हैं वो 14 विद्याएं और 64 कलाएं, जो साधारण इंसान को भी बना देती हैं 'महामानव'?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
Embed widget