एक्सप्लोरर

शनि की साढ़े साती से जूझ रहा आसिम मुनीर! क्या पाकिस्तान को ले डूबेगी इसकी सनक?

Pakistan Army Chief आसिम मुनीर की मेष राशि पर शनि की साढ़े साती का पहला चरण शुरू हो चुका है. नीच का मंगल, शुक्र की दशा और पाकिस्तान की मेष लग्न की कुंडली इशारा कर रही है कि हालात युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं.

आतंकी हमलों के पीछे पाकिस्तान का षड्यंत्र, और उसके पीछे खड़े पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर (Asim Munir), शनि की साढ़े साती और नीच का मंगल भारत-पाक के बीच क्या युद्ध का कारण बन सकता है? ज्योतिष से इन प्रश्नों के जो उत्तर मिल रहे हैं वे बेहद चौंकाने वाले हैं.

जब ग्रह बनें रणभूमि के कारक
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की नृशंस हत्या ने देश को झकझोर दिया. इसके पीछे जो नाम सबसे प्रमुखता से उभरा, वो है पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर (Asim Munir) का, जिन्होंने हमले से कुछ दिन पहले भड़काऊ भाषण देकर माहौल को विषैला बना दिया था. लेकिन क्या इस पूरी साजिश का संकेत ग्रहों नक्षत्रों की चाल से बहुत पहले से मिलने लगे थे?

1. शनि की साढ़े साती ने बजाई संकट की घंटी: 29 मार्च 2025 से मेष राशि पर शनि की साढ़े साती आरंभ हुई है. ये पहला चरण है, जिसे 'मनोवैज्ञानिक और नीतिगत भ्रम' का चरण कहा जाता है. चूंकि आसिम मुनीर की नाम राशि मेष है, इस समय उनके निर्णयों में कट्टरता, अहंकार और विवेकहीनता बढ़ रही है. 

2. नीच का मंगल बना पकिस्तान के लिए अमंगल: आक्रोश और असफल रणनीति के पीछे ग्रहों की चाल साफ दिखाई दे रही है. मेष राशि के स्वामी मंगल वर्तमान में कर्क राशि में नीच का है. यह युति निर्णयों में असफलता, क्रोध की अधिकता और सैन्य रणनीतियों में विफलता को दर्शाता है. सेना के लिए मंगल अच्छा माना जाता है, मुनीर के लिए मंगल अधिकारों में वृद्धि कर सकता है, लेकिन नीच का होने के कारण परिणाम इसके विपरीत प्रदान करेगा.

3. शुक्र की दशा आग में कर रही घी का काम: पाकिस्तान की कुंडली से स्पष्ट है कि वो अब संकट के द्वार पर आ चुका है. पाकिस्तान की  कुंडली मेष लग्न की है और वर्तमान में शुक्र की दशा चल रही है. शुक्र इस कुंडली में मारकेश है यानी उसकी स्थिति ठीक वैसी ही होनी जा रहे हैं जैसे कोई मरीज वेंटिलेटर पर है. यह दशा राष्ट्र पर आर्थिक, रणनीतिक और सामाजिक संकट एक साथ लेकर आ रही है.

क्या युद्ध की ओर बढ़ रहा है भारत-पाक तनाव?
8 मई 2025 को पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइल और ड्रोन से हमला कर तनाव को चरम पर पहुंचा दिया. भारत की कुंडली (Bharat Kundli) वृषभ लग्न की है, जिसमें शुक्र लग्नेश होकर शुभ प्रभाव दे रहा है. शनि की दृष्टि अब न्याय की तरफ बढ़ रही है. पाकिस्तान की इस हरकत का भारत मुंहतोड़ जवाब दे रहा है और आगे भी देगा.

आसिम मुनीर, शनि की काली छाया में फंसे सेनापति
शनि की साढ़े साती में पहले चरण के दौरान व्यक्ति का मनोबल कमजोर होता है. आसिम मुनीर के हालिया भाषण और निर्णय में शनि दंड दिखाई देता है. जनरल असीम मुनीर ने 29 जनवरी 2022 को प्रात: 11 बजकर 30 मिनट पर रावलपिंडी में पाकिस्तान के सेना अध्यक्ष के रुप में जब शपथ ली थी तो उस वक्त मकर लग्न का उदय हो रहा था.

विशेष बात ये है कि जिस समय शपथ ली उसी समय  शनि-चंद्रमा की युति से विष योग का निर्माण हो रहा था. शनि के दंड से आसिम मुनीर बच नहीं सकते हैं, ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति चीख-चीख कर रहे हैं कि जो किया है उसे भोगना ही पड़ेगा.

आसिम मुनीर (Asim Munir) की राशि में शनि, पाकिस्तान की कुंडली (Pakishtan Kundli) में मारकेश की दशा और वर्तमान समय में अन्य ग्रहों का गोचर, तीनों ही संकेत दे रहे हैं कि पाकिस्तान फंस चुका है. 13 से 23 मई 2025 तक का समय आसिम मुनीर के लिए बहुत चुनौती पूर्ण है. जून की बात करें तो 6,7 और 9 जून का समय भी संकट से भरा है. 

भारत के लिए शनि कैसे हैं?
भारत की कुंडली में शनि तीसरे भाव में हैं, जो यह साहस, नीति और आत्मबल दे रहे हैं. यही कारण है कि भारत हर मोर्चे पर पाकिस्तान को पटखनी दे रहा है. भारत की स्थिति अत्यंत मजबूत है. कूटनीति के मोर्चे पर भी इस बार पाकिस्तान कहीं टिक नहीं पाएगा. भारत इस बार पाकिस्तान को ऐसी सजा देगा, जिससे उभरने में पाकिस्तान को वक्त लगेगा.

हृदेश कुमार सिंह । Hirdesh Kumar Singh 

Senior Vedic Astrologer । Head – Religion & Astrology, ABP Live । Lead – ABP Dharma LIVE

हृदेश कुमार सिंह वरिष्ठ वैदिक ज्योतिषाचार्य और मीडिया पेशेवर हैं. उन्हें ज्योतिष, धर्म और मीडिया के क्षेत्र में 17 साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे ABP Live में Religion & Astrology वर्टिकल का नेतृत्व करते हैं. साथ ही ABP Dharma LIVE की कंटेंट और डिजिटल रणनीति की जिम्मेदारी संभालते हैं.

उनके काम में ज्योतिषीय लेखन, संपादन, वेबसाइट और वीडियो के लिए विषय चयन तथा संपादकीय योजना शामिल है. वे Search, Google Discover और सोशल मीडिया पर पाठकों की रुचि को ध्यान में रखकर धर्म और ज्योतिष की कवरेज तय करते हैं.

पंचांग, राशिफल, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार और धार्मिक परंपराएं उनके लेखन के प्रमुख विषय हैं. वे करियर, विवाह, शिक्षा और व्यापार से जुड़े सवालों पर भी लिखते हैं. राजनीति और सामाजिक घटनाओं पर उनके ज्योतिषीय विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर और मेदिनी ज्योतिष पर आधारित होते हैं. इनमें ग्रह स्थितियों को संभावित संकेतों के रूप में प्रस्तुत किया जाता है.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), नई दिल्ली से पत्रकारिता और IIMT University, मेरठ से ज्योतिष शास्त्र एवं वास्तु शास्त्र की शिक्षा ग्रहण की है. वे AstroSage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म के साथ भी काम कर चुके हैं. उन्होंने Semrush Academy से 'Content Marketing Essentials for SEO and AI Search with Semrush' सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है.

नई पीढ़ी के पाठकों के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे प्रारूप पर काम किया है. इसमें पढ़ाई, नौकरी, रिश्तों और रोजमर्रा के फैसलों से जुड़े सवालों को राशिफल में जगह दी गई है. उनके लेख धार्मिक परंपराओं से जुड़े उन प्रश्नों पर भी केंद्रित होते हैं, जो बदलती जीवनशैली में सामने आते हैं.

वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु उनके अध्ययन एवं लेखन के विषय हैं. उनका मानना है, 'ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है.'

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का कन्या राशिफल 9 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से रचनात्मकता में वृद्धि, दोपहर तक बिजनेस में रुकावटें
आज का कन्या राशिफल 9 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से रचनात्मकता में वृद्धि, दोपहर तक बिजनेस में रुकावटें
नवरात्रि 11 अक्टूबर से, फिर बंगाल में दुर्गा पूजा 16 से क्यों शुरू? समझें तारीखों का पूरा खेल
नवरात्रि 11 अक्टूबर से, फिर बंगाल में दुर्गा पूजा 16 से क्यों शुरू? समझें तारीखों का पूरा खेल
Aaj Ka Rashifal 9 October 2026: चतुर्दशी श्राद्ध पर बन रहा ब्रह्म योग, मेष से मीन तक देखें आज का पूरा भविष्यफल
9 अक्टूबर का राशिफल: किसे मिलेगा सहयोग, किसे संभालना होगा खर्च? जानें सभी 12 राशियों का हाल
आज का कर्क राशिफल 9 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से मनपसंद काम में रुचि, अटका हुआ धन मिलने की उम्मीद, एडवर्टाइजमेंट से दोगुनी रीच
आज का कर्क राशिफल 9 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से मनपसंद काम में रुचि, अटका हुआ धन मिलने की उम्मीद, एडवर्टाइजमेंट से दोगुनी रीच

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
Embed widget