एक्सप्लोरर

Numerology: शनि को प्रिय होते हैं इस मूलांक के लोग, हर मुश्किल में देते हैं साथ

Numerology: अंक शास्त्र में 8 नंबर को बहुत खास माना जाता है. मूलांक 8 के स्वामी ग्रह शनि देव हैं. इस मूलांक के लोगों पर शनि देव हमेशा मेहरबान रहते हैं.

Number 8 in Numerology: अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) में हर एक मूलांक की अलग विशेषता बताई गई है. इसमें मूलांक 8 को बहुत खास माना गया है. किसी भी माह की 8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है. 

मूलाकं 8 शनि का अंक माना जाता है. इस अंक वालों पर हमेशा शनि देव की कृपा रहती है. इस मूलांक वालों को हमेशा शनि देव का आशीर्वाद मिलता है. इसके फलस्वरूप इन्हे जीवन में कई तरह के लाभ मिलते हैं.

शनि का प्रिय अंक 8 (Shani Favorite Number)

8 अंक शनि देव का प्रिय है. इस मूलांक वालों में शनि की विशेषताएं पाई जाती है. इस मूलांक के लोग अन्तर्मुखी, न्यायप्रिय और मेहनती होते हैं. ये लोग दुनिया से दूर एकनिष्ठ होकर अपने कार्य में लगे रहते हैं. 

मूलांक 8 के लोग स्वभाव से शांत,गंभीर और निश्छल प्रवृति के होते हैं. इस अंक के लोगों को जीवन में कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन शनि की कृपा से अंत में इन्हेंं सफलता मिलती है.

शनि देव हर मुश्किल में देते हैं साथ (Shani Dev Effects)

मूलांक 8 वाले लोग स्वाभाविक रूप से शनि देव के करीब होते हैं. इन लोगों को जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन शनि देव उनकी रक्षा करते हैं. शनि देव इन लोगों को हर मुश्किल से बाहर निकालते हैं और सफलता दिलाते हैं.

कड़ी मेहनत का दिलाते हैं फल (Benefits of Lord Shani)

8 मूलांक वाले कड़ी मेहनत से अपना मुकाम हासिल करते हैं. मूलांक 8 वाले लोग जो लक्ष्य निर्धारित कर ले उसे पूरा कर के ही मानते हैं. यह लोग मार्ग में आने वाली रुकावटों से कभी निराश नहीं होते हैं. शिक्षा के लिए इन लोगों को थोड़ा संघर्ष करना पड़ता है. 

धन के मामले में होते हैं लकी (Number 8 Money Matters)

मूलांक 8 वाले लोग धन के मामले में बहुत भाग्यशाली होते हैं. मूलांक 8 वाले लोगों में बचत करने की अच्छी प्रवृत्ति होती है. ये लोग बिल्कुल भी फिजूलखर्ची नहीं करते हैं. धन कमाने के लिए ये लोग दिन-रात मेहनत करते हैं. 

शुभ अंक और रंग (Lucky Numbers And Colors)

मूलांक 8 वालों के लिए शुभ अंक 8, 17 और  26 तारीख हैं. जबकि शुभ दिन बुधवार, शुक्रवार, सोमवार और गुरुवार होते हैं. रंगों की बात की जाए तो मूलांक 8 के लिए  गहरा भूरा, काला और नीला रंग अनुकूल होते हैं.

ये भी पढ़ें

शुक्रवार के दिन कर लें ये खास काम, मां लक्ष्मी की कृपा से धन-दौलत में होगी वृद्धि

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget