एक्सप्लोरर

Pisces Weekly Horoscope: मीन राशि को शो ऑफ करना पड़ सकता है महंगा, चल रही प्लानिंग होगी सफल

Pisces Weekly Horoscope : मीन राशि वालों के लिए ये सप्ताह 07 मार्च से 13 मार्च 2022 तक कैसा रहेगा, आइए जानते हैं मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Pisces Weekly Horoscope: इस सप्ताह अपने स्वभाव को संतुलित रखना होगा क्योंकि नकारात्मक ग्रह स्वभाव से झगड़ालू बना सकता है. वर्तमान में आपकी जो भी आर्थिक स्थिति है उसी के अनुसार खरीदारी करें, शो ऑफ में अधिक धन खर्च महंगा पड़ सकता है. क्रेडिट कार्ड व उधार पर धन लेकर सुख सुविधाओं को भोगने से बचना होगा. प्रियजनों से मुलाकात होने की संभावना है, जो आपके मन को प्रसन्न करने वाली होगी, तो वहीं दूसरी ओर कटु स्वभाव से रिश्तों में दरार ला सकती है ऐसे में अपनों का साथ न छूटे इस बात का भी ध्यान रखें. स्वयं को कमजोर न समझें. योजनाओं पर कार्य करने के लिए समय उत्तम है.
 
आर्थिक एवं करियर- जो लोग किन्हीं कारणों के चलते छुट्टी पर हैं उन्हें भी कार्य की अधिकता के चलते ऑफिशियल काम के लिए समय निकालना होगा. कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को कामकाज में ठीक तरह से ध्यान केन्द्रित करना चाहिए. व्यापारियों को कुछ अवरोध का सामना करना पड़ सकता है, लाभ कमाने के लिए अपेक्षा से अधिक जोर लगाना पड़ेगा. सामाजिक रूप से नाम कमाने के लिए अपने स्वभाव को संतुलित रखना होगा. यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं, साथ ही उसमें बड़ा इनवेस्ट भी करना चाहते हैं तो इस सप्ताह पैसे के मामलों में थोड़ा हाथ खींच कर चलना होगा. युवा वर्ग को किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलेगा साथ ही मन में उठ रहे कई सवालों का उत्तर भी प्राप्त कर पाएंगे.
 
स्वास्थ्य- इस सप्ताह सेहत की बात करें तो जिन लोगों को अल्सर की समस्या है, उन्हे सचेत रहना है. पारिवारिक विवादों पर ध्यान देने की  जरूरत नहीं है. वर्तमान समय में मानसिक तनाव आपकी परेशानियों का कारण बन सकता है. आंखों से संबंधित रोगों के प्रति अलर्ट रहें, समस्या यदि पहले चल रही है तो अनदेखा करना आपके लिए घातक साबित होगा. गिरकर चोट लगने की आशंका बनी हुई है, साथ ही समतल स्थान पर भी देख कर ही चलें. सीढ़ियों में चलते समय अलर्ट रहें फिसल कर कमर में चोट लगने की आशंका है, चोट गहरी होने पर यह लम्बी बीमारी भी दे सकती है. मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है. नसों से संबंधित यदि कोई परेशानी रहती है, तो इस समय अलर्ट रहें. 
 
परिवार एवं समाज- इस सप्ताह जीवनसाथी की भावनाओं को समझें, उनको कोई परेशानी है तो बात करें आपका छोटा सा सहयोग उनके दिल के भार को कम कर सकता है. परिवार के सभी लोगों की जरूरतों का ध्यान रखना आपकी पहली प्राथमिकता रहेगी. संपर्कों से लाभ होगा, मित्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी. घर में धार्मिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है और पुराने रुके हुए कार्य भी संपन्न होते दिखाई देंगे. रिश्तेदारों का आवागमन हो सकता है, साथ ही किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का न्योता आए तो पूरे उत्साह के साथ जाना चाहिए. संतान की उन्नति को देखकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे. 

कन्या राशि वाले विद्यार्थियों की धार्मिक ग्रंथों में रूचि दिलाएगी गूढ़ ज्ञान, शिक्षा के दम पर आगे बढ़ने के कई अवसर होंगे प्राप्त

मिथुन राशि वालों की हो सकता है अचानक धन लाभ, शनि और मंगल की युति रिसर्च के क्षेत्र में दिलाएगी सफलता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Horoscope 26 to 31 October 2026: करियर में पदोन्नति या पैसों का नुकसान? जानें 25 से 31 अक्टूबर तक क्या कहते हैं आपके सितारे
Weekly Horoscope 26 to 31 October 2026: करियर में पदोन्नति या पैसों का नुकसान? जानें 25 से 31 अक्टूबर तक क्या कहते हैं आपके सितारे
Aaj Ka Rashifal 26 October 2026: मेष में चंद्रमा, मेष से मीन तक जानें सोमवार का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 26 October 2026: सोमवार से नया सप्ताह शुरू, आपकी राशि के लिए क्या संकेत? पढ़ें काम, धन और रिश्तों का राशिफल
Aaj Ka Panchang 26 October 2026: वाल्मीकि जयंती आज, सुबह 9:41 बजे तक पूर्णिमा, जानें स्नान-दान और शुभ समय
Aaj Ka Panchang 26 October 2026: वाल्मीकि जयंती आज, सुबह 9:41 बजे तक पूर्णिमा, जानें स्नान-दान और शुभ समय
Aaj Ka Kanya Rashifal 26 October 2026: 8वें चंद्रमा से कन्या राशि वाले रहें सतर्क, बिजनेस में जिद से बचें और ऑफिस में सीनियर की नाराजगी का खतरा
Aaj Ka Kanya Rashifal 26 October 2026: 8वें चंद्रमा से कन्या राशि वाले रहें सतर्क, बिजनेस में जिद से बचें और ऑफिस में सीनियर की नाराजगी का खतरा

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget