एक्सप्लोरर

Numerology: दिमाग से तेज और चतुर होते हैं इस मूलांक के लोग, दौलत इनके पीछे भागती है, आप जान लें ये लकी नंबर

Numerology: अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) के अनुसार मूलांक से हर व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में पता चलता है. हर मूलांक अंक की अपनी-अपनी खासियत होती है. आइए जानते हैं कि मूलांक 3 वाले लोग कैसे होते हैं.

Numerology: अंक ज्योतिष में हर एक मूलांक के बारे में खास बातें बताई गई हैं. इसके अनुसार हर मूलांक एक खास व्यक्तित्व होता है. अंक ज्योतिष में मूलांक 3 वालों का व्यक्तित्व बहुत खास बताया गया है.

किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30  तारीख को पैदा हुए लोगों का मूलांक 3 होता है. इस मूलाकं के स्वामी बृहस्पति देव यानी गुरु हैं. गुरु को सभी ग्रहों का गुरु माना जाता है. आइए जानते हैं मूलांक 3 वालों के व्यक्तित्व से जुड़ी खास बातें.

दिमाग से तेज होते हैं मूलांक 3 वाले (Mulank 3)

मूलांक 3 वाले लोग दिमाग से बहुत तेज होते हैं. यह लोग कभी भी किसी परिस्थिति के आगे घुटने नहीं टेकते हैं. इस मूलांक के लोग कठिन से कठिन परिस्थिति को भी अपने पक्ष में कर लेते हैं. मुश्किल की घड़ी में यह लोग दिमाग से काम लेते हैं.

इस मूलांक के लोग बहुत स्वाभिमानी होते हैं. यह लोग किसी के आगे नहीं झुकते हैं. लोगों का एहसान लेना इन लोगों को पसंद नहीं होता है. अपने काम में किसी का बेवह हस्तक्षेप इन्हें पसंद नहीं होता है.

यह लोग अपनी आजादी से किसी तरह का समझौता नहीं करते हैं. इस मूलांक के लोग बहुत चतुर, साहसी, मेहनती और मुश्किलों से हार न मानने वाले होते हैं. 

आर्थिक स्थिति होती है अच्छी

गुरु की कृपा से मूलांक 3 वालों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होती है. यह लोग खूब धन-दौलत और शोहरत कमाते हैं. यह लोग कोई भी काम बहुत सोच-समझ कर करते हैं. यह लोग अपने लक्ष्यों का चुनाव सावधानी से करते हैं और उसे हासिल करके ही दम लेते हैं. इस मूलांक के लोगों की धार्मिक कार्यो में रुचि बहुत ज्यादा होती है. 

मूलांक 3 वालों की रचनात्मक क्षमता भी कमाल की होती है. यह लोग जिस काम को ठान लेते है तो उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं. ये लोग महात्वाकांक्षी होने के साथ-साथ अच्छे विचारक, दूरदर्शी और संभावित घटनाओ को भांप लेने वाले होते हैं. 

देर से होता है विवाह

मूलांक 3 वाले लोग प्यार के मामले में बहुत कम सफल होते हैं. इनके प्रेम सम्बन्ध लंबे नहीं चलते हैं. मूलांक 3 वालों का ज्यादातर समय अकेलेपन में गुजरता है. इनका विवाह देर से होता है लेकिन इनके वैवाहिक जीवन में कोई समस्या नहीं आती है. यह लोग पूरे दिल से अपने पार्टनर का साथ निभाते हैं. 

ये भी पढ़ें

आत्मविश्वास बढ़ाती हैं ये छोटी-छोटी बातें, सफलता के लिए हैं जरूरी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP नेताओं की हिरासत के बाद क्या बढ़ेगा विरोध! मोदी सरकार के लिए अगले तीन दिन के कैसे रहेंगे?
CJP नेताओं की हिरासत के बाद क्या बढ़ेगा विरोध! मोदी सरकार के लिए अगले तीन दिन के कैसे रहेंगे?
Kal Ka Rashifal 11 October 2026: शारदीय नवरात्र के पहले दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, धनु को बड़ा पैकेज और सिंह को बंपर मुनाफा!
Kal Ka Rashifal 11 October 2026: शारदीय नवरात्र के पहले दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, धनु को बड़ा पैकेज और सिंह को बंपर मुनाफा!
Aaj Ka Rashifal 10 October 2026: सर्वपितृ अमावस्या और कन्या राशि में चंद्रमा, आज किन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा?
10 अक्टूबर राशिफल: सर्वपितृ अमावस्या और कन्या राशि में चंद्रमा, आज किन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा?
आज का कन्या राशिफल 10 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से बढ़ेगी बौद्धिक शक्ति, बड़े प्रोजेक्ट के बनेंगे हेड
आज का कन्या राशिफल 10 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से बढ़ेगी बौद्धिक शक्ति, बड़े प्रोजेक्ट के बनेंगे हेड

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget