एक्सप्लोरर

Numerology Horoscope: मूलांक 3 वालों को उधार लेने देने से बचने की जरूरत, जानें अपना साप्ताहिक अंक शास्त्र

Numerology horoscope (9-15 May): इस सप्ताह मूलांक 3 वालों को उधार लेने या देने में सावधानी बरतने की जरूरत है. आइये जानें अन्य मूलांकों के बारे में.

Numerology horoscope, साप्ताहिक अंक राशिफल (9-15 May): अंक ज्योतिष बहुत ही प्राचीन विज्ञान है जिसका हमारे जन्म के बारे में, मृत्यु के बारे में, जीवन की कार्यशैली के बारे में जानकारी देने में बहुत ज्यादा योगदान है. ज्योतिष अंक शास्त्र में जन्म की तिथि, माह वर्ष को जोड़कर एक मूलांक निर्धारित किया जाता है, और उसी के आधार पर भविष्य की गणना की जाती है. हर वर्ष का राशिफल उसके मूलांक के आधार पर निश्चित किया जाता है और साप्ताहिक राशिफल भी इसी मूलांकों के आधार पर लिखा जाता है. आइये जानें इस सप्ताह 9 तारीख से 15 तारीख तक विभिन्न मूलांको पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में:-

मूलांक 1 : इस सप्ताह मूलांक 1 वालों के ऊपर विशेष प्रभाव पड़ सकता है इसमें प्रेम संबंध संवेदनशील रहेंगे. भाई और बहन के बीच वैचारिक मतभेद हो सकता है, इसलिए अपने कार्यशैली में बदलाव की आवश्यकता है और वार्तालाप में संयम बरतें.

मूलांक 2 : इस सप्ताह मूलांक 2 वालों के लिए अच्छा और शुभ संकेत है. नौकरी में प्रमोशन की संभावना है. अच्छे और नए संबंध बनेंगे जीवनशैली बेहतर होगी. आकस्मिक धन लाभ की संभावना है. किसी भी निवेश में आपको अत्यधिक लाभ प्राप्त हो सकता है.

मूलांक 3 : मूलांक 3 वाले लोगों को थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है. इसमें उधारी और लेन-देन से बचें, खान-पान में संयम बरतें. किसी मांगलिक कार्य के संपन्न होने से आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी. पुरस्कार और सम्मान का लाभ मिलेगा. छात्र और छात्राओं को अपने पढ़ाई के प्रति सचेत रहना चाहिए. इस समय छात्रों का भाग्य उत्तम है.

मूलांक 4 : मूलांक 4 वाले लोगों को संतान सुख प्राप्त हो सकता है. निवेश में आकस्मिक लाभ प्राप्त हो सकता है. इस समय इनका भाग्य जागृत है और इन्हें किसी भी कार्य को सोच समझकर करने की जरूरत है.

मूलांक 5 : मूलांक 5 वाले लोगों को तनावपूर्ण माहौल मिल सकता है. इसमें नए लोगों से नवीन संबंध स्थापित होंगे. आपको अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखने की आवश्यकता है.

मूलांक 6 : मूलांक 6 वाले लोगों को भौतिक सुख सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सकता है. नए मकान और वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है. अगर आप नए निवेश की ओर देख रहे हैं तो आपका भाग्य आपका साथ देगा.

मूलांक 7 : मूलांक 7 वाले वाले लोगों को अपने कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. किसी बड़े बुजुर्ग का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. इनका दांपत्य जीवन इस सप्ताह उत्तम रहेगा. आपसी प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे.

मूलांक 8 : मूलांक 8 वाले लोगों के लिए यह सप्ताह उनके पारिवारिक जीवन में सामंजस्य स्थापित करेगा. परिवार की उन्नति के लिए यह समय उत्तम है. आपस में एक दूसरे का सहयोग बनाए रखें. नई ऊर्जा के साथ नए कार्य करने के लिए प्रेरणा प्राप्त होगी.

मूलांक 9 : मूलांक 9 वालों के लिए इस सप्ताह अनुकूल योग बन रहा है. इसमें प्रेम संबंध में सफलता प्राप्त होगी. घूमने फिरने का अवसर प्राप्त हो सकता है. इनके द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. और नए कार्य के लिए अवसर भी मिल सकता है.

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 10 October 2026: सर्वपितृ अमावस्या और कन्या राशि में चंद्रमा, आज किन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा?
10 अक्टूबर राशिफल: सर्वपितृ अमावस्या और कन्या राशि में चंद्रमा, आज किन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा?
आज का कन्या राशिफल 10 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से बढ़ेगी बौद्धिक शक्ति, बड़े प्रोजेक्ट के बनेंगे हेड
आज का कन्या राशिफल 10 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से बढ़ेगी बौद्धिक शक्ति, बड़े प्रोजेक्ट के बनेंगे हेड
आज का सिंह राशिफल 10 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से पैतृक धन की प्राप्ति, सुलझेगी ट्रांसपोर्टेशन की समस्या, वर्कप्लेस पर षड्यंत्र से रहें सावधान
आज का सिंह राशिफल 10 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से पैतृक धन की प्राप्ति, सुलझेगी ट्रांसपोर्टेशन की समस्या, वर्कप्लेस पर षड्यंत्र से रहें सावधान
आज का कर्क राशिफल 10 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से भाई-बहनों का संबल, ऐन्द्र योग से उच्च पद की प्राप्ति, मार्केटिंग में बड़े कॉर्पोरेट क्लाइंट्स
आज का कर्क राशिफल 10 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से भाई-बहनों का संबल, ऐन्द्र योग से उच्च पद की प्राप्ति, मार्केटिंग में बड़े कॉर्पोरेट क्लाइंट्स

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget