एक्सप्लोरर

Rohit Sharma Numerology: रोहित शर्मा को ये खास नंबर बनाता है हिटमैन, दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

Numerology Prediction, Mulank 3: अंक ज्योतिष के मुताबिक, मूलांक 3 के लोगों में कई खासियत पाई जाती है. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी इसी मूलांक के हैं. जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें.

Rohit Sharma Numerology Prediction: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) वनडे विश्व कप में अपने दमदार प्रदर्शन की वजह से चर्चा में हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में हिटमैन ने जैसे ही 22 रन बनाए वैसे ही उन्होंने वनडे विश्व कप (World Cup 2023) में 1000 रन पूरे कर लिए. इसके साथ ही उन्होंने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. रोहित वनडे विश्व कप में भारत की ओर से सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का जमाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 

रोहित की शानदार बल्लेबाजी के पीछे उनकी कड़ी मेहनत के साथ-साथ उनके खास नंबर का भी महत्वपूर्ण योगदान है. रोहित शर्मा का जन्म महाराष्ट्र के नागपुर में 30 अप्रैल 1987 को हुआ था. अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उसका मूलांक 3 होता है. अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक 3  का विशेष महत्व माना जाता है. इस मूलांक के लोग बहुत साहसिक होते हैं. उनमे नेतृत्त्व करने की गजब क्षमता होती है.

स्वभाव से शांत लेकिन जिद्दी भी

मूलांक 3 के लोग  स्वभाव से काफी जिद्दी होते हैं. यह लोग जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं. मूलांक 3 के लोग काफी खुले विचार के होते हैं. यह लोग अपना जीवन स्वतंत्रता से जीना पसंद करते हैं. जीवन में किसी दूसरे की दखलअंदाजी इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं.

यह लोग स्वभाव से शांतिप्रिय, कोमल हृदय वाले, दिल के साफ और मृदुवाणी वाले होते हैं. बुद्धिमान होने के साथ-साथ यह लोग साहसी और निडर होते हैं. यह लोग अगर एक बार किसी काम को शुरु कर देते हैं तो उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं.

करियर में कमाते हैं खूब नाम

मूलांक 3 का स्वामी ग्रह बृहस्पति है, जो सभी ग्रहों के गुरु हैं. मूलांक 3 वाले लोग बड़े स्वाभिमानी होते हैं. किसी के आगे झुकना इन्हें पसंद नहीं होता. यह लोग किसी का एहसान नहीं लेना चाहते हैं. अंक ज्योतिष का कहना है कि इस मूलांक के लोग जिस भी क्षेत्र में होते हैं उसमें खूब नाम कमाते हैं. यह लोग हमेशा उच्च पद पाते हैं और बहुत आगे तक जाते हैं.

मूलांक 3 वाले लोग अपनी कड़ी मेहनत, तेज़ दिमाग और ज्ञान के दम पर अपने काम को खूब आगे ले जाते हैं. लगन और मेहनत के दम पर ही यह लोग खूब धन भी कमाते हैं. देश ही नहीं यह लोग दुनियां में भी अपना नाम करते हैं. इनका वैवाहिक और पारिवारिक जीवन खुशहाल रहता है. दोस्तों के साथ इनके संबंध बहुत अच्छे और मजबूत होते हैं.

ये भी पढ़ें

इन मंत्रों के जाप से शीघ्र प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी, धन-दौलत से भर देती हैं घर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget